Fri Sep 11, 2026 | 08:22 PM IST

Medically Reviewed by Dr Abhishek Vaish , Orthopaedician

वेट लॉस के लिए Skipping करने की शुरुआत कैसे करें? Beginners के लिए टिप्स

Jump Rope For Weight Loss For Beginners: वेट लॉस के लिए स्किपिंग की शुरुआत की जा सकती है। हालांकि, इसका सही तरीका पता होना चाहिए। साथ ही, वेट लॉस के लिए अन्य चीजें भी हैं जरूरी। जानें, इनके बारे में।

How To Start Skipping For Weight Loss Beginners: स्किपिंग वेट लॉस के लिए बहुत ही अच्छी एक्सरसाइज है। इससे कार्डिवास्कुलर हेल्थ बेहतर होती है, बोन डेंसिटी बढ़ती है और कैलोरी भी बर्न होती है। यहां तक कि बॉडी स्ट्रेंथ बढ़ानी है, तो भी आप स्किपिंग कर सकते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि जिन लोगों ने हाल-फिलहाल में ही स्किपिंग शुरू की है, उन्हें सावधानीपूर्वक इस एक्सरसाइज को करना चाएह। ऐसा इसलिए, क्योंकि अगर आप इसकी शुरुआत गलत तरीके से करते हैं, तो हड्डियों या नसों पर दबाव बन सकता है। यह स्थिति जोखिमभरी भी हो सकती है। बहरहाल, अब सवाल उठता है कि वेट लॉस के लिए स्किपिंग की शुरुआत कैसे करनी चाहिए? आइए, जानते हैं इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल और हिलिंग टच क्लीनिक के ऑर्थोपेडिक सर्जन और स्पोर्ट्स इंजरी स्पेशलिस्ट डॉ. अभिषेक वैश से।

वेट लॉस के लिए स्किपिंग की शुरुआत कैसे करें?- How To Do Skipping For Weight Loss For Beginners

tips to start skipping for weight loss beginners 1 (7)

1. सही इक्विपमेंट चुनें

अगर आप ऐसे लोगों में से हैं, जिन्होंने पहले कभी स्किपिंग नहीं की है। ऐसे में आप अपने लिए सही रस्सी का चयन करें। उसकी लेंथ का ध्यान रखें। अगर आप अनजाने में छोटी रस्सी ले लेते हैं, तो ऐसे में आपके लिए स्किपिंग करना काफी मुश्किल हो सकता है और गिरकर चोट लगने का रिस्क भी बढ़ जाता है। इसके अलावा, विशेषज्ञ यह भी सलाह देते हैं कि हमेशा थोड़ी वजनदार रस्सी स्किपिंग के लिए सही होती है। इससे जंप करने और स्किपिंग के दौरन रिदम बनाने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: क्या वाकई स्किपिंग से मसल्स बिल्ड होती हैं? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई

2. अच्छे जूते पूहनें

अगर आप वेट लॉस के लिए स्किपिंग करना चाहते हैं, तो आपको अपने शूज पर गौर करना चाहिए। ऐसे शूज न पहनें, जिनसे आप लंबे समय तक वॉक नहीं कर सकते हैं। आपके जूते सपोर्टिव और एथलेटिक वाले होने चाहिए। जूते में अच्छे क्वालिटी के कूशन लगे होते हैं, तो वर्कआउट करने में आसानी होती है। खासकर जंपिंग करने में मदद मिलती है

3. छोटी छलांग लगाएं

जो लोग नया-नया स्किपिंग सीख रहे हैं, वे अक्सर हाई जंप करते हैं। जबकि, विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि स्किपिंग करते हुए छोटे-छोटे यानी 1-2 इंच की छलांग लगाएं। बड़े छलांग लगाने से आप जल्दी थक जाते हैं, जिससे वेट लॉस में भरपूर लाभ नहीं मिल पाता है। इसके अलावा, स्किपिंग के दौरान हाथ भी इक्वाली एक्टिव होते हैं। कोशिश करें कि अपनी स्किपिंग में कलाई का उपयोग अधिक करें। कंधे और कोहनी का इस्तेमाल करें। स्किपिंग करने का यह सही तरीका होता है।

इसे भी पढ़ें: रस्सी कूदना या दौड़ना, वजन घटाने के लिए क्या है ज्यादा बेहतर? जानें एक्सपर्ट से

4. पोस्चर का रखें ध्यान

स्किपिंग का भरपूर लाभ उठाना है, तो जरूरी है कि आप अपने पोस्चर का भी ध्यान दें। गलत पोस्चर में स्किपिंग करने से न सिर्फ वेट लॉस करने में दिक्कतें आएंगी, बल्कि इसके फायदे भी नहीं मिल सकेंगे। स्किपिंग के लिए सही पोस्चर की बात करें, तो हमेशा अपने कंधे सीधे रखें, सिर और सीना ऊपर की ओर रखें। इससे पीठ दर्द नहीं होता है और चोट लगने का जोखिम भी कम हो जाता है

5. शॉर्ट-कंसीस्टेंट रहें

अगर आप इस वर्कआउट की शुरुआत कर रहे हैं, तो बहुत सावधानी बरतें। इसमें आपको एनर्जी और स्ट्रेंथ दोनों की जरूरत पड़ती है। इसलिए, शुरुआती दिनों में सिर्फ 3-5 मिनट के लिए स्किपिंग करें और धीरे-धीरे अपने टाइमिंग को बढ़ाएं। हालांकि, बिगिनर्स को प्रत्येक 30 सेकेंड में रेस्ट लेना चाहिए। इस तरह करीब 10 मिनट का सेशन कर सकते हैं। एक बात और ध्यान रखें में कि जब भी स्किपिंग की शुरुआत करें, इससे पहले वॉर्म अप एक्सरसाइज जरूर करें।

वजन कम करने के लिए स्किपिंग के साथ क्या करें?

वजन कम करने के लिए सिर्फ स्किपिंग काफी नहीं है। इसके लिए आपको अन्य चीजों को भी अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करना चाहिए, जैसे-

  1. बैलेंस्ड डाइट लें। इसमें कैलोरी का सेवन कम कें, प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा में लें।
  2. स्किपिंग के साथ-साथ अन्य वर्कआउट भी करें। खासकर, हाई इंटरवल ट्रेनिंग आपके लिए लाभकारी हो सकता है।
  3. अपनी कंसिस्टेंसी जरूर बनाए रखें। ज्यादातर लोगों के साथ यही दिक्कत होती है, वे रेगुलर नहीं रहते हैं। ऐसे में उनका वेट लॉस गोल पूरा नहीं हो पाता है।
  4. अपने वेट को नियमित रूप से मॉनिट करें। इससे आपको चलेगा कि जो वर्कआउट आप कर रहे हैं, वह आपके लिए कितना कारगर है।

निष्कर्ष

स्किपिंग करना ओवर ऑल हेल्थ के लिए अच्छा होता है और वजन कम करने में भी यह कारगर तरीके से काम करता है। हालांकि, इसके लिए कंसिस्टेंसी और सही तरह से स्किपिंग करना जरूरी होता है। हां, अगर आपको हड्डियों से जुड़ी परेशानी है, तो बेहतर होगा कि आप स्किपिंग न करें। इससे हड्डियों में चोट लग सकती है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

प्राणायाम के तीन चरण पूरक, कुंभक और रेचक क्‍या हैं? एक्‍सपर्ट से जानें फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 28, 2025 17:07 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Nov 28, 2025 17:07 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Nov 28, 2025 17:07 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Abhishek Vaish

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content