Fri Sep 11, 2026 | 07:34 PM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

भूखा रहे बगैर घटाएं वजन, डाइट से जुड़ी ये 5 आदतें आएंगी काम

भूखा रहकर वजन कम करना डाइट रूल्‍स के ख‍िलाफ है। वजन कम करना है, तो भर पेट खाएं और आसानी से स्ट्रेस के बगैर वेट लॉस कर पाएंगे। इसके ल‍िए कुछ आसान आदतों को अपने रूटीन में फॉलो करना न भूलें।

कोव‍िड के बाद लोग हेल्‍थ और फ‍िटनेस पर गौर करने लगे हैं। वेट लॉस (Weight Loss) ज‍िसे पहले नामुमक‍िन कार्य समझा जाता था, अब लोग उसे पॉज‍ीट‍िव होकर देख रहे हैं और इसे एक मजेदार चुनौती के रूप में स्‍वीकार कर रहे हैं। पहले लोगों को लगता था क‍ि वजन घटाने के ल‍िए उन्‍हें घंटों भूखा रहने की जरूरत है। जब‍क‍ि ऐसा नहीं है। यह केवल एक म‍िथक है। भूखा रहे बगैर भी वजन घटाना संभव है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) की मानें, तो वजन घटाने के ल‍िए भूखा रहना जरूरी नहीं है। संतुल‍ित डाइट, न‍ियम‍ित भोजन और कैलोरी कंट्रोल करके भी वेट लॉस क‍िया जा सकता है। वेट लॉस के ल‍िए केवल डाइट में कुछ आसान बदलाव करने हैं और आप ब‍िना ज्‍यादा मेहनत क‍िए घर बैठे ही वजन कम कर पाएंगे। पहले हफ्ते में ही आपको फर्क महसूस होने लगेगा। वेट लॉस के ल‍िए डाइट से जुड़ी ऐसी कुछ आदतों के बारे में आगे बात करेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

1. खाने की शुरुआत प्रोटीन से करें- Start Your Meal With Protein

भोजन खाने जा रहे हैं, तो हमेशा खाने की शुरुआत प्रोटीन के साथ करनी चाह‍िए। इससे भूख कम लगती है। Nutritionist Neha Sinha ने बताया क‍ि प्रोटीन से खाने की शुरुआत करेंगे, तो पेट जल्‍दी भर जाएगा और लंबे समय तक भूख भी नहीं लगेगी। दाल, दही, पनीर, अंडा खाकर मील की शुरुआत करें, इस तरह ओवरईट‍िंग से भी बच सकते हैं।

2. कार्ब्स से पहले फाइबर का सेवन करें- Eat Fiber Before Carbs

how-to-lose-weight-without-starving

अक्‍सर लोग गेहूं की रोटी खाकर भोजन की शुरुआत करते हैं, लेक‍िन सबसे पहले फाइबर र‍िच सलाद या फाइबर फूड्स का सेवन करना चाह‍िए। इससे कार्ब्स के असर को बैलेंस करने में मदद म‍िलती है। जब चावल या रोटी के साथ फाइबर खाते हैं, तो ब्‍लड शुगर धीरे-धीरे बढ़ता है और फैट स्‍टोरोज कम होता है।

3. एक ही समय पर रोज खाएं- Consistent Meal Timings

वजन बढ़ने का मुख्‍य कारण होता है ओवरईट‍िंग और भूख पर न‍ियंत्रण न रहना। Nutritionist Neha Sinha ने बताया क‍ि वजन कम करना चाहते हैं, तो रोज एक ही तय समय पर नाश्‍ता, लंच और ड‍िनर करें। इससे मेटाबॉल‍िज्‍म एक्‍ट‍िव रहेगा और वेट लॉस में मदद म‍िलेगी। अन‍ियम‍ित खानपान से वजन बढ़ने के साथ-साथ पाचन संबंध‍ित समस्‍याएं हो सकती हैं।

4. लिक्विड कैलोरी कम करें- Reduce Liquid Calories

वजन कम करना है, तो ऐसी ड्र‍िंक्‍स का सेवन न करें ज‍िनमें शुगर होती है जैसे कोल्‍ड ड्र‍िंक्‍स, सोडा, शेक या पैक्‍ड फ्रूट जूस वगैरह। इसके बजाय गुनगुना पानी, नींबू पानी, हर्बल टी वगैरह का सेवन कर सकते हैं। Nutritionist Neha Sinha ने बताया क‍ि वेट लॉस के ल‍िए सुबह उठकर एक ग‍िलास पानी प‍िएं, इससे फैट बर्न‍िंग प्रक्र‍िया तेज होती है और डाइजेशन बेहतर होता है।

5. भूख और आदत में फर्क समझें- Know Difference Between Hunger And Habit

कई बार भूख नहीं होती और हम फ‍िर भी खा लेते हैं ज‍िससे अत‍िर‍िक्‍त कैलोरी शरीर में जाती हैं और वजन बढ़ने लगता है। वजन कम करना है, तो भूख को समझें। जब भी आपको खाने का मन करे, तो खुद से यह सवाल पूछें क‍ि क्‍या आपको वाकई भूख है? अगर जवाब न है, तो कुछ देर टहलें, पानी प‍िएं या दूसरा कोई काम करें।

न‍िष्‍कर्ष:

भूखा रहे बगैर भी वजन कम करना संभव है। भूख और आदत में फर्क समझें, लिक्विड कैलोरी कम करें, एक ही समय पर रोज खाएं, कार्ब्स से पहले फाइबर खाएं और प्रोटीन के साथ खाने की शुरुआत करें।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • वेट लॉस के ल‍िए क्‍या करें?

    वेट लॉस के ल‍िए रोज कम से कम 30 म‍िनट एक्‍सरसाइज करें, स्‍ट्रेस को कम करें, रोज हेल्‍दी नाश्‍ता करें, डाइट में मीठी चीजों का सेवन बंद कर दें।
  • वेट लॉस के ल‍िए क्‍या खाएं?

    वेट लॉस करने के ल‍िए प्रोटीन र‍िच फूड्स, फाइबर, कैल्‍श‍ियम र‍िच फूड्स का सेवन करें। सुबह उठकर गुनगुना पानी प‍िएं, हर्बल ड्र‍िंक्‍स को डाइट का ह‍िस्‍सा बनाएंं, मल्‍टीग्रेन रोटी खाएं और खाने के समय को फ‍िक्‍स करें।
  • वेट लॉस के ल‍िए क‍िन चीजों का सेवन नहीं करना चाह‍िए?

    वजन घटाना चाहते हैं, तो सबसे पहले मीठी चीजों का सेवन बंद कर दें। बेकरी आइट‍िस, चॉकलेट, म‍िठाई, पैकेज्‍ड जूस आद‍ि का सेवन करने बचें। र‍िफाइंड चीनी, गुड़ या चीनी का कोई अन्‍य वि‍कल्‍प भी चीनी ज‍ितना हान‍िकारक हो सकता है।

Read Next

आपकी विंटर डाइट में पालक और बथुआ क्यों जरूरी हैं? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 20, 2026 17:17 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jan 20, 2026 17:17 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jan 20, 2026 17:17 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content