Fri Sep 11, 2026 | 07:31 PM IST

Medically Reviewed by Payal Asthana , Fitness Expert

ट्रेडमिल पर दौड़ने वालों के लिए 3 स्मार्ट ट्रिक्स, तेजी से घटायेगा वजन

क्‍या आप भी घंटों ट्रेडम‍िल पर पसीना बहाते हैं और फ‍िर भी वजन कम नहीं होता? परेशन न हों, हम आपको बताएंगे कुछ आसान ट्र‍िक्‍स ज‍िसके जर‍िए कई लोग ट्रेडम‍िल को वेट लॉस हथि‍यार बनाकर फ‍िट बनते हैं। चल‍िए एक्‍सपर्ट से जानें ऐसे तीन आसान तरीके।

आज से कुछ साल पहले मेरे घर में ट्रेडम‍िल आई। बहुत ज‍िद के बाद मेरे पापा ने मुझे ट्रेडम‍िल द‍िलाई थी। मेरा मकसद था उसके जर‍िए वजन कम करना। मैंने शुरू में तो लगकर मेहनत की और स‍िर्फ ट्रेडम‍िल वॉक के जर‍िए पांंच क‍िलो वजन घटा भी ल‍िया। जैसे-जैसे ट्रेडम‍िल पुरानी होती गई, मेरी द‍िलचस्‍पी कम होने लगी। कभी मैं आधा घंटा वॉक कर लेती थी, तो कभी बस 15 मि‍नट। कभी पूरे हफ्ते ट्रेडम‍िल चलाती थी, तो कभी बस हफ्ते में दो से तीन बार। मेरी ही तरह कई लोग ये गलती करते हैं ज‍िसके कारण ट्रेडम‍िल वॉक के जर‍िए उनका वजन कम नहीं हो पाता, एक्‍सपर्ट्स मानते हैं क‍ि द‍िल की सेहत और वेट लॉस के ल‍िए ट्रेडम‍िल वॉक बेहद फायदेमंद है। सही तरीकों की मदद से आप ट्रेडम‍िल वॉक के जर‍िए आसानी से वजन घटा सकते हैं। साथ ही सेहतमंद रहने के ल‍िए भी ट्रेडम‍िल पर वॉक करना फायदेमंद है।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेड‍िस‍िन की एक स्‍टडी के मुताब‍िक, प्रत‍िभाग‍ियों को 10 हफ्तों तक हफ्ते में दो बार 20 म‍िनट के ल‍िए ट्रेडम‍िल वॉक कराया गया। इस दौरान उनकी स्‍पीड, परफॉर्मेंस को र‍िकॉर्ड क‍िया गया। पर‍िणाम में यह पता चला क‍ि ट्रेडम‍िल पर वॉक करने से मोटर स्‍क‍िल जैसे चलने की गत‍ि, मसल मूवमेंट वगैरह में सुधार आया। इससे ग‍िरने या चोट लगने का जोख‍िम कम होता है। इस लेख में जानेंगे वेट लॉस को दोगुना करने के ल‍िए ट्रेडम‍िल पर वॉक करने के कुछ आसान ट्रि‍क्‍स। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Director Ozefit Fitness Club, Australia & Certified Fitness Coach Payal Asthana से बात की।

1. इंक्लाइन मोड पर वॉक करें- Walk On Incline Mode

treadmill-walk-tricks

एक द‍िन मेरी ट्रेडम‍िल को सर्व‍िस करने के ल‍िए कंपनी से एक व्‍यक्‍त‍ि आया ज‍िसने मुझे बताया क‍ि सामान्‍य वॉक के बजाए ट्रेडम‍िल पर इंंक्‍लाइन वॉक करें यानी जैसे आप क‍िसी पहाड़ पर चल रहे हों। कई ट्रेडम‍िल पर यह सेट‍िंग बटन दबाकर क‍ी जा सकती है वहीं कुछ को आप मैनुअली सेट करवा सकते हैं। इंक्लाइन मोड पर वॉक करने से वेट लॉस (Weight Loss) की स्‍पीड दोगुनी हो जाती है।

यह भी पढ़ें- सही ट्रेडमिल कैसे चुनें? एक्सपर्ट से जानें खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

2. इंटरवल वॉकिंग अपनाएं- Try Interval Walking

ट्रेडम‍िल पर चलते रहना काफी नहीं है। वजन कम करना है, तो चलने का तरीका बदलें। Fitness Coach Payal Asthana ने बताया क‍ि इंटरवल वॉकिंग वेट लॉस में सामान्‍य वॉक से ज्‍यादा असरदार माना जाता है। सामान्‍य चाल चलने के बजाय इंटरवल वॉक‍िंग करें। दो से तीन म‍िनट तेज वॉक करें फ‍िर गत‍ि कम करें और दो से तीन म‍िनट सामान्‍य वॉक करें। इस प्रक्र‍िया को अगले 20 से 30 म‍िनट तक दोहराएं। अंंत में हल्‍की वॉक के जर‍िए धीरे-धीरे सेशन खत्‍म करें और स्‍ट्रेच‍िंग से अंत करें।

यह भी पढ़ें- ट्रेडमिल पर दौड़ते समय न करें ये 5 गलतियां, पड़ सकती हैं सेहत पर भारी

3. ट्रेडम‍िल पर कम से कम 45 म‍िनट वॉक करें- Walk For At Least 45 Minutes

ट्रेडम‍िल पर 15 म‍िनट या 30 म‍िनट चलना काफी नहीं है। अगर वेट लॉस करना चाहते हैं, तो कम से कम 45 म‍िनट वॉक करें। इस दौरान हाई स्‍पीड और लो स्‍पीड दोनों पर वॉक करें। एक चीज का खास ख्‍याल रखें क‍ि वेट लॉस के ल‍िए समय नहींं कंंस‍िस्‍टेंट रहना ज्‍यादा फायदेमंद है। अगर जल्‍दी थक जाते हैं, तो जबरदस्‍ती समय पूरा करने की कोश‍िश न करें। शुरू के कुछ हफ्ते 15 म‍िनट वॉक करना भी काफी है।

ट्रेडम‍िल वॉक के दौरान इन बातों का ध्‍यान रखें

  • ट्रेडम‍िल पर वॉक करते समय हैंडल न पकड़ने की कोश‍िश करनी चाह‍िए ताक‍ि असली एक्‍सरसाइज पैरो से हो और वो भी हाथों के सपोर्ट के बगैर वरना असर कम हो जाता है।
  • अगर ग‍िरने का डर हो, तो स्‍पीड कंट्रोल करें और जरूरत पड़ने पर मशीन को तुरंत रोकने के ल‍िए लाल बटन का इस्‍तेमाल करें।
  • ट्रेडम‍िल पर वॉक करने के ल‍िए अच्‍छे सपोर्ट देने वाले जूते पहनें ताक‍ि घुटनों पर दबाव न पड़े।
  • घुटनों को मजबूत करने के ल‍िए र‍िवर्स वॉक भी फायदेमंद होती है, इससे घुटने मजबूत होते हैं, लेक‍िन इसे एक्‍सपर्ट के गाइंडेस के साथ ही करें वरना आप चोट‍िल हो सकते हैं।

न‍िष्‍कर्ष:

ट्रेडम‍िल वॉक के जर‍िए वजन कम करना है, तो इंक्‍लाइन मोड पर वॉक करें, इंटरवल वॉक‍िंग अपनाएं और ट्रेडम‍िल पर कम से कम 45 मि‍नट वॉक करें।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • ट्रेडम‍िल पर क‍ितनी स्‍पीड पर चलना चाह‍िए?

    ट्रेडम‍िल की स्‍पीड सेट‍िंग इस ह‍िसाब से एडजस्‍ट करें क‍ि आप एक घंटे में तीन से पांंच क‍िलोमीटर चल सकें। अगर तेज वॉक कर रहे हैं, तो स्‍पीड ऐसे सेट करें क‍ि एक घंटे में पांच से छह क‍िलोमीटर चल सकें।
  • ट्रेडम‍िल पर वॉक करने के क्‍या फायदे हैं?

    ट्रेडम‍िल एक तरह का फन वर्कआउट है क्‍योंक‍ि लोगों को इसे करने में मजा आता है और वे बोर नहीं होते। ट्रेडम‍िल पर वॉक करने से हार्ट की सेहत बेहतर होती है, वजन कम होता है, मूड अच्‍छा रहता है और मांसपेश‍ियां मजबूत होती हैं।
  • ट्रेडम‍िल पर क‍ितनी देर वॉक करें?

    ट्रेडम‍िल पर 30 से 45 म‍िनट वॉक करना फायदेमंद होता है। एक द‍िन में इतनी देर वॉक करना पर्याप्‍त है। वेट लॉस के ल‍िए ज्‍यादा देर वॉक करना जरूरी नहीं है बल्‍क‍ि न‍ियम‍ित रूप से वॉक करना जरूरी है।

Read Next

स‍िर्फ इम्‍यून‍िटी नहीं वेट लॉस में भी बेम‍िसाल है व‍िटाम‍िन सी, एक्‍सपर्ट से जानें फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 12, 2026 14:01 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Feb 12, 2026 14:01 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Feb 12, 2026 14:01 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Feb 12, 2026 14:01 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Feb 12, 2026 14:01 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Payal Asthana

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content