क्या रोजाना सीढ़ियां चढ़ना दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है? जानें डॉक्टर से

आज की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में ज्यादातर लोग घंटों एक ही जगह बैठकर काम करते हैं और नियमित एक्सरसाइज के लिए अलग से समय नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में दिल को हेल्दी रखने के लिए हल्की-फुल्की शारीरिक गतिविधियां करना जरूरी माना जाता है। Dr. Vinay Kumar Bahl, Head of Cardiovascular Sciences & Research, Metro Heart Institute, Noida के अनुसार, रोजाना सीढ़ियां चढ़ना दिल से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है। दिनभर में सिर्फ कुछ मिनट सीढ़ियां चढ़ना आपके दिल की मांसपेशियों को मजबूत बना सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
सीढ़ियां चढ़ने का दिल पर असर
Dr. Vinay Kumar Bahl के अनुसार, सीढ़ियां चढ़ना दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। साल 2021 में Journal of Cachexia, Sarcopenia and Muscle में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, तेज गति से सीढ़ियां चढ़ने से दिल और फेफड़ों की सेहत में सुधार देखा गया है।
1. हार्ट पंपिंग में सुधार
सीढ़ियां चढ़ना एक विगरस एरोबिक और रेजिस्टेंस एक्सरसाइज है। जब आप गुरुत्वाकर्षण के विपरीत शरीर को ऊपर ले जाते हैं तो आपके दिल की गति बढ़ती है और दिल पूरे शरीर में ज्यादा ऑक्सीजन के साथ ब्लड को पंप करता है। इससे दिल की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और कार्डियोवैस्कुलर स्टैमिन बढ़ता है।
इसे भी पढ़ें: सीढ़ियां उतरते समय घुटनों में ज्यादा दर्द क्यों होता है? जानें इसके पीछे की वजह
2. ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोके
नियमित रूप से सीढ़ियां चढ़ने से ब्लड वेसल्स लचीली बनी रहती हैं, जिससे हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही यह खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने के साथ अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
3. हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिम में कमी
रोजाना कम से कम 5 से 6 मंजिल यानी लगभग 50 सीढ़ियां चढ़ते हैं, उनमें एथेरोस्क्लेरोसिस यानी धमनियों में ब्लॉकेज, कोरोनरी आर्टरी डिजीज और स्ट्रोक का खतरा खराब लाइफस्टाइल जीने वालों की तुलना में काफी कम पाया गया है।
4. वजन और ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है
मोटापा और डायबिटीज दिल की बीमारियों के दो सबसे बड़े कारण हैं। सीढ़ियां चढ़ने से समतल जमीन पर चलने की तुलना में लगभग 2 से 3 गुना ज्यादा कैलोरी बर्न होती है और इंसुलिन सेंसिटिविट बेहतर होती है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज और उससे जुड़े दिल की बीमारियों से बचाव हो सकता है।
Benefits of Climbing Stair For Heart Health
एक दिन में कितनी सीढ़ियां चढ़नी चाहिए?
- शुरुआत करने वालों के लिए- दिन में 2 से 3 बार, एक बार में 1 से 2 मंजिल यानी 15 से 30 सीढ़ियां आराम से चढ़ना चाहिए।
- हेल्दी व्यक्तियों के लिए0 रोजाना कुल मिलाकर 50 से 100 सीढ़ियां या 10 से 15 मिनट की स्टेयर क्लाइम्बिंग दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती हैं।
- लिफ्ट या एस्केलेटर के बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
सीढ़ियां चढ़ते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- सही पोस्चर और जूते- पीठ सीधी रखें, रेलिंग का हल्का सपोर्ट लें और न फिसलने वाले आरामदायक जूते पहनें।
- धीरे-धीरे गति बढ़ाएं- पहले दिन से तेज दौड़कर सीढ़ियां न चढ़ें। पहले नॉर्मल गति से शुरू करें और शरीर की सहनशक्ति बढ़ने पर ही गति बढ़ाएं।
- हाइड्रेशन और वार्म-अप- शरीर में पानी की कमी न होने से बचाएं और भारी भोजन करने के तुरंत बाद तेजी से सीढ़ियां न चढ़ें।
इसे भी पढ़ें: सीढ़ियां चढ़ने के तुरंत बाद क्यों तेजी से धड़कता है दिल? आपको भी होती है ये परेशानी
सीढ़ियां चढ़ने पर किसे डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए?
Dr. Vinay Kumar Bahl का कहना है कि सीढ़ियां चढ़ना आमतौर पर ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित और फायदेमंद होता है, लेकिन अगर आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याएं या बीमारियां हैं तो सीढ़ियां चढ़ने को अपने नियमित एक्सरसाइज के रूप में शामिल करने से पहले कार्डियोलॉजिस्ट या फिजिशियन से कंसल्ट जरूर करें-
- पहले से हार्ट डिजीज हो, एंजाइना या हाल ही में हार्ट सर्जरी या एंजियोप्लास्टी हुई हो।
- अनियंत्रित हाई ब्लड प्रेशर या चक्कर आने की समस्या।
- सीढ़ियां चढ़ते समय असामान्य रूप से सांस फूलना, घबराहट या सीने में भारीपन महसूस होना
- घुटनों में गंभीर दर्द या आर्थराइटिस की समस्या होना।
निष्कर्ष
दिल को हेल्दी रखने के लिए जिम में घंटों वर्कआउट करना जरूरी नहीं है। रोजाना लिफ्ट छोड़कर सीढ़ियो का इस्तेमाल करना एक छोटा-सा बदलाव है, जो लंबे समय में आपके दिल को मजबूत, एक्टिव और बीमारियों से सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है।
Image Credit: Freepik
FAQ
सीढ़ियां चढ़ने से कौन सी एक्सरसाइज होती है?
सीढ़यां चढ़ना एक बेहतरीन कार्डियो और लोअर-बॉडी स्ट्रेंथ एक्सरसाइज है, जो जांघों, पिंडलियों और ग्लूट्स की मांसपेशियों को एक्टिव करती है।सीढ़ी चढ़ने-उतरने से क्या फायदा होता है?
सीढ़ी चढ़ने-उतरने से तेजी से कैलोरी बर्न होी है, वजन कम करने में मदद मिलती है और दिल व फेफड़ों की कार्यक्षमता में सुधार होता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 26, 2026 14:52 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Vinay Kumar Bahl