Tue Nov 10, 2026 | 05:16 PM IST

Medically Reviewed by Dr M Sheetal Kumar , Consultant Physician & Diabetologist

हाई बीपी से हैं परेशान? सोने से पहले अपनाएं ये 5 आदतें, ब्लड प्रेशर होगा कंट्रोल

सोने से पहले की अच्छी आदतें बीपी को कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसी 5 आदतों के बारे में जो सेहत को बेहतर बनाने के साथ-साथ बीपी मैनेजमेंट में भी मदद करेंगी।
हाई बीपी से हैं परेशान? सोने से पहले अपनाएं ये 5 आदतें, ब्लड प्रेशर होगा कंट्रोलहाई बीपी से हैं परेशान? सोने से पहले अपनाएं ये 5 आदतें, ब्लड प्रेशर होगा कंट्रोल

हाई बीपी में धमनियों की दीवारों पर खून का दबाव सामान्य से अधिक हो जाता है। लंबे समय तक हाई बीपी की समस्‍या से हार्ट, किडनी, दिमाग और आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। वयस्कों में सामान्य बीपी आमतौर पर 120/80 mmHg से कम माना जाता है। अगर बीपी इससे ज्‍यादा है, तो यह हाई बीपी की स्‍थि‍ति‍ है। अगर आप भी हाई बीपी से परेशान है, तो रात के रूटीन पर गौर करें। हाई बीपी के मरीजों के लिए रात का रूटीन सही होना जरूरी है। रात में पर्याप्त नींद लेने से शरीर को आराम मिलता है और हार्ट एवं ब्‍लड वेसल्‍स को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। अनियमित नींद और लगातार कम सोने से बीपी बढ़ने का खतरा रहता है। बीपी को कंट्रोल करने के ल‍िए कुछ हेल्‍दी आदतों को रूटीन में शाम‍िल कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी 5 आदतों के बारे में।बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr. M. Sheetal Kumar, Consultant Physician & Diabetologist, Yashoda Hospitals, Hyderabad से बात की।

Mayo Clinic के मुताब‍िक, लगातार कई हफ्तों तक हर रात सात घंटे से कम सोने से ब्लड प्रेशर प्रभावित हो सकता है। कुछ स्वास्थ्य समस्याएं नींद में बाधा डाल सकती हैं। इनमें स्लीप एपनिया, रेस्टलेस लेग्स सिंड्रोम और अनिद्रा (Insomnia) शामिल हैं। अधिक वजन होने के कारण भी सोते समय सांस लेने में रुकावट आ सकती है। इस स्थिति को स्लीप एपनिया कहते हैं। स्लीप एपनिया की समस्या ब्लड प्रेशर बढ़ा सकती है।

1. रोजाना 7 से 9 घंटे की नींद लें

high-bp-healthy-habitshigh-bp-healthy-habits

  • कम नींद लेना या सोने-जागने का अनियमित समय हाई बीपी और हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे से जुड़ा हुआ है। रोजाना 7 से 9 घंटे की नींद लेने का लक्ष्य रखें।
  • इसके लिए सोने और जागने का एक समय तय करें।
  • कोशिश करें कि वीकेंड यानी छुट्टी के दिनों में भी इसी समय पर सोएं और जागें।

रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (CDC) के मुताब‍िक, पर्याप्त नींद लेना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। इससे हार्ट और ब्‍लड वेसल्‍स को स्वस्थ रखने में भी मदद मिलती है। नियमित रूप से पर्याप्त नींद न लेने से हार्ट ड‍िजीज, हाई बीपी और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें- सुबह के समय हाई ब्लड प्रेशर कितना खतरनाक है? जानें इसके जोखिम

2. कैफीन युक्त ड्र‍िंक्‍स का अध‍िक सेवन करने से बचें 

reduce-caffeine-for-high-bpreduce-caffeine-for-high-bp

कॉफी, चाय और कोल्‍ड ड्र‍िंक जैसे कैफीन युक्त ड्र‍िंक्‍स बीपी को बढ़ा सकती हैं और नींद में रुकावट डाल सकती हैं। इसलिए दोपहर के बाद और शाम के समय कैफीन का सेवन करने से बचें।

3. अल्‍कोहल से परहेज करें

अल्‍कोहल से भी परहेज करें क्योंकि ज्यादा शराब पीने से बीपी बढ़ सकता है। अल्कोहल का सेवन बीपी और नींद दोनों को प्रभावित करता है। शुरुआत में अल्‍कोहल पीने से नींद जल्दी आ सकती है, लेकिन बाद में यह नींद की गुणवत्ता खराब कर सकता है। इसके अलावा, अल्कोहल का नियमित या अधिक सेवन बीपी को बढ़ा सकता है।

यह भी पढ़ें- ब्लड प्रेशर 140/90 है, क्या यह नॉर्मल है, जानें कब डॉक्टर को दिखाना जरूरी है?

