Doctor Verified

क्या वाकई स्किपिंग से मसल्स बिल्ड होती हैं? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई

Does Jump Rope Help Build Muscle: स्किपिंग करने से मसल्स बिल्ड हो सकती हैं। लेकिन, इसका असर सीमित होता है। अगर आप मसल्स टोन करना चाहते हैं, तो स्किपिंग करने के साथ-साथ अन्य बॉडी बिल्डिंग एक्सरसाइज भी करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या वाकई स्किपिंग से मसल्स बिल्ड होती हैं? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई


Can You Gain Muscle From Jumping Rope: स्किपिंग करने के कई फायदे होते हैं, यह बात हम सभी जानते हैं। स्किपिंग करने से वेट लॉस होता है, कार्डियोवास्कुलर हेल्थ में सुधार होता है, बोन डेंसिटी बेहतर होती है और बैलेंसिंग में भी मदद मिलती है। लेकिन, अगर किसी की सेहत सही नहीं है या कोई स्वास्थ्य संबंधी है, तो उन्हें स्किपिंग नहीं करनी चाहिए। ऐसा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि स्किपिंग हाई इंटेंसिटी वाली वार्कआउट है। ऐसे में स्किपिंग करने में ज्यादा एनर्जी और स्टेमिना की जरूरत होती है। इसी कारण कई लोगों को लगता है कि स्किपिंग करने से मसल्स बिल्ड होती हैं। सवाल है, इस बात में कितनी सच्चाई है? क्या वाकरई मसल्स बिल्ड करने के लिए आप स्किपिंग किया जा सकता है? आइए, जानते हैं इस बारे में ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ अस्पताल में HOD-Physiotherapy (BPT, MPT, MIAP) डॉ. प्रदीप चौधरी की क्या राय है।

क्या वाकई स्किपिंग से मसल्स बिल्ड होती हैं?- Can Jump Rope Help Build Muscle

does skipping rope help build muscle 01 (9)

स्किपिंग हमारी ओवर ऑल हेल्थ के लिए बहुत अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है। लेकिन, जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या वाकई स्किपिंग करने से मसल्स बिल्ड होते हैं? इस पर एक्सपर्ट का कहना है, "स्किपिंग करने से मसल्स बिल्ड हो सकती हैं। लेकिन, इसकी वजह से मसल्स इतनी ग्रो नहीं करती हैं, जिसकी वजह से यह आपको नजर आ सके। असल में, मसल्स की स्ट्रेंथ को बेहतर करता है और पूरी बॉडी के लिए भी लाभकरी साबित होता है।" एक्सपर्ट आगे बताते हैं, "स्किपिंग करने से पिंडली, कंधे, गर्दन और कोरल मसल्स भी मजबूत होती हैं। यह बोन डेंसिटी को स्टिमुलेट करके बोन डेंसिटी में भी सुधार करता है।" अंतिम रूप से यह कहा जा सकता है कि अगर आप मसल्स को मजबूती देना चाहते हैं, तो रस्सी कूदना अच्छा विकल्प है। लेकिन, बेहतर मसल्स ग्रोथ के लिए आपको स्किपिंग के साथ-साथ बॉडी वेट ट्रेनिंग भी करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: रस्सी कूदना या दौड़ना, वजन घटाने के लिए क्या है ज्यादा बेहतर? जानें एक्सपर्ट से

बॉडी मसल्स बनाने में स्किपिंग करने के फायदे

मसल्स टोन होती है

स्किपिंग करने से हमारी पूरी बॉडी की मसल्स टोन होती है। असल में, जब आप स्किपिंग करते हैं, तो पूरी बॉडी एंगेज होती है। इसलिए, स्किपिंग से ओवर ऑल हेल्थ को फायदा होता है। इससे स्ट्रेंथ बढ़ती है, पिंडलियों, क्वाड्रिसेप्स, हैमस्ट्रिंग्स को भी फायदा होता है। यही नहीं, हाथ और कंधों को भी स्किपिंग करने से भरपूर लाभ मिलता है।

सहनशक्ति बढ़ती है

यह बात आप जानते ही होंगे कि जब बॉडी की सहनशक्ति बढ़ती है, तो इसकी वजह से लंबे समय तक एक्सरसाइज करने की क्षमता में सुधार होता है। जब शरीर की सहनशक्ति बढ़ती है, तो आप लंबे समय तक स्किपिंग कर पाते हैं। इस तरह की गतिविधि आपकी स्पीड और पॉवर को बेहतर बनाकर मसल्स ग्रोथ में अहम भूमिका निभाते हैं।

इसे भी पढ़ें - वजन घटाने और एब्स बनाने के लिए रोज करें जापानी टॉवेल एक्सरसाइज, जानें सही तरीका

स्किपिंग का भरपूर लाभ कैसे उठाएं?

    • मसल्स टेन करने और स्किपिंग का भरपूर लाभ उठाने के लिए न सिर्फ आप इस एक्टिविटी को करें। इसके साथ, आपको अन्य वर्कआउट भी करना चाहिए।
    • मसल्स टोन और बिल्ड करने के लिए जरूरी है कि आप हाई इंटेंसिटी वाले वर्कआउट करें। जितना आप हाई इंटेंस वाले वर्कआउट करेंगे, उतना ही आपको लाभ मिलेगा। हालांकि, आवेर एक्जर्शन करना सही नहीं है।
    • मसल्स बिल्ड करने के लिए आवश्यक है कि आप वर्कआउट करते हुए ऐसे तकनीक का उपयोग करें, जो मसल्स पर फोकस करती हैं।

All Image Credit: Freepik

Read Next

रनिंग करते हुए न करें ये 4 गलतियां, मिलेगा शरीर को पूरा फायदा

Disclaimer

TAGS