Fri Sep 11, 2026 | 06:54 PM IST

Medically Reviewed by Dr Abhishek Vaish , Orthopaedician

क्या रात में पैरों में ऐंठन सिर्फ कैल्शियम की कमी से हो सकती है? डॉक्टर से जानें अन्य वजहें

अक्सर देखने में आता है कि कैल्शियम की कमी की वजह से पैरों में दर्द होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इसके पीछे कई अन्य कारण भी हो सकते हैं, जैसे मसल्स में थकान होना, लंबे समय तक खड़े रहकर काम करना आदि।

ज्यादातर लोगों को लगता है कि रात के समय पैरों में ऐंठन सिर्फ कैल्शियम की कमी के कारण होता है। जबकि इसके कई अन्य कारण भी हो सकते हैं? इस बारे में एक्सपर्ट्स पुष्टि करते हैं कि सिर्फ कैल्शियम की कमी के कारण रात में पैरों में ऐंठन की समस्या नहीं होती है। इसके साथ-साथ कई अन्य कारण भी होते हैं, जैसे डिहाइड्रेशन, मसल्स में दर्द आदि। आइए, इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल और हिलिंग टच क्लीनिक के ऑर्थोपेडिक सर्जन और स्पोर्ट्स इंजरी स्पेशलिस्ट डॉ. अभिषेक वैश से समझते हैं कि रात के समय में पैरों में ऐंठन के अन्य कारणों के बारे में।

रात के समय पैरों में ऐंठन के अन्य कारण क्या हैं?

Is leg cramping at night only due to calcium deficiency 1 (13)

मसल्स में थकान

डॉ. अभिषेक वैश कहते हैं, "रात के समय पैरों में ऐंठन का एक बड़ा कारण मसल्स में थकान और कमजोरी है। जब कोई व्यक्ति हैवी वर्कआउट करता है, लंबे समय तक खड़ा रहता है या पैरों की मांसपेशियों पर अतिरिक्त दबाव बनाता है। इन स्थितियों में रात के समय पैरों में ऐंठन हो सकती है। यह कोई गंभीर समस्या नहीं है।" इसका मतलब है कि रात के समय हो रहे पैरों में दर्द हो, तो हमेशा कैल्शियम की कमी से जोड़कर नहीं देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: बारिश में क्यों बढ़ता है जोड़ों का दर्द? डॉक्टर से जानें इसके 5 बड़े कारण

पर्याप्त पानी न पीना

is it safe to drink detox water  1 (14)

डॉ. अभिषेक वैश आगे बताते हैं, "शरीर के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी बहुत जरूरी होता है। इसकी वजह से हर ऑर्गन सही तरह से काम करता है। जब शरीर में तरल पदार्थ की कमी हो जाती है, तो इसकी वजह से शरीर में पोटेशियम, मैग्नीशियम और सोडियम जैसे जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स का स्तर भी कम हो जाता है। ऐसे में शरीर में पोषक तत्वों का संतुलन बिगड़ जाता है। नतीजतन, पैरों की नसें अधिक संवदेनशील हो जाती हैं और मांसपेशियों पर अधिक खिंचाव पड़ता है। इससे रात के समय पैरों का दर्द बढ़ सकता है।"

सोने की पोजिशन

रात में पैरों में हो रहे दर्द का एक बड़ा कारण सोने की पोजिशन भी है। इस बारे में डॉ. अभिषेक वैश स्पष्ट करते हैं, "एक ओर, जहां सोते हुए किसी के पैर नीचे की ओर झुके रहते हैं या मुड़े रहते हैं, तो इसकी वजह से मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है। दूसरी ओर सोने के कारण लंबे समय तक पैरों को हिलाया-डुलाया नहीं जाता है। एक ही पोजिशन पर लेटे रहने के कारण रात के समय पैरों का दर्द बढ़ सकता है या अकड़न महसूस हो सकती है।"

