कोविड के बाद लोग हेल्थ और फिटनेस पर गौर करने लगे हैं। वेट लॉस (Weight Loss) जिसे पहले नामुमकिन कार्य समझा जाता था, अब लोग उसे पॉजीटिव होकर देख रहे हैं और इसे एक मजेदार चुनौती के रूप में स्वीकार कर रहे हैं। पहले लोगों को लगता था कि वजन घटाने के लिए उन्हें घंटों भूखा रहने की जरूरत है। जबकि ऐसा नहीं है। यह केवल एक मिथक है। भूखा रहे बगैर भी वजन घटाना संभव है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) की मानें, तो वजन घटाने के लिए भूखा रहना जरूरी नहीं है। संतुलित डाइट, नियमित भोजन और कैलोरी कंट्रोल करके भी वेट लॉस किया जा सकता है। वेट लॉस के लिए केवल डाइट में कुछ आसान बदलाव करने हैं और आप बिना ज्यादा मेहनत किए घर बैठे ही वजन कम कर पाएंगे। पहले हफ्ते में ही आपको फर्क महसूस होने लगेगा। वेट लॉस के लिए डाइट से जुड़ी ऐसी कुछ आदतों के बारे में आगे बात करेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।
1. खाने की शुरुआत प्रोटीन से करें- Start Your Meal With Protein
भोजन खाने जा रहे हैं, तो हमेशा खाने की शुरुआत प्रोटीन के साथ करनी चाहिए। इससे भूख कम लगती है। Nutritionist Neha Sinha ने बताया कि प्रोटीन से खाने की शुरुआत करेंगे, तो पेट जल्दी भर जाएगा और लंबे समय तक भूख भी नहीं लगेगी। दाल, दही, पनीर, अंडा खाकर मील की शुरुआत करें, इस तरह ओवरईटिंग से भी बच सकते हैं।
2. कार्ब्स से पहले फाइबर का सेवन करें- Eat Fiber Before Carbs

अक्सर लोग गेहूं की रोटी खाकर भोजन की शुरुआत करते हैं, लेकिन सबसे पहले फाइबर रिच सलाद या फाइबर फूड्स का सेवन करना चाहिए। इससे कार्ब्स के असर को बैलेंस करने में मदद मिलती है। जब चावल या रोटी के साथ फाइबर खाते हैं, तो ब्लड शुगर धीरे-धीरे बढ़ता है और फैट स्टोरोज कम होता है।
3. एक ही समय पर रोज खाएं- Consistent Meal Timings
वजन बढ़ने का मुख्य कारण होता है ओवरईटिंग और भूख पर नियंत्रण न रहना। Nutritionist Neha Sinha ने बताया कि वजन कम करना चाहते हैं, तो रोज एक ही तय समय पर नाश्ता, लंच और डिनर करें। इससे मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहेगा और वेट लॉस में मदद मिलेगी। अनियमित खानपान से वजन बढ़ने के साथ-साथ पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
4. लिक्विड कैलोरी कम करें- Reduce Liquid Calories
वजन कम करना है, तो ऐसी ड्रिंक्स का सेवन न करें जिनमें शुगर होती है जैसे कोल्ड ड्रिंक्स, सोडा, शेक या पैक्ड फ्रूट जूस वगैरह। इसके बजाय गुनगुना पानी, नींबू पानी, हर्बल टी वगैरह का सेवन कर सकते हैं। Nutritionist Neha Sinha ने बताया कि वेट लॉस के लिए सुबह उठकर एक गिलास पानी पिएं, इससे फैट बर्निंग प्रक्रिया तेज होती है और डाइजेशन बेहतर होता है।
5. भूख और आदत में फर्क समझें- Know Difference Between Hunger And Habit
कई बार भूख नहीं होती और हम फिर भी खा लेते हैं जिससे अतिरिक्त कैलोरी शरीर में जाती हैं और वजन बढ़ने लगता है। वजन कम करना है, तो भूख को समझें। जब भी आपको खाने का मन करे, तो खुद से यह सवाल पूछें कि क्या आपको वाकई भूख है? अगर जवाब न है, तो कुछ देर टहलें, पानी पिएं या दूसरा कोई काम करें।
निष्कर्ष:
भूखा रहे बगैर भी वजन कम करना संभव है। भूख और आदत में फर्क समझें, लिक्विड कैलोरी कम करें, एक ही समय पर रोज खाएं, कार्ब्स से पहले फाइबर खाएं और प्रोटीन के साथ खाने की शुरुआत करें।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
FAQ
वेट लॉस के लिए क्या करें?
वेट लॉस के लिए रोज कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करें, स्ट्रेस को कम करें, रोज हेल्दी नाश्ता करें, डाइट में मीठी चीजों का सेवन बंद कर दें।वेट लॉस के लिए क्या खाएं?
वेट लॉस करने के लिए प्रोटीन रिच फूड्स, फाइबर, कैल्शियम रिच फूड्स का सेवन करें। सुबह उठकर गुनगुना पानी पिएं, हर्बल ड्रिंक्स को डाइट का हिस्सा बनाएंं, मल्टीग्रेन रोटी खाएं और खाने के समय को फिक्स करें।वेट लॉस के लिए किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए?
वजन घटाना चाहते हैं, तो सबसे पहले मीठी चीजों का सेवन बंद कर दें। बेकरी आइटिस, चॉकलेट, मिठाई, पैकेज्ड जूस आदि का सेवन करने बचें। रिफाइंड चीनी, गुड़ या चीनी का कोई अन्य विकल्प भी चीनी जितना हानिकारक हो सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 20, 2026 17:17 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Jan 20, 2026 17:17 IST
Modified By : Yashaswi MathurJan 20, 2026 17:17 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Neha Mohan Sinha