Fri Sep 11, 2026 | 09:17 PM IST

Medically Reviewed by Praveen Gautam , Yoga Therapist

10 मिनट सीढ़ी चढ़ने-उतरने या दौड़ने से, किससे ज्यादा कैलोरी बर्न होती है?

वजन कम करने के लिए अक्सर लोगों को सीढ़ी चढ़ने या रनिंग करने की सलाह दी जाती है, लेकिन वजन कम करने और कैलोरीज को बर्न करने के लिए क्या करना ज्यादा फायदेमंद होता है? आइए लेख में जानें -

Stair Climbing Vs Running Which Burns More Calories In 10 Minutes In Hindi: आज के समय में ज्यादातर लोग वजन बढ़ने की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसा अक्सर फिजिकल एक्टिविटीज के कम होने, अधिक स्ट्रेस में रहने, अनहेल्दी खानपान और काम की भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान न दे पाने के कारण होता है। ऐसे में वजन कम करने और शरीर की कैलोरीज को बर्न करने के लिए अक्सर लोगों को रनिंग करने और घर पर ही सीढ़ियां चढ़ने और उतरने जैसी एक्सरसाइज को करने की सलाह दी जाती है, लेकिन कैलोरीज को तेजी से बर्न करने के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है? ऐसे में आइए उत्तम नगर में स्थित योग जंक्शन के योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम (Praveen Gautam, Yoga Therapist at Yoga Junction, Uttam Nagar) से जानें 10 मिनट सीढ़ी चढ़ने-उतरने या दौड़ने से किससे ज्यादा कैलोरी बर्न होती है?

10 मिनट सीढ़ी चढ़ने या रनिंग किससे ज्यादा कैलोरी बर्न होती है?

योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम के अनुसार, रनिंग करना और सीढ़ी चढ़ना और उतरना दोनों ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। इन दोनों से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने और स्वास्थ्य से जुड़े कई लाभ मिलते हैं, लेकिन कैलोरीज को तेजी से बर्न करने के लिए 10 मिनट के लिए सीढ़ी चढ़ने और उतरने की एक्सरसाइज करना ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: फिट और हेल्दी रहने के लिए घर की सीढ़ियों पर करें ये 4 एक्सरसाइज, मिलेगा फायदा

stair climbing vs running which burns more calories in 10 minutes in hindi 01 (7)

कैलोरीज बर्न करने के लिए सीढ़ी चढ़ने-उतरने के फायदे

योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम के अनुसार, नियमित रूप से 10 मिनट सीढ़ी चढ़ने और उतरने की एक्सरसाइज करने से 8-10 कैलोरीज को बर्न करने में मदद मिलती है, साथ ही, ये स्वास्थ्य के लिए भी कई तरीकं से फायदेमंद है।

वजन कम करे

सीढ़ी चढ़ने और उतरने की एक्सरसाइज करने से कैलोरीज को तेजी से बर्न करने, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने और वजन कम करने में मदद मिलती है, साथ ही, इससे मोटापे के कारण होने वाली परेशानियों से राहत देने में भी मदद मिलती है।

पाचन के लिए फायदेमंद

सीढ़ी चढ़ने उतरने की एक्सरसाइज को नियमित रूप से करने से पाचन प्रक्रिया में सुधार करने, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद मिलती है, जिससे गैस, कब्ज, ब्लोटिंग, अपच और मतली जैसी पाचन की समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- वॉक या सीढ़ी चढ़ना: जानें घर पर वजन घटाने के लिए क्या है ज्यादा बेहतर

मांसपेशियों को मजबूती दे

नियमित रूप से 10 मिनट सीढ़ी चढ़ने और उतरने की एक्सरसाइज को करने से मांसपेशियों को मजबूती देने, इनको टोन करने और स्टैमिना को बेहतर करने में मदद मिलती है, जिससे पेट को अंदर करने और वजन कम करने में मदद मिलती है।

सावधानियां

योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम कहते हैं कि, ध्यान रहे, जोड़ों में दर्द होने या हार्ट के स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी मेडिकल कंडीशन होने पर सीढ़ियां चढ़ने-उतरने से बचें और कैलोरीज को बर्न करने के लिए एक्सपर्ट की सलाह के साथ ही एक्सरसाइज करें।

निष्कर्ष

कैलोरीज को तेजी से बर्न करने रनिंग के मुकाबले सीढ़ी चढ़ने और उतरने की एक्सरसाइज करना ज्यादा फायदेमंद है। इससे कैलोरीज को जैसी से बर्न करने, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने, पाचन में सुधार करने, मांसपेशियों को मजबूती देने और मसल्स को टोन करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने या मेडिकल कंडीशन में सीढ़ी चढ़ने उतरने से बचें और ऐसे में वजन कम करने और कैलोरीज को बर्न करने के लिए एक्सपर्ट की सलाह के साथ उनकी निगरानी में ही एक्सरसाइज करें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • रोज रनिंग करने से क्या होगा?

    रोज रनिंग करने से मांसपेशियों को मजबूती देने, स्टैमिना को बूस्ट करने, ब्रेन को रिलैक्स करने, वजन कम करने, पाचन में सुधार करने, हार्ट को मजबूती देने, स्ट्रेस कम करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, ब्रेन के कार्यों को बेहतर करने और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद मिलती है।
  • ज्यादा सीढ़ी चढ़ने उतरने से क्या होता है?

    नियमित रूप से सीढ़ी चढ़ने और उतरने की एक्सरसाइज करने से हार्ट को हेल्दी रखने, कैलोरी बर्न करने, वजन कम करने, मांसपेशियों को मजबूती देने, स्ट्रेस को कम करने, ब्रेन के कार्यों को बेहतर करने, एक्टिव करने और स्टैमिना को बेहतर करने में मदद मिलती है।
  • तेजी से वजन कम करने के लिए क्या खाएं?

    तेजी से वजन कम करने के लिए दलिया, क्विनोआ, साबुत अनाज, दालें, फल, सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट्स, अडें और पनीर जैसे फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इनका सेवन करने से स्वास्थ्य में सुधार करने में भी मदद मिलती है।

Read Next

क्या विन्यास योग करने से वजन घटता है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 03, 2026 11:01 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Mar 03, 2026 11:01 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Praveen Gautam

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content