Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

हाई BP मरीजों के लिए फायदेमंद हैं ये फूड्स, हार्ट को रखते हैं हेल्‍दी

हाई बीपी को कंट्रोल करने और हार्ट को हेल्दी बनाने के लिए सही डाइट जरूरी है। जानें हाई बीपी में बेस्‍ट फल, ऑयल, नट्स, सीड्स, फल, आटा, नाश्‍ता और स्नैक व‍िकल्‍पों के बारे में।   

हाई ब्लड प्रेशर आज की सबसे आम स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है, जो समय के साथ हृदय रोग, स्ट्रोक और किडनी से जुड़ी परेशानियों का खतरा बढ़ा सकता है। हालांकि, सही खानपान अपनाकर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। कुछ फूड्स ऐसे होते हैं जो पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर और हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं। ये पोषक तत्व ब्‍लड वेसल्‍स को बेहतर बनाने और हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं हाई BP मरीजों के लिए फायदेमंद कुछ ऐसे फूड्स के बारे में, जिन्हें डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। हेल्‍दी फूड ल‍िस्‍ट जानने के ल‍िए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

1. हाई बीपी मरीजों के ल‍िए बेस्‍ट फल कौन सा है?

banana-benefits-for-high-BP

हाई बीपी में केला खाना फायदेमंद है क्‍योंक‍ि इसमें पोटैश‍ियम होता है। पोटैश‍ियम से ब्‍लड वेसल्‍स पर दबाव कम होता है और हाई बीपी से बचने में मदद मि‍लती है। साल 2025 में Journal Of Tropical Pharmacy And Chemistry नामक जर्नल में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, केले में मौजूद पोटैशियम और अन्य बायोएक्टिव कंपाउंड्स ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा हाई बीपी के मरीज संतरा, अमरूद या कीवी भी खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- इन 6 आदतों के कारण बड़ी संख्या में युवा बन रहे हाई बीपी का शिकार, बता रहे हैं डॉक्टर

2. हाई बीपी में बेस्‍ट आटा कौन सा है?

हाई बीपी में क‍िसी भी आटे का सेवन कर सकते हैं। बस एक बात का ख्‍याल रखें क‍ि आटे के साथ थोड़ी मात्रा में इसबगोल एड कर सकते हैं ताक‍ि फाइबर कंटेंट बढ़ जाए। पर्याप्‍त फाइबर लेने से वेट लॉस और कोलेस्‍ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद म‍िलती है। मल्‍टीग्रेन आटा या गेहूं-बाजरा आटा भी ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें- गर्मियों में तेज धूप और ड‍िहाइड्रेशन से अचानक बढ़ सकता है BP, जानें किन लोगों को रहना चाहिए सतर्क

3. हाई बीपी में बेस्‍ट कुक‍िंग ऑयल?

हाई बीपी में सरसों का तेल या घी का इस्‍तेमाल कर सकते हैं, लेक‍िन याद रखें क‍ि हाई बीपी में तेल की मात्रा हमेशा कम होनी चाह‍िए। सरसों के तेल में अनसैचुरेटेड फैट्स होते हैं जो हार्ट हेल्‍थ को सपोर्ट करते हैं। हाई बीपी के मरीज सीमि‍त मात्रा में मूंगफली का तेल भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। साथ ही हाई बीपी के मरीजों को ऑयली चीजों से भी परहेज करना चाह‍िए।

यह भी पढ़ें- हाई ब्लड प्रेशर से हो सकती हैं ये 7 गंभीर बीमारियां, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

4. हाई बीपी में बेस्‍ट नट कौन सा है?

almond-benefits-for-high-bp

हाई बीपी मरीजों के ल‍िए बादाम खाना फायदेमंद होता है क्‍योंक‍ि इसमें व‍िटाम‍िन ई होता है ज‍िससे ब्‍लड वेसल्‍स के फंक्‍शन को सपोर्ट म‍िलता है। बादाम में मैग्नीशियम भी होता है जो हाई बीपी को कंट्रोल करता है। हाई बीपी में अखरोट भी ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें- मोटापा बन सकता है हाई ब्लड प्रेशर का कारण? डॉक्टर से समझें, ओबेसिटी और बीपी का कनेक्शन

5. हाई बीपी में बेस्‍ट सीड?

खरबूजा और खसखस के बीज समान मात्रा में रोजाना एक टीस्‍पून ले सकते हैं। इनमें मैग्नीशियम होता है जो हार्ट हेल्‍थ को सपोर्ट करता है। हाई बीपी के मरीज अलसी या कद्दू के बीज भी खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- क्या एक्सरसाइज करने से कम हो सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें डॉक्टर की सलाह

6. हाई बीपी मरीजों के ल‍िए बेस्‍ट स्नैक ऑप्‍शन?

हाई बीपी में रोस्‍टेड मखाना या चना खा सकते हैंं, लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि इसमें नमक नहीं होना चाह‍िए। नमक कम रखने से सोड‍ियम लेवल कंट्रोल होता है और बीपी कंट्रोल में रहता है। हाई बीपी के मरीज बिना नमक के मूंग स्प्राउट्स भी खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- क्या बिना लक्षण के भी बीपी खतरनाक स्तर तक पहुंच सकता है? डॉक्टर से जानें

7. हाई बीपी मरीजों के ल‍िए बेस्‍ट ब्रेकफास्‍ट ऑप्‍शन?

हाई बीपी के मरीज हैं, तो नाश्‍ते में वेजि‍टेबल ओट्स का सेवन कर सकते हैं। ओट्स में सॉल्‍युबल फाइबर होता है जो हार्ट हेल्‍थ को सपोर्ट करता है। हाई बीपी के मरीज मूंग दाल चीला या वेजि‍टेबल दल‍िया का सेवन भी कर सकते हैं।

हाई बीपी मरीजों के ल‍िए ये सभी हेल्‍दी व‍िकल्‍पों न्‍यूट्र‍िशनि‍स्‍ट की सलाह से बताए गए हैं, अगर आप हाई बीपी मरीज हैं, तो अपने डाॅक्‍टर की सलाह लेकर स्‍वास्‍थ्‍य स्‍थ‍ित‍ि के अनुसार डाइट का पालन करें। 

न‍िष्‍कर्ष:

हाई बीपी के मरीजों के ल‍िए हेल्‍दी डाइट फॉलो करना जरूरी है। हेल्‍दी व‍िकल्‍पों की बात करें, तो वेजि‍टेबल ओट्स, रोस्‍टेड मखाना या चने, खरबूजा और खसखस के बीज, सरसों का तेल, गेहूं-बाजरा आटा, मल्‍टीग्रेन आटा, केला वगैरह जैसे हेल्‍दी व‍िकल्‍पों को डाइट में शाम‍िल कर सकते हैं।

Read Next

गर्मियों में बेहोशी और चक्कर से बचना है, तो वर्कआउट से पहले और बाद में क्या खाएं?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 01, 2026 09:51 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jun 01, 2026 09:51 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content