Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Payal Asthana , Fitness Expert

रोजाना 30 मिनट दौड़ने से कितनी कैलोरी बर्न होती हैं? जानें एक्सपर्ट से

वेट लॉस के ल‍िए आजकल लोग तरह-तरह की एक्‍सरसाइज करते हैं, लेक‍िन रनिंग कैलोरीज बर्न करने का आसान तरीका है और इसे कोई भी आजमां सकता है। जानें 30 म‍िनट में आप क‍ितनी कैलोरी बर्न कर सकते हैं?

रन‍िंग करना हमारी सेहत के ल‍िए फायदेमंद माना जाता है। इससे मूड अच्‍छा होता है, फोकस बढ़ता है, एनर्जी लेवल सुधरता है, बोन डेंसि‍टी बढ़ती है और हार्ट हेल्‍थ बेहतर होती है। मसल स्‍ट्रेंथ को बढ़ाने और क्रॉन‍िक बीमार‍ियों के खतरे को घटाने के ल‍िए भी रन‍िंग करना एक अच्‍छा वर्कआउट है। रन‍िंंग करने से कैलोरी बर्न करने में भी मदद मि‍लती है, लेक‍िन अक्‍सर लोगों को यह जानकारी नहीं होती क‍ि आख‍िर रन‍िंग करने से क‍ितनी कैलोरी बर्न होती है? इस कंफ्यूजन में कभी वो कम रन‍िंग करते हैं, तो कभी ज्‍यादा। इस सवाल का जवाब जानने के ल‍िए हमने Director Ozefit Fitness Club, Australia & Certified Fitness Coach Payal Asthana से बात की।

30 म‍िनट रनिंग से 250-400 कैलोरी बर्न कर सकते हैं

calories-burn-with-30-minutes-of-running

30 मि‍नट दौड़ने से क‍ितनी कैलोरी बर्न होंगी, यह इस बात पर न‍िर्भर करता है क‍ि आपका वजन क‍ितना है, दौड़ने की रफ्तार क‍ितनी है, फि‍टनेस लेवल क‍ितना है और क‍िस बेस पर आप रन‍िंंग कर रहे हैं जैसे इंक्‍लाइन मोड पर ट्रेडम‍िल चलाने या पहाड़नुमा जगह पर रन‍िंग करने से ज्‍यादा कैलोरी बर्न होती हैं।

Fitness Coach Payal Asthana ने बताया क‍ि अगर व्‍यक्‍त‍ि का वजन 70 kg है, तो वो मध्‍यम रफ्तार से 30 म‍िनट रनिंंग करके 250 से 400 कैलोरी बर्न कर सकता है। ज्‍यादा तेज रन‍िंंग करने से या पहाड़ जैसी जगह पर रनि‍ंग करने से ज्‍यादा कैलोरी भी बर्न हो सकती हैं या हल्‍की जॉग‍िंग कर रहे हैं, तो इससे कम कैलोरी बर्न होंगी। हर द‍िन लगातार 30 मि‍नट रन‍िंग करने से न स‍िर्फ वजन कम होता है, बल्‍क‍ि कार्ड‍ियोवैस्‍कुलर हेल्‍थ अच्‍छी रहती है, बीपी और शुगर लेवल कंट्रोल करने में भी मदद म‍िलती है।

यह भी पढ़ें- चलना, दौड़ना या साइकिलिंग: घुटनों के लिए क्या है सबसे बेहतर? जानें एक्सपर्ट से सही जवाब

डाइट और स्‍ट्रेंथ ट्रेन‍िंग भी जरूरी है

कैलोरी बर्न करने के ल‍िए केवल रन‍िंंग करना या एक्‍सरसाइज करना काफी नहीं है। रन‍िंंग को हेल्‍दी डाइट और स्‍ट्रेंथ ट्रेन‍िंग के साथ जोड़कर फैट लॉस करने में मदद म‍िलती है। इसके साथ ही हाइड्रेट रहना, वार्म अप करना, र‍िकवरी करना भी जरूरी है। साल 2015 में Mayo Clinic Proceedings में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, हफ्ते में 6 क‍िलोमीटर या 52 म‍िनट रन‍िंग करने से लाइफ स्‍पैन 3 से 6 साल बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें- 10 मिनट सीढ़ी चढ़ने-उतरने या दौड़ने से, किससे ज्यादा कैलोरी बर्न होती है?

रन‍िंग से कैलोरी बर्न करने के ल‍िए ये ट‍िप्‍स अपनाएंं

  • सबसे पहले वॉर्म अप करें और 5 म‍िनट जॉगि‍ंंग करें। इसके बाद तब तक वॉक करें जब तक ब्रीद‍िंग सामान्‍य न हो जाए। इसके बाद फ‍िर से जॉग‍िंग करें और इस बार रन‍ि‍ंग के ल‍िए धीरे-धीरे स्‍पीड को बढ़ाएं।
  • हर हफ्ते अपने रन‍िंग टाइम को 5 से 10 म‍िनट बढ़ाएं और इसकी तरह स्‍पीड को भी हर हफ्ते बढ़ाएं या मेनटेन करें।
  • ज्‍यादा स्‍पीड में या ज्‍यादा देर के ल‍िए रन‍िंग करने से कैलोरी बर्न नहींं होती बल्‍क‍ि रनि‍ंग के जर‍िए कैलोरी बर्न करना चाहते हैं, तो कंंस‍िस्‍टेंसी बनाए रखें। हर द‍िन रन‍िंग करें न क‍ि खुद को एक तय स्‍पीड या समय के ल‍िए रन‍ि‍ंग करने के ल‍िए फोर्स करें।
  • भले ही आप कम समय या स्‍पीड से रन‍िंग करते हों, शरीर को र‍िकवरी ब्रेक जरूर दें तभी मांसपेश‍ियां अगले द‍िन के ल‍िए तैयार होगी।

न‍िष्‍कर्ष:

एक 70 kg का व्‍यक्‍ति‍ 30 म‍िनट रनिंंग करके 250 से 400 कैलोरी बर्न कर सकता है। हालांक‍ि कैलोरी बर्न करने के ल‍िए केवल रन‍िंग करना काफी नहीं है। इसके ल‍िए सही डाइट, वार्म अप, स्‍ट्रेंथ ट्रेन‍िंग जैसी अहम चीजोंं का ध्‍यान रखना भी जरूरी है।

FAQ

  • क‍िन लोगोंं को रन‍िंंग नहीं करना चाह‍िए?

    हार्ट से संंबंध‍ित समस्‍या होने पर, जोड़ोंं की समस्‍या, सांंस की समस्‍या होने पर रन‍िंग करने से बचना चाह‍िए।
  • क्‍या रोजाना रन‍िंग कर सकते हैं?

    रोजाना रन‍िंग कर सकते हैं, लेक‍िन जरूरत से ज्‍यादा देर रन‍िंग करने से बचें, गत‍ि का ध्‍यान रखें वरना अध‍िक थकान और कमजोरी हो सकती है।

Read Next

बिना कार्डियो किए सिर्फ वेट ट्रेनिंग से घट सकता है वजन? जानें फिटनेस एक्सपर्ट की राय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 30, 2026 18:05 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jun 30, 2026 18:05 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Payal Asthana

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content