कई बार लोगों को रात को सोते समय पैरों में ऐंठन होने लगती है। कई बार यह दर्द इतना बढ़ जाता है कि रात को सोना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर ऐसा होता क्यों है? आइए इस बारे में Dr. Pooja Pillai, Consultant - Internal Medicine, Aster CMI Hospital, Bengaluru से जानें।
रात में पैरों में ऐंठन के कारण
डॉ. पूजा के अनुसार, रात में पैरों में ऐंठन का मतलब है, मांसपेशियों का अचानक और इन्वेंटरी रूप से खिंचना या सख्त होना। यह आमतौर पर पिंडली (calf) या पैर को प्रभावित करता है और इतना दर्दनाक हो सकता है कि व्यक्ति की नींद खुल जाए।
यह समस्या शरीर में पोषक तत्वों की कमी, डिहाइड्रेशन, फिजिकल एक्टिविटी, प्रेग्नेंसी, बढ़ती उम्र, मेडिकल कंडीशन और नसों के दबने जैसी स्थितियों के कारण होती है।
1. पोषक तत्वों की कमी
शरीर में कुछ मिनरल्स (minerals) की कमी या अपर्याप्त सेवन भी इसका कारण हो सकता है। मैग्नीशियम, पोटेशियम और कैल्शियम मांसपेशियों और नसों के नॉर्मल कामकाज में शामिल होते हैं, इसलिए इनकी भारी कमी से मांसपेशियों में ऐंठन का खतरा बढ़ सकता है।
हालांकि, यह मान लेना सही नहीं है कि रात में होने वाली हर ऐंठन पोषण की कमी के कारण ही होती है। जिन लोगों को कभी-कभार ऐंठन होती है, उनमें जरूरी नहीं कि विटामिन या मिनरल्स की कमी हो और बिना कारण जाने सप्लीमेंट लेने से कोई फायदा नहीं हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: रात में सोने नहीं देती पैरों की असहनीय ऐंठन? हेल्थ एक्सपर्ट्स से जानिए नस पर नस चढ़ने की वजह
2. फिजिकल एक्टिविटी के कारण
रात में पैरों में ऐंठन के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। दिनभर मांसपेशियों की थकान या लंबे समय तक फिजिकल एक्टिविटी से ऐंठन की संभावना बढ़ सकती है, जबकि लंबे समय तक बैठे रहने या खड़े रहने से भी ऐसा हो सकता है।
3. पानी की कमी
डिहाइड्रेशन यानी पानी की कमी भी पैरों में ऐंठन की समस्या का कारण बन सकती है, खासकर बहुत ज्यादा पसीना आने या पर्याप्त लिक्विड न लेने के बाद।
why you experience nighttime leg cramps and which nutrient deficiencies cause them 1
4. प्रेग्नेंसी, एजिंग या मेडिकल कंडीशन्स
कई बार प्रेग्नेंसी, बढ़ती उम्र और कुछ मेडिकल स्थितियों में भी पैरों में ऐंठन को आम बना सकती हैं।
5. दवाइयों के कारण
कुछ दवाएं, जिनमें कुछ ड्यूरेटिक या मूत्रवर्धक (diuretics) और अन्य दवाएं शामिल हैं। ये भी मांसपेशियों में ऐंठन का कारण बन सकती हैं या इलेक्ट्रोलाइट के स्तर को बदल सकती हैं।
6. नसों में दबाव या ब्लड फ्लो ठीक न होना
कुछ लोगों में, नसों पर दबाव, ब्लड फ्लो कम होने या अन्य पहले से मौजूद स्थितियों पर भी ध्यान देने की जरूरत हो सकती है, खासकर जब ऐंठन बार-बार होती हो या उसके साथ अन्य लक्षण भी दिखें।
इसे भी पढ़ें: क्या रात में पैरों में ऐंठन सिर्फ कैल्शियम की कमी से हो सकती है? डॉक्टर से जानें अन्य वजहें
क्या कहती है स्टडी?
