ज्यादातर घरों में गर्मियोंं के दिनों में छाछ का सेवन किया जाता है। छाछ का सेवन करने से पेट, तो ठंंडा रहता ही है साथ ही हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में भी मदद मिलती है। छाछ में फैट और कैलोरी की मात्रा कम होती है इसलिए हार्ट हेल्थ के लिए छाछ का सेवन फायदेमंंद माना जाता है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, विटामिन बी12, प्रोबायोटिक्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। छाछ में पोटैशियम होता है जो सोडियम को कंट्रोल करता है। हाई सोडियम से बीपी बढ़ सकता है और हार्ट हेल्थ बिगड़ जाती है। हार्ट हेल्थ के लिए छाछ के फायदे जानने के लिए हमने Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow से बात की।
बीपी कंट्रोल होता है
छाछ में बायोएक्टिव कंपाउंड्स मौजूद होते हैं जिससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है और बीपी कंंट्रोल करने में मदद मिलती है। 2014 में Nutrition नामक जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, छाछ का सेवन बीपी कंट्रोल करने में मदद करता है। छाछ में मौजूद बायोएक्टिव प्रोटीन हार्ट हेल्थ और बीपी दोनों का ख्याल रखते हैं। स्टडी के मुताबिक, छाछ हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करती है।
यह भी पढ़ें- छाछ या सत्तू शरबत: गर्मियों में कौन सी ड्रिंक है ज्यादा हेल्दी और फायदेमंद?
कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहेगा
छाछ में फैट की मात्रा कम होती है। इससे समय के साथ लिपिड प्रोफाइल बेहतर होती है। छाछ का सेवन करने से गुड कोलेस्ट्रॉल को सपोर्ट करने में मदद मिलती है और हार्ट हेल्थ बेहतर रहती है।
यह भी पढ़ें- छाछ या दही: पाचन के लिए क्या है बेहतर? जानें न्यूट्रिशनिस्ट से
हार्ट फंंक्शन बेहतर होता है

छाछ में प्रोबायोटिक्स जैसे गुड बैक्टीरिया होते हैं। गुड बैक्टीरिया गट हेल्थ को सपोर्ट करते हैं जिससे हार्ट हेल्थ अच्छी रहती है। गट हेल्थ अच्छी रहने से सूजन कम होती है, मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और न्यूट्रिएंंट्स बेहतर ढंंग से अब्जॉर्ब हो पाएंगे। शरीर में सूजन कम होगी, तो हार्ट फंक्शन भी बेहतर होगा।
यह भी पढ़ें- क्या पथरी की समस्या में छाछ पीना फायदेमंद है? खुद एक्सपर्ट से जानें
छाछ में होते हैं एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण
क्रॉनिक सूजन का कनेक्शन हार्ट डिजीज के साथ होता है। छाछ में न्यूट्रिएंट्स और प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं जिससे सूजन को कम करने में मदद मिलती है। छाछ पीने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है और इम्यून सेल्स को सपोर्ट मिलता है।
यह भी पढ़ें- सर्दियों में पेट की समस्याओं के लिए फायदेमंद है छाछ, जानें सेवन का तरीका
वेट मैनेजमेंट में मदद मिलती है
हार्ट डिजीज से बचने के लिए हेल्दी वजन बनाए रखना जरूरी है जिसके लिए छाछ का सेवन कर सकते हैं। छाछ में कैलोरी कम होती है जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और वजन भी कंट्रोल रहता है। इससे ओवरईटिंग की समस्या से भी बच सकते हैंं।
निष्कर्ष:
छाछ का सेवन हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल होता है, हार्ट फंक्शन बेहतर होता है, क्रॉनिक सूजन कम होती है जिससे हार्ट हेल्दी रहता है और वेट मैनेजमेंट में मदद मिलती है।
FAQ
गर्मियों में छाछ पीना क्यों फायदेमंद है?
शरीर ठंंडा रहता है, डिहाइड्रेशन से बचाव होता है, पाचन बेहतर होता है, कमजोरी दूर करने में मदद मिलती है और हार्ट हेल्थ को सपोर्ट मिलता है।किसे छाछ नहीं पीना चाहिए?
लैक्टोज इनटॉलरेंस वाले लोग, सर्दी-जुकाम या कफ में छाछ का सेवन न करें और रात में भी ज्यादा ठंडी छाछ के सेवन से बचना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 08, 2026 17:11 IST
Modified By : Yashaswi Mathur May 08, 2026 17:11 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Smita Singh