लंबे समय तक खड़े रहना

साल 2011 में Ergonomics में प्रकाशित रिसर्च पेपर के अनुसार, काम के दौरान बहुत देर तक लगातार खड़े रहना पैरों की नसें फूलने (Varicose Veins) और रात में पैरों में होने वाली ऐंठन (Nocturnal Leg Cramps) का कारण है। इस तरह की तकलीफ पर्याप्त रेस्ट करने से ठीक हो जाती है। हां, अगर किसी की हड्डियां कमजोर हैं, थकान है और अर्थराइटिस जैसे जोड़ों से संबंधित समस्या है, तो दर्द और ज्यादा बढ़ जाता है। इस तरह की स्थिति में जरूरी है कि लंबे समय तक खड़े रहने वाले काम न करें।

इसे भी पढ़ें: Cold Weather Knee Stiffness: क्या है ये समस्या और कैसे करें बचाव? डॉक्टर खुद दे रहे हैं काम की सलाह

स्वास्थ्य समस्याएं

सिर्फ कैल्शियम की कमी के कारण रात के समय पैरों में अकड़न या दर्द नहीं होता है, बल्कि कई बार स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याएं भी इसका कारण होती हैं। डॉ. अभिषेक वैश बताते हैं कि प्रेग्नेंसी, नसों में दबाव, किडनी से जुड़ी बीमारी, थायराइड आदि भी रात के समय पैरों के दर्द की समस्या को ट्रिगर कर सकते हैं। असल में आप कह सकते हैं कि रात में हो रहा पैरों का दर्द किसी अन्य बीमारी का संकेत है। इसकी पुष्टि के लिए डॉक्टर से मिलना जरूरी है।

रात में पैरों में दर्द हो तो क्या करें?

 क्रम  क्या करें?  फायदे
 1. पैरों को मसाज करें पैरों को मसाज करने से मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और रात को नींद भी अच्छी आती है।
पैरों की मसाज के लिए आप अपनी पसंद का किसी तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
 2. स्ट्रेचिंग करें जो लोग नियमित रूप से स्ट्रेचिंग जैसे वर्कआउट करते हैं, उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव आदि समस्या नहीं होती है।
स्ट्रेच करने की वजह से पैरों में फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है।
 3.  गर्म सिकाई करें अगर आपको अक्सर रात के समय पैरों में दर्द होता है, तो इससे राहत के लिए गर्म सिकाई कर सकते हैं।
इसके लिए आप हाॅट वाॅटर बोतल का उपयोग करें और इसे प्रभावित हिस्से में लगाएं।
 4. अचार का पानी पिएं  साल 2010 में Medicine & Science in Sports & Exercise जर्नल में प्रकाशित वैज्ञानिक शोध से पता चलता है कि डिहाइड्रेशन के कारण हो रही मांसपेशियों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए अचार का पानी पिया जा सकता है। यह दर्द से राहत दिलाने में कारगर तरीका है।

निष्कर्ष

अगर किसी को रात भर पैरों में दर्द हो, तो इससे राहत के लिए जरूरी है कि आप इसके कारणों के बारे में जानें। अक्सर लोग पैरों के दर्द को कैल्शियम की कमी से जोड़ देते हैं। यह सही नहीं है। आपकी जीवनशैली, खान-पान और स्वास्थ्य समस्याएं इसके लिए जिम्मेदार हो सकती हैं। अगर आपके साथ ऐसा हो, तो इसे इग्नोर न करें। डॉक्टर की सलाह पर अपनी जीवनशैली में बदलाव करें और उनकी दी हुई दवा समय पर लें।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या बार-बार रात में पैर अकड़ना मधुमेह का शुरुआती लक्षण हो सकता है?

    हां, जब शरीर में शुगर का स्तर लंबे समय तक बढ़ा रहता है, तो इसकी वजह से पैरों की नसें क्षतिग्रस्त होने लगी हैं। इसी वजह से रात के समाया पैरों में जलन, ऐंठन का एहसास होता है।
  • पैरों में रात की ऐंठन से बचने के लिए सोने से पहले कौन सा सप्लीमेंट ले सकते हैं?

    रात को सोने से पहले आप गुनगुना दूध पिएं। कोई भी सप्लीमेंट लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

Read Next

गर्दन दर्द के कारण सिरदर्द क्यों होने लगता है? डॉक्टर से समझें कनेक्शन

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 14, 2026 15:56 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Abhishek Vaish

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content