साल 2017 में BMC Family Practice में प्रकाशित सिस्टमेटिक रिव्यू के अनुसार, रात में पैरों में होने वाली ऐंठन (लेग क्रैम्प्स) मुख्य रूप से मांसपेशियों में खिंचाव, शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन), शारीरिक रूप से इनएक्टिव, और कुछ दवाओं या स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण होती है। इसके अलावा, जब शरीर में मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटेशियम और सोडियम जैसे जरूरी पोषक तत्वों और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है, तो मांसपेशियों का बैलेंस बिगड़ जाता है और रात में आराम करते समय पिंडलियों व पैरों की मांसपेशियों में अचानक तेज, दर्दनाक ऐंठन होने लगती है।
पैरों की ऐंठन से बचने या इससे राहत के उपाय
डॉ. पूजा का कहना है, पैरों में ऐंठन होने की स्थिति में कुछ बातों पर खास ध्यान दिया जा सकता है।
- जब ऐंठन हो, तो प्रभावित मांसपेशी को धीरे-धीरे स्ट्रेच करें और मालिश करने से उसे आराम मिल सकता है।
- नियमित रूप से पिंडली और हैमस्ट्रिंग की स्ट्रेचिंग करें।
- पर्याप्त पानी पिएं।
- एक्सरसाइज की इंटेंसिटी में अचानक बढ़ोतरी से बचना कुछ लोगों के लिए ऐंठन की समस्या को कम कर सकता है।
- मैग्नीशियम, पोटेशियम और कैल्शियम के सोर्स नट्स, सीड्स, फलियां, डेयरी प्रोडक्ट्स या सही विकल्प, फल और सब्जियां जैसी बैलेंस डाइट मांसपेशियों के नॉर्मल कामकाज में मदद कर सकती है। हालांकि, आइडियली सप्लीमेंट तभी लेने चाहिए जब कमी की पहचान हो गई हो या डॉक्टर उनकी सलाह दें।
डॉक्टर से सलाह कब लें?
डॉ. पूजा बताती हैं, अगर ऐंठन बार-बार होती है, ज़्यादा गंभीर होती जा रही है, नींद में लगातार खलल डालती है या इसके साथ सूजन, कमजोरी, सुन्नपन, लगातार दर्द या त्वचा का रंग बदलना जैसे लक्षण दिखते हैं, तो इसकी असल वजह जानने के लिए डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है।
निष्कर्ष
रात में पैरों में ऐंठन की समस्या पोषक तत्वों की कमी, फिजिकल एक्टिविटी, पानी की कमी, प्रेग्नेंसी, एजिंग, मेडिकल कंडीशन, दवाइयों का सेवन करने, ब्लड फ्लो ठीक न होने या नसों के दबने के कारण हो सकती है।
इस समस्या से बचने के लिए हल्की स्ट्रेचिंग और मालिश करें। इसके अलावा, पर्याप्त पानी पिएं, अचानक से हाई इंटेंसिटी वाली एक्सरसाइज न करें और पोषक तत्वों से युक्त डाइट लें। ध्यान रहे, पैरों में ऐंठन की समस्या अगर बार-बार होती है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
पैरों की ऐंठन से बचने के लिए क्या करें?
पैरों की ऐंठन से बचने के लिए नियमित रूप से पर्याप्त पानी पिएं, पोटेशियम, मैग्नीशियम युक्त डाइट लें, नियमित स्ट्रेचिंग करें और सोने की पोजीशन पर ध्यान दें।पैरों में ऐंठन किसकी कमी से होती है?
शरीर में विटामिन डी, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटेशियम और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्वों की कमी और शरीर में पानी की कमी के कारण व्यक्ति को पैरों में ऐंठन की समस्या हो सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 11, 2026 23:52 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr. Pooja Pillai
