हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करने का आसान तरीका है ट्रेडमिल वॉक खासकर अगर आप हार्ट को हेल्दी रखने के लिए कोई आसान और असरदार एक्सरसाइज चुनना चाहते हैं, तो ट्रेडमिल वॉक को चुन सकते हैं। रोजाना ट्रेडमिल वॉक करने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है जो कि हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है। साथ ही ट्रेडमिल पर आप अपनी सुविधा के अनुसार समय और स्पीड तय कर सकते हैं। इससे शरीर पर जोर नहीं पड़ता और फिटनेस गोल पूरा करने में भी मदद मिलती है। हार्ट के लिए ट्रेडमिल वॉक के फायदे जानने के लिए हमने Director Ozefit Fitness Club, Australia & Certified Fitness Coach Payal Asthana से बात की।
हार्ट की कार्यक्षमता बेहतर होती है
Payal Asthana ने बताया कि इंक्लाइन मोड (ढलाननुमा तरीके से) ट्रेडमिल को चलाएंगे, तो हार्ट की कार्यक्षमता बेहतर होगी। एक सेट स्पीड पर रोजाना वॉक करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और हार्ट की मसल्स को स्ट्रेंथ मिलती है। 2019 में Trials journal में प्रकाशित स्टडी के मुताबिक, इंक्लाइन मोड पर ट्रेडमिल चलाना हार्ट के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे हार्ट को ज्यादा काम करना पड़ता है और Heart Endurance बढ़ती है।
यह भी पढ़ें- ट्रेडमिल पर दौड़ने वालों के लिए 3 स्मार्ट ट्रिक्स, तेजी से घटायेगा वजन
बीपी कंट्रोल होता है

ट्रेडमिल पर वॉक करने से ब्लड प्रेशर को भी कम करने में मदद मिलती है। 2023 में Health Science Reports नामक जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, 12 हफ्ते तक मोटापे से शिकार लोगों ने ट्रेडमिल पर वॉक किया जिसके बाद उनके वजन और ब्लड प्रेशर में फर्क देखा गया। स्टडी के मुताबिक, ट्रेडमिल वॉक करने से हाई ब्लड प्रेशर में कमी देखी गई।
यह भी पढ़ें- सही ट्रेडमिल कैसे चुनें? एक्सपर्ट से जानें खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
LDL कम होता है
ट्रेडमिल वॉक करने से बैड कोलेस्ट्रॉल या LDL लेवल को कम करने में भी मदद मिलती है। ट्रेडमिल वॉक करने से शरीर की सूजन कम होती है जिससे आर्टरीज में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- सही ट्रेडमिल कैसे चुनें? एक्सपर्ट से जानें खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
ट्रेडमिल वॉक करने का सही तरीका
- शुरू में 20 से 30 मिनट से शुरुआत कर सकते हैं।
- ट्रेडमिल वॉक हर दिन कर सकते हैं या हफ्ते में तीन से चार बार भी कर सकते हैं।
- स्पीड अचानक बढ़ाने का प्रयास न करें, इससे शरीर और जोड़ों पर जोर पड़ सकता है।
- इंक्लाइन मोड (Incline Mode) पर ट्रेडमिल चलाने से फायदे दोगुने मिलते हैं।
- ट्रेडमिल वॉक के दौरान आरामदायक जूते पहनें और अपनी क्षमताअनुसार ही चलें।
निष्कर्ष:
ट्रेडमिल वॉक करने से वेट लॉस में, तो मदद मिलती ही है साथ ही इससे हार्ट हेल्थ भी बेहतर होती है। ट्रेडमिल वॉक करने से बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है, हाई बीपी की समस्या दूर होती है और हार्ट की कार्यक्षमता भी बेहतर होती है। हार्ट हेल्थ के लिए इंक्लाइन मोड पर ट्रेडमिल चलाना ज्यादा फायदेमंद होता है।
FAQ
ट्रेडमिल वॉक के फायदे क्या हैं?
ट्रेडमिल वॉक करने से वजन कंट्राेल होता है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, लोअर-बॉडी स्ट्रेंथ को बढ़ाने और अनिद्रा की समस्या दूर करने के लिए भी ट्रेडमिल वॉक करना फायदेमंद है।ट्रेडमिल वॉक किसे नहीं करना चाहिए?
जिनकी जल्दी हार्ट सर्जरी हुई है, अर्थराइटिस के मरीज, फ्रैक्चर हुआ हो या जिन्हें जोड़ों से संबंधित कोई समस्या हो, उन्हें डॉक्टर की सलाह के बगैर ट्रेडमिल वॉक नहीं करना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Apr 28, 2026 15:42 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Apr 28, 2026 15:42 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Payal Asthana