विटामिन सी (Vitamin C) को एस्कॉर्बिक एसिड (Ascorbic Acid) भी कहते हैं। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को कम करता है। विटामिन सी के फायदे आपने ज्यादातर लोगों से सुने होंगे जो इसे त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद बताते हैं, लेकिन इसकी मदद से वेट लॉस (Weight Loss) में भी मदद मिलती है। एक्सपर्ट्स ऐसा मानते हैं कि जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उन्हें विटामिन सी का सेवन भी करना चाहिए। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के एक अध्ययन के मुताबिक, जिन लोगों ने विटामिन सी का सेवन किया, उनमें बीएमआई और कमर का साइज कम देखा गया। वहीं विटामिन सी सप्लीमेंट का भी वेट लॉस पर अच्छा असर देखा गया। इस लेख में जानेंगे वेट लॉस के लिए विटामिन सी के फायदे। इस विषय पर बेहतर जानकारी हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।
1. मेटाबॉलिज्म और एनर्जी लेवल बढ़ता है- It Increases Metabolism And Energy Level
वजन घटाने के लिए मेटाबॉलिज्म को बढ़ाना जरूरी है। मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए विटामिन सी का सेवन फायदेमंद होता है। साथ ही विटामिन सी (Vitamin C) का सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है और व्यक्ति ज्यादा कैलोरी बर्न कर पाता है।
यह भी पढ़ें- विटामिन-C का बेस्ट सोर्स क्या है-ताजा आंवला जूस या चूर्ण? कन्फ्यूजन करें दूर
2. विटामिन सी से स्ट्रेस घटता है- Vitamin C Reduces Stress
- अगर शरीर में स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल ज्यादा होगा, तो फैट स्टोरेज बढ़ सकता है खासकर पेट के हिस्से के आसपास।
- कोर्टिसोल को कंंट्रोल करने के लिए विटामिन सी का सेवन फायदेमंद माना जाता है खासकर फिजिकल या इमोशनल स्ट्रेस के दौरान।
3. एक्सरसाइज के दौरान ज्यादा फैट बर्न कर पाएंगे- Vitamin C Helps To Burn More Fat In Exercise

अगर शरीर में विटामिन सी की कमी होगी, तो शरीर को स्टोर किए हए फैट को एनर्जी में बदलने में परेशानी आएगी। स्टोर किया हुआ फैट जब बेहतर ढंग से एनर्जी में बदल पाएगा, तो आप ज्यादा अच्छे ढंंग से एक्सरसाइज कर पाएंगे और वजन घटेगा इसलिए वेट लॉस (Weight Loss) के लिए विटामिन सी फायदेमंद है।
यह भी पढ़ें- संतरे से भी ज्यादा विटामिन C देती है ये सब्जी, इम्यूनिटी के लिए है सुपरफूड
4. विटामिन सी का सेवन करने से भूख कंट्रोल होती है- It Controls Appetite
संतरा, स्ट्रॉबेरी, अमरूद वगैरह में विटामिन सी (Vitamin C) होता है जिसमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है। इन फूड्स को खाने से पेट भरा हुआ महसूस होता है और ओवरईटिंग दूर होती है।
5. विटामिन सी का सेवन करने से बॉडी डिटॉक्स होती है- It Helps In Body Detox
विटामिन सी एक मजबूत एंटीऑक्सीडेंट है जिससे लिवर फंक्शन बेहतर होता है और शरीर से विषैले तत्वों को निकालने में मदद मिलती है। जब शरीर की डिटॉक्स प्रक्रिया सही ढंग से होगी, तो पाचन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी और वजन घटेगा।
निष्कर्ष:
विटामिन सी का सेवन करने से बॉडी डिटॉक्स होती है, भूख कंट्रोल होती है, ज्यादा फैट बर्न होता है, स्ट्रेस घटता है, मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, एनर्जी लेवल सुधरता है। इन सभी फायदों से वजन घटाने में मदद मिलती है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 06, 2026 15:04 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Feb 06, 2026 15:04 IST
Modified By : Yashaswi MathurFeb 06, 2026 15:04 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Neha Mohan Sinha