Mon Oct 12, 2026 | 03:05 PM IST

Medically Reviewed by Dr Srikanth Madikattu , Consultant – Orthopaedic Surgeon and Joint Replacement Surgeon Manipal Hospitals, Pune

World Arthritis Day: घुटनों के दर्द में सीढ़ियां चढ़ना कितना सुरक्षित? डॉक्टर से जानें किन बातों का रखें ध्यान

घुटनों  में दर्द होने पर लोग सीढ़ियां चढ़ने की कोशिश करते हैं, ताकि उनके घुटनों की मांसपेशियां मजबूत हो सके। लोगों की यह सोच कितनी सही है और क्या घुटनों के दर्द में सीढ़ियां चढ़नी चाहिए? यह जानने के लिए इस लेख को जरूर पढ़ें।
World Arthritis Day: घुटनों के दर्द में सीढ़ियां चढ़ना कितना सुरक्षित? डॉक्टर से जानें किन बातों का रखें ध्यानWorld Arthritis Day: घुटनों के दर्द में सीढ़ियां चढ़ना कितना सुरक्षित? डॉक्टर से जानें किन बातों का रखें ध्यान

घुटनों में दर्द होने पर कई लोग सीढ़ियां चढ़ने की कोशिश करते हैं, तो कुछ लोग इससे बचने लगते हैं। ऐसे में लोगों का यही सवाल होता है कि क्या घुटनों में दर्द होने पर सीढ़ियां चढ़ना पूरी तरह बंद कर देना चाहिए या फिर मरीजों को सीढ़ियां चढ़ते रहना चाहिए? World Arthritis Day के मौके पर हमने Dr. Srikanth Madikattu, Consultant, Orthopaedic Surgeon and Joint Replacement Surgeon, Manipal Hospital, Baner, Pune से बात की। उनका कहना है कि सीढ़ियां चढ़ना या नहीं चढ़ना, इसका जवाब हर व्यक्ति के लिए एक जैसा नहीं हो सकता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि दर्द क्यों हो रहा है, कितना गंभीर है और घुटने के जोड़ की स्थिति कैसी है।

सीढ़ियां चढ़ने से घुटनों पर दबाव क्यों बढ़ता है?

Dr. Srikanth Madikattu कहते हैं, “समतल जमीन पर चलने और सीढ़ियां चढ़ने में घुटनों पर पड़ने वाला दबाव अलग होता है। सीढ़ियां चढ़ते और उतरते समय घुटने को ज्यादा मोड़ना पड़ता है और पैरों की मांसपेशियों को शरीर का वजन संभालने के लिए ज्यादा काम करना पड़ता है। इस दौरान घुटने के सामने वाले हिस्से पर भी दबाव बढ़ सकता है। इसलिए लोगों को घुटने के दर्द के साथ संभलकर सीढ़ियां चढ़ने की सलाह दी जाती है।”

घुटनों के दर्द में सीढ़ियां चढ़नी चाहिए या नहीं?

Dr. Srikanth Madikattu का कहना है, “अगर किसी व्यक्ति को ऑस्टियोआर्थराइटिस, घुटने में चोट या जोड़ में सूजन की समस्या है, तो उसे सीढ़ियां चढ़ते समय ज्यादा दर्द महसूस हो सकता है। ऐसी स्थिति में जरूरत से ज्यादा जोर लगाकर सीढ़ियां चढ़ना घुटनों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसका मतलब यह नहीं है कि सीढ़ियां चढ़ना बिल्कुल ही छोड़ देना चाहिए। अगर किसी को घुटनों में हल्का दर्द है, तो उसे सावधानी के साथ सीढ़ियां चढ़नी चाहिए। सीढ़ियां चढ़ने या न चढ़ने का फैसला दर्द के कारण, लक्षणों की गंभीरता और डॉक्टर की सलाह पर ही लिया जा सकता है।”

climbing stairs in knee pain in hindiclimbing stairs in knee pain in hindi

यह भी पढ़ें- सुबह उठते ही घुटनों में तेज दर्द? जानिए इसके पीछे के छिपे हुए कारण और बचाव के तरीके

क्या सीढ़ियां चढ़ने से घुटनों का कार्टिलेज खराब हो सकता है?

Dr. Srikanth Madikattu ने कहा, “अक्सर लोग यह कहते हैं कि बार-बार सीढ़ियां चढ़ने-उतरने से घुटनों का फ्लूड कम हो जाता है। दरअसल, घुटने के जोड़ में कार्टिलेज एक तरह की चिकनी परत होती है, जो हड्डियों के सिरों को ढकती है और उनके बीच घर्षण कम करने में मदद करती है। उम्र बढ़ने या बीमारियों के कारण इस परत को नुकसान पहुंच सकता है, लेकिन सीढ़ियां चढ़ने-उतरने से इसमें कोई फर्क नहीं पड़ता।”

क्या कहती है रिसर्च?

Frontiers in Medicine जर्नल में एक रिसर्च प्रकाशित हुई थी। इस रिसर्च में यह समझने की कोशिश की गई कि हफ्ते में सीढ़ियां से घुटने के सामने वाले हिस्से के कार्टिलेज में बदलाव हुआ या नहीं? इस रिसर्च में 581 लोगों के घुटनों के MRI स्कैन की मदद से शुरुआती स्थिति और 24 महीने बाद कार्टिलेज में हुए बदलावों का आकलन किया गया। रिसर्च में पाया गया कि हफ्ते में पांच से छह फ्लाइट सीढ़ियां चढ़ने वाले ग्रुप में कार्टिलेज की स्थिति बिगड़ने की संभावना पाई गई। हालांकि, रिसर्च में कहा गया है कि सीढ़ियां ज्यादा बार चढ़ने से कार्टिलेज में बदलाव देखा गया है। इससे यह साबित नहीं होता कि सीढ़ियां चढ़ना ही कार्टिलेज खराब होने की वजह है। जिन लोगों को घुटनों से जुड़ी समस्या है, उन्हें डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- सीढ़ियां उतरते समय घुटनों में ज्यादा दर्द क्यों होता है? जानें इसके पीछे की वजह

घुटनों में दर्द होने पर सीढ़ियां चढ़ते समय किन बातों का ध्यान रखें?

Dr. Srikanth Madikattu ने बताया कि अगर घुटनों में हल्का दर्द होने पर डॉक्टर ने सीढ़ियां चढ़ने से मना नहीं किया है, तो कुछ सावधानियों का ध्यान रखकर घुटनों को सुरक्षित रखा जा सकता है।

  • जिन लोगों को घुटनों में दर्द है, उन्हें सीढ़ियां चढ़ते समय रेलिंग का सहारा लेना चाहिए। इससे संतुलन बनाए रखने और घुटनों पर पड़ने वाला भार संभालने में मदद मिल सकती है।
  • जल्दबाजी में सीढ़ियां चढ़ने या उतरने से बचें, क्योंकि इससे घुटना अचानक मुड़ सकता है या झटका आ सकता है। इसलिए सीढ़ियां चढ़ते समय पैर को आराम से सीढ़ियों पर रखें।
  • अगर सीढ़ियां चढ़ते समय दर्द बढ़ने लगे, तो जबरदस्ती न करें। इससे घुटनों को नुकसान हो सकता है, क्योंकि जरूरत से ज्यादा दबाव घुटनों पर अतिरिक्त प्रेशर बना सकता है।
  • घुटनों को सहारा देने वाली मांसपेशियों के लिए सही एक्सरसाइज जोड़ों की गतिशीलता और काम करने की क्षमता बनाए रखने में मदद कर सकती हैं।
  • अगर घुटनों में दर्द हो, तो डॉक्टर की सलाह लेकर ही सीढ़ियां चढ़ना या उतरना चाहिए।

निष्कर्ष
अगर घुटनों का दर्द लगातार बना हुआ है, बार-बार सूजन आती है, अकड़न रहती है या चलने-फिरने में परेशानी होती है, तो इसे सिर्फ बढ़ती उम्र समझकर नजरअंदाज न करें। अगर घुटनों में दर्द के कारण सीढ़ियां चढ़ने या उतरने में दिक्कत होती है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या सीढ़ियां चढ़ने से घुटने का आर्थराइटिस तेजी से बढ़ सकता है?

    अगर आर्थराइटिस ग्रेड - 3 या ग्रेड - 4 स्तर पर पहुंच चुका है, तो बार-बार सीढ़ियां चढ़ने-उतरने से घुटने का कार्टिलेज घिसने लगता है और हड्डियों का आपस में रगड़ना बढ़ जाता है।
  • क्या पैर के अंगूठे और पंजे पर जोर देकर सीढ़ी चढ़ना घुटने के लिए सही है?

    सिर्फ पंजों पर चढ़ने से घुटने की पाटेला पर अतिरिक्त खिंचाव पड़ता है। सीढ़ी के पायदान पर एड़ी समेत पूरा पैर रखकर चढ़ना चाहिए ताकि वजन पूरे पैर पर बराबर बंटे।

Read Next

→ पैरों में रात के समय ऐंठन क्यों होती है? इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है वजह

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Health & Lifestyle Journalist

अनीश रावत पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यहां वह महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, योग और मेडिटेशन जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखते हैं। उनका फोकस स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को डेटा, रिसर्च और विशेषज्ञों की राय के आधार पर पाठकों तक पहुंचाना है। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह News 24, All India Radio और ThinkRight Meditation App के साथ काम कर चुके हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 12, 2026 13:49 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Srikanth Madikattu