4. सोने से पहले हेल्‍दी रूटीन अपनाएं

सोने से पहले मन और शरीर को शांत रखने के लिए एक अच्छा रूटीन बनाएं। इसके लिए-

  • कमरे की लाइट कम कर दें।
  • सोने से कम से कम एक घंटे पहले मोबाइल, टीवी और अन्य स्क्रीन का इस्तेमाल बंद कर दें।
  • इसके अलावा, धीरे-धीरे सांस लेने का अभ्यास, प्रार्थना, मेडिटेशन या हल्की स्ट्रेचिंग कर सकते हैं।
  • अपने बेडरूम को ठंडा रखें, अंधेरा करें और शांत रखें।
  • सोने से ठीक पहले भारी खाना, ज्यादा नमक वाले स्नैक्स और तंबाकू के सेवन से बचें।

5. स्‍लीप एपन‍िया से बचें

  • डॉक्टर की सलाह के बिना बीपी की दवाएं बंद न करें और न ही उनकी खुराक में बदलाव करें।
  • अगर आपको तेज खर्राटे आते हैं, नींद में सांस रुकने या हांफते हुए जागने की समस्या होती है या दिन में बहुत ज्यादा नींद आती है, तो डॉक्टर से संपर्क करें। इलाज के बावजूद बीपी लगातार बढ़ा हुआ रहने पर भी डॉक्टर से सलाह लें। इन लक्षणों के पीछे स्लीप एपनिया या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जिनकी जांच जरूरी है।

डॉक्‍टर से संपर्क कब करें?

  • अगर तेज सिरदर्द,
  • सीने में दर्द,
  • सांस लेने में परेशानी,
  • शरीर में कमजोरी या
  • दिखाई देने में बदलाव जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत डॉक्‍टर की मदद लें।

न‍िष्‍कर्ष:

हाई बीपी से परेशान हैं, तो रोजाना 7 से 9 घंटे की नींद लें, सोने और जागने का समय तय करें, छुट्टी के द‍िन भी एक ही समय पर जागें और सोएं, दोपहर के बाद कॉफी, चाय और कोल्‍ड ड्र‍िंक का सेवन कम करें, अल्‍कोहल से परहेज करें, सोने से पहले कमरे को शांत रखें, अंधेरा करें और कमरे का तापमान सुव‍िधानुसार रखें, सोने से ठीक पहले भारी खाना, ज्यादा नमक वाले स्नैक्स और तंबाकू से परहेज करें, बीपी की दवा की डोज खुद से न बदलें और न ही सेवन बंद करें। इसके अलावा, स्‍लीप एपन‍िया के लक्षण जैसे अध‍िक खर्राटे लेने जैसे लक्षण द‍िखें, तो डॉक्‍टर से संपर्क करें।

image credit: magnific

FAQ

  • हाई बीपी होने के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

    हाई बीपी होने पर सिरदर्द, चक्कर या धुंधला दिखाई देने जैसे लक्षण द‍िख सकते हैं, लेक‍िन हर व्‍यक्‍त‍ि में ये शुरुआती लक्षण आसानी से महसूस नहीं होते हैं।
  • क्या तनाव लेने से बीपी बढ़ता है?

    हां, तनाव के दौरान शरीर में कुछ हार्मोन रिलीज होते हैं, जिससे दिल की धड़कन तेज हो सकती है और बीपी बढ़ सकता है। लंबे समय तक तनाव में रहने से हाई बीपी का खतरा रहता है।

Read Next

→ नाक बंद होने पर सलाइन स्प्रे इस्तेमाल करें या भाप लें? जानें सांस लेने में राहत के लिए क्या है बेहतर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 10, 2026 16:10 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr M Sheetal Kumar