Fri Sep 11, 2026 | 06:51 PM IST

Medically Reviewed by Payal Asthana , Fitness Expert

वजन घटाने के लिए कौन सी कार्डियो एक्सरसाइज हैं सबसे असरदार? एक्‍सपर्ट से जानें

कुछ एक्‍सरसाइज तेजी से फैट बर्न करती हैं, तो कुछ पूरे शरीर को एक्‍ट‍िव बनाती हैं। ऐसे में वेट लॉस के ल‍िए सबसे अच्‍छा कार्डि‍यो कौन सा है इस पर लोगों को अक्‍सर कंफ्यूजन होता है। जानें वेट लॉस के ल‍िए सबसे असरदार कार्डि‍यो एक्‍सरसाइज के बारे में।

आजकल वेट लॉस लोगों के ल‍िए एक अहम चुनौती बन चुकी है। लोग वेट लॉस करने के ल‍िए तरह-तरह के उपाय और एक्‍सरसाइज की मदद लेते हैं। कई एक्‍सपर्ट्स ऐसा मानते हैं क‍ि कार्डि‍यो एक्‍सरसाइज वेट लॉस के ल‍िए असरदार होती है। कार्डि‍यो एक्‍सरसाइज की मदद से न स‍िर्फ कैलोरी बर्न करने में मदद म‍िलती है बल्‍क‍ि हार्ट हेल्‍थ, स्‍टैम‍िना और मेटाबॉल‍िज्‍म को भी बेहतर बनाता है। हालांक‍ि लोगों को अक्‍सर यह समझ नहीं आता क‍ि वे वेट लॉस के ल‍िए कौन सा कार्डि‍यो करें? वेट लॉस के ल‍िए बेस्‍ट कार्डि‍यो के बारे में जानने के ल‍िए हमने Director Ozefit Fitness Club, Australia & Certified Fitness Coach Payal Asthana से बात की।

1. जंप‍िंग जैक

jumping-jack-exercise

जंप‍िंग जैक एक्‍सरसाइज करने से शरीर एक्‍ट‍िव रहता है और संतुल‍ित हार्ट रेट को बनाए रखने में मदद म‍िलती है। जंप‍िंग जैक एक तरह की फुल बॉडी कार्ड‍ियो एक्‍सरसाइज है ज‍िससे तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद म‍िलती है। स्‍टैम‍िना और फ्लेक्‍स‍िब‍िल‍िटी भी बेहतर होती है। इसे करने के ल‍िए क‍िसी उपकरण की जरूरत भी नहीं होती है।

कैसे करें?

  • जंपिंग जैक करने के लिए सीधे खड़े होकर हल्का उछलें।
  • पैरों को फैलाएं और हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं।
  • फिर दोबारा उछलते हुए शुरुआती पोजीशन में लौट आएं और इस मूवमेंट को लगातार दोहराएं।

यह भी पढ़ें- 40 की उम्र में घटाना चाहते हैं वजन तो एक्‍सरसाइज के साथ फॉलो करें ये 5 कार्ड‍ियो हैब‍ि‍ट्स

2. हाई नीज

हाई नीज एक हाई इंटेंस‍िटी कार्डि‍यो एक्‍सरसाइज है ज‍िससे बेली फैट कम करने में मदद म‍िलती है। इससे कम समय में ज्‍यादा कैलोरी बर्न करने में मदद म‍िलती है। हाई नीज से हार्ट हेल्‍थ बेहतर होती है।

कैसे करें?

  • हाई नीज करने के लिए एक जगह पर तेज दौड़ते हुए घुटनों को एक-एक करके कमर तक ऊपर उठाएं।
  • इस दौरान हाथों को भी रनिंग की तरह मूव करें और स्पीड बनाए रखें।

यह भी पढ़ें- डायबिटीज से पीड़ि‍त बच्‍चों को जरूर कराएं कार्डियो एक्सरसाइज, उनकी सेहत को म‍िलेंगे ये 5 फायदे

3. जुंबा

जुंबा एक डांस बेस्‍ड कार्डि‍यो वर्कआउट है जो फि‍टनेस और मनोरंजन दोनों के म‍िश्रण से क‍िया जाता है। इसमें म्‍यूज‍िक के साथ लगातार मूवमेंट्स क‍िए जाते हैं ज‍िससे शरीर एक्‍ट‍िव रहता है। जुंबा करने से वेट लॉस के साथ-साथ मूड भी बेहतर होता है। जुंबा को करने से स्‍ट्रेस कम करने में मदद म‍िलती है। जो लोग ज‍िम जाकर एक्‍सरसाइज करना पसंद नहीं करते, उनके ल‍िए जुंबा एक अच्‍छा व‍िकल्‍प है।

कैसे करें?

  • जुंबा में म्यूजिक की बीट पर लगातार डांस स्टेप्स और बॉडी मूवमेंट्स किए जाते हैं।
  • इसे करते समय पूरे शरीर को एक्टिव रखते हुए तेज और आसान मूव्स फॉलो किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- द‍िल की बीमार‍ियों से बचाएगी सुबह की एरोब‍िक एक्‍सरसाइज, कार्ड‍ियोलॉज‍िस्‍ट ने बताए फायदे

4. रस्‍सी कूदना

बचपन में हम रस्‍सी कूदा करते थे और यह ही मजेदार एक्‍सरसाइज एक कार्डि‍यो वर्कआउट भी है ज‍िसे वेट लॉस के ल‍िए इस्‍तेमाल क‍िया जा सकता है। यह कम समय में तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद करती है। रस्‍सी कूदने से पैर और कोर मसल्‍स को मजबूत बनाने में मदद म‍िलती है। साथ ही हार्ट और फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है।

कैसे करें?

  • रस्सी कूदने के लिए दोनों हाथों से रस्सी पकड़कर उसे सिर के ऊपर से घुमाएं और पैरों के नीचे से निकालते हुए हल्का उछलें।
  • कूदते समय शरीर सीधा रखें और धीरे-धीरे अपनी स्पीड बढ़ाएं।

5. HIIT वर्कआउट करें

अगर आपके पास जिम जाने का समय नहीं है, तो आप घर पर ही सात से दस मिनट का आसान HIIT (High Intensity Interval Training) वर्कआउट कर सकते हैं। इसके लिए बर्पीज, माउंटेन क्‍लाइंबर्स, साइकि‍ल चलाने जैसे एक्‍सरसाइज चुन सकते हैं। हर एक्सरसाइज को 30 सेकंड तक करें और फिर 15 सेकंड आराम लें। शुरुआत में पहला राउंड चार से पांच मिनट तक रखें। इसके बाद एक मिनट का ब्रेक लें और फिर दूसरा राउंड आठ से दस मिनट तक करें। यह वर्कआउट कम समय में हार्ट रेट बढ़ाने, कैलोरी बर्न करने और पूरे शरीर को एक्टिव रखने में मदद कर सकता है।

न‍िष्‍कर्ष:

वेट लॉस के ल‍िए जंप‍िंग जैक, हाई नीज, जुंबा, जप‍िंग रोप, HIIT जैसी एक्‍सरसाइज असरदार मानी जाती हैं। अगर इन एक्‍सरसाइज को सही तरीके के साथ क‍िया जाए, तो वेट लॉस करने में मदद म‍िलती है।

Read Next

ऑफिस में लगातार काम से हाथ में होने लगता है दर्द? राहत के लिए 3 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 25, 2026 15:54 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • May 25, 2026 15:54 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • May 25, 2026 15:54 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Payal Asthana

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content