Mon Sep 28, 2026 | 11:42 AM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

रोज 1 संतरा खाने से शरीर में क्या होता है? जानें सेहत के लिए इसके 7 बड़े फायदे

रोज 1 संतरा खाने से शरीर को विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। यहां न्यूट्रिशनिस्ट से जानिए, रोज 1 संतरा खाने से शरीर में क्या होता है?
रोज 1 संतरा खाने से शरीर में क्या होता है? जानें सेहत के लिए इसके 7 बड़े फायदेरोज 1 संतरा खाने से शरीर में क्या होता है? जानें सेहत के लिए इसके 7 बड़े फायदे

कुछ लोग संतरे को इम्यूनिटी बढ़ाने वाला फल मानते हैं, तो कुछ वजन कम करने या स्किन के लिए इसे डाइट में शामिल करते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आप रोजाना एक संतरा खाते हैं तो शरीर में वास्तव में क्या बदलाव हो सकते हैं? जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, रोजाना एक संतरा खाने से शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व मिल सकते हैं लेकिन इसका फायदा इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपकी पूरी डाइट कैसी है और आप संतरे को किस तरह खाते हैं। पूरा संतरा खाना और उसका जूस पीना पोषण के लिहाज से एक जैसा नहीं होता है।

अगर आप भी रोज संतरा खाते हैं या इसे डाइट में शामिल करने की सोच रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि इससे शरीर को कौन-कौन से पोषक तत्व मिलते हैं, किन लोगों को इसे खाते समय सावधानी रखनी चाहिए और संतरे को खाने का बेहतर तरीका क्या हो सकता है। आइए न्यूट्रिशनिस्ट से जानते हैं रोज एक संतरा खाने से शरीर पर क्या असर पड़ सकता है?

रोज 1 संतरा खाने के फायदे क्या हैं?

न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, संतरे में विटामिन C के साथ-साथ फाइबर, फोलेट, पोटैशियम और कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। स्वाद में खट्टा-मीठा संतरा शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है, अगर आप रोजाना अपनी डाइट में एक संतरा शामिल करते हैं, तो इससे शरीर को कई पोषक तत्व मिल सकते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, संतरे को संतुलित डाइट का हिस्सा बनाकर खाने से सेहत को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं।

1. इम्यूनिटी सपोर्ट

न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन बताती हैं कि संतरा विटामिन C का अच्छा सोर्स है। विटामिन C शरीर के नॉर्मल इम्यून फंक्शन के लिए जरूरी पोषक तत्व है। रोजाना संतरा खाने से डाइट के जरिए पर्याप्त विटामिन C लेने में मदद मिल सकती है। हालांकि, सिर्फ संतरा खाने से किसी बीमारी से बचाव की गारंटी नहीं होती।

2. पाचन के लिए फायदेमंद

संतरे में डाइटरी फाइबर होता है जो कि आंतों की सेहत और नॉर्मल डाइजेशन प्रोसेस को सपोर्ट करता है। नियमित रूप से फाइबर युक्त फल खाने से मल त्याग को सामान्य रखने में मदद मिल सकती है। इसलिए कब्ज की समस्या से परेशान लोगों के लिए संतरा बैलेंस डाइट का हिस्सा हो सकता है।

3. स्किन के लिए फायदेमंद

विटामिन C शरीर में कोलेजन बनाने की प्रोसेस में अहम भूमिका निभाता है। कोलेजन स्किन की संरचना (Structure of the skin) के लिए जरूरी प्रोटीन है। ऐसे में संतरे जैसे विटामिन C वाले फलों को डाइट में शामिल करना स्किन को जरूरी पोषण देने में मदद कर सकता है।

What happens if I eat one orange dailyWhat happens if I eat one orange daily

4. एंटीऑक्सीडेंट सपोर्ट

न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन बताती हैं कि संतरे में विटामिन C के अलावा कई तरह के यौगिक पाए जाते हैं। ये शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से निपटने में मदद करने वाली एंटीऑक्सीडेंट सुरक्षा का हिस्सा होते हैं। रोजाना अलग-अलग रंगों और प्रकार के फलों को डाइट में शामिल करना इसी वजह से फायदेमंद माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: क्या सच में प्रेग्नेंसी के दौरान संतरा खाने से होने वाले बच्चे का रंग होता है गोरा? जानें क्या है इसकी सच्चाई

5. ब्लड प्रेशर मैनेजमेंट

संतरे में पोटैशियम भी पाया जाता है, जो कि शरीर में कई जरूरी कार्यों के लिए जरूरी मिनरल है और पर्याप्त पोटैशियम का सेवन हेल्दी ब्लड प्रेशर बनाए रखने वाली डाइट का हिस्सा हो सकता है। हालांकि हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को केवल किसी एक फल पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।

6. शरीर में पानी की कमी पूरी करने में सहायक

संतरे में पानी की मात्रा काफी होती है, इसलिए इसे खाने से शरीर को कुछ मात्रा में लिक्विड भी मिलता है। गर्म मौसम या फिजिकल एक्टिविटी के दौरान पर्याप्त पानी पीने के साथ पानी वाले फलों को डाइट में शामिल करना हाइड्रेशन को सपोर्ट कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: संतरा खाने से कफ पिघलने लगता है? फेफड़ों के डॉक्टर से जानें कंजेशन में कितना फायदेमंद

7. आयरन के अवशोषण में सहायक

न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, संतरे में मौजूद विटामिन C आयरन के शरीर में अवशोषण को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसलिए दाल, चना, राजमा, हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे आयरन वाले फूड्स के साथ विटामिन C युक्त फल लेना फायदेमंद हो सकता है।

साल 2025 में The Harvard Gazatte में प्रकाशित जानकारी के अनुसार-

  • रोजाना एक संतरा खाने से डिप्रेशन (तनाव) का खतरा 20% तक कम हो सकता है।
  • हावर्ड मेडिकल स्कूल के एक शोध के अनुसार, संतरे में मौजूद तत्व पेट में एक खास तरह के अच्छे बैक्टीरिया (F. prausnitzii) को बढ़ाते हैं।
  • ये बैक्टीरिया हमारे शरीर में सेरोटोनिन और डोपामाइन जैसे न्यूरोट्रांसमीटर को कंट्रोल करते हैं, जो मूड को बेहतर बनाने और खुशी का अहसास कराने में मदद करते हैं।
  • यानी संतरा न सिर्फ सेहत के लिए अच्छा है, बल्कि यह मानसिक रूप से खुश रहने में भी बहुत फायदेमंद है।

संतरा खाने का सही तरीका क्या है?

न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, संतरे का जूस पीने की बजाय पूरा फल खाना बेहतर विकल्प हो सकता है, क्योंकि पूरे फल में फाइबर मिलता है। संतरे को अच्छी तरह धोकर और छीलकर ताजा खाएं। अगर आपको किसी फल से एलर्जी है, एसिडिटी बढ़ती है या डॉक्टर ने किसी खास कारण से फल सीमित करने को कहा है, तो अपनी स्थिति के अनुसार डाइट तय करें।

निष्कर्ष

रोज एक संतरा खाने से शरीर को विटामिन C, फाइबर, पोटैशियम और अन्य पोषक तत्व मिल सकते हैं। यह इम्युनिटी, पाचन, त्वचा, हाइड्रेशन और संतुलित वजन मैनेजमेंट जैसी जरूरतों के लिए डाइट में जगह बना सकता है। हालांकि, अच्छी सेहत के लