Fri Sep 11, 2026 | 08:22 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

संतरे से भी ज्यादा विटामिन C देती है ये सब्जी, इम्यूनिटी के लिए है सुपरफूड

विटामिन C को अक्सर इम्यूनिटी से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन इसका रोल इससे कहीं ज्यादा बड़ा है। यहां जानिए, किस सब्जी में संतरे से ज्यादा विटामिन C होता है?

आज के समय में जब बदलते मौसम, बढ़ता प्रदूषण और भागदौड़ भरी जिंदगी शरीर की इम्यूनिटी को कमजोर कर रही है, तब विटामिन C की अहमियत और भी बढ़ जाती है। बचपन से ही हमें यही सिखाया गया है कि सर्दी-जुकाम से बचना हो, इम्यूनिटी बढ़ानी हो या स्किन में चमक लानी हो, तो संतरा जरूर खाइए लेकिन क्या सच में विटामिन C का मतलब सिर्फ संतरा ही है? अगर आप भी ऐसा मानते हैं, तो यह जानकर हैरानी होगी कि आपकी रसोई में मौजूद एक आम-सी सब्जी संतरे से भी ज्यादा विटामिन C से भरपूर हो सकती है। इस लेख में जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानिए, किस सब्जी में संतरे से ज्यादा विटामिन C होता है?

किस सब्जी में संतरे से ज्यादा विटामिन C होता है? - What Vegetables Have More Vitamin C Than Oranges

डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, 100 ग्राम संतरे में लगभग 50 मिलीग्राम विटामिन C होता है, जबकि शिमला मिर्च, खासतौर पर लाल और पीली शिमला मिर्च में इससे कहीं अधिक विटामिन C पाया जाता है। यही वजह है कि शिमला मिर्च को विटामिन C का पावरहाउस कहा जाता है। खास बात यह है कि यह सब्जी न केवल पोषण से भरपूर है, बल्कि स्वाद में भी अच्छी होती है।

  • डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि शिमला मिर्च में मौजूद विटामिन C शरीर की इम्यून सेल्स को एक्टिव करता है, जिससे संक्रमण से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।
  • बदलते मौसम में सर्दी-खांसी, वायरल और थकान जैसी समस्याओं से बचाव के लिए शिमला मिर्च को नियमित डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।
  • यह शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम कर फ्री रेडिकल्स से भी सुरक्षा देती है।

इसे भी पढ़ें: कौन से विटामिन और मिनरल एक साथ लेने से बिगड़ सकती है सेहत? जानें एक्सपर्ट से

शिमला मिर्च खाने के फायदे - Benefits Of Eating Bell Peppers

1. स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद

विटामिन C कोलेजन प्रोडक्शन में मदद करता है, जो स्किन की इलास्टिसिटी बनाए रखने के लिए जरूरी होता है। डाइटिशियन अर्चना जैन के मुताबिक, शिमला मिर्च के सेवन से स्किन पर नेचुरल चमक आती है और समय से पहले झुर्रियों की समस्या कम हो सकती है। इसके अलावा, बालों की जड़ों को मजबूत करने और हेयर फॉल कम करने में भी यह सहायक मानी जाती है।

2. वजन कंट्रोल और हार्ट हेल्थ में मददगार

शिमला मिर्च कैलोरी में कम और फाइबर में भरपूर होती है, इसलिए यह वजन कंट्रोल करने वालों के लिए बेहतरीन विकल्प है। अर्चना जैन बताती हैं कि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर कोलेस्ट्रॉल लेवल को बैलेंस रखने में मदद करते हैं, जिससे हार्ट हेल्थ बेहतर रहती है। डायबिटीज के मरीज भी इसे सीमित मात्रा में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या मांसपेशियों को मजबूत बनाने में विटामिन C फायदेमंद है? जानें एक्सपर्ट से

vegetable with more vitamin c than orange

शिमला मिर्च खाने का सही तरीका - What Is The Best Way To Eat Bell Peppers

विटामिन C पानी में घुलनशील होता है और ज्यादा पकाने से नष्ट हो सकता है। इसलिए डाइटिशियन की सलाह है कि शिमला मिर्च को ज्यादा देर तक न पकाएं। इसे सलाद के रूप में कच्चा खाना, हल्की स्टिर-फ्राई करना या सब्जियों में अंत में डालना ज्यादा फायदेमंद होता है। रंग-बिरंगी शिमला मिर्च का इस्तेमाल करने से पोषण और स्वाद दोनों बढ़ते हैं।

निष्कर्ष

डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, अगर आप विटामिन C के लिए सिर्फ संतरे पर निर्भर हैं, तो अब अपनी सोच बदलने का समय है। शिमला मिर्च एक ऐसी सब्जी है जिसमें संतरे से ज्यादा विटामिन C होता है और जो इम्यूनिटी, स्किन, दिल और वजन, सभी के लिए फायदेमंद है। सही तरीके से और नियमित रूप से शिमला मिर्च को डाइट में शामिल करके आप सेहत को अंदर से मजबूत बना सकते हैं।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • क्या विटामिन सी गर्म करने से नष्ट हो जाता है?

    विटामिन C पानी में घुलनशील होता है और ज्यादा देर तक पकाने या उबालने से इसकी मात्रा कम हो सकती है।
  • कैसे पता चलेगा कि आपको विटामिन सी की कमी है?

    बार-बार सर्दी-खांसी होना, थकान, स्किन का रूखापन और घाव भरने में देरी विटामिन C की कमी के संकेत हो सकते हैं।
  • क्या विटामिन C सप्लीमेंट लेना जरूरी है?

    अगर डाइट में पर्याप्त फल और सब्जियां शामिल हैं, तो आमतौर पर सप्लीमेंट की जरूरत नहीं होती। सप्लीमेंट डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह से ही लेना चाहिए।

Read Next

क्या काली मिर्च खाने से शुगर क्रेव‍िंग कंट्रोल होती है? एक्‍सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 13, 2026 18:11 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jan 13, 2026 18:11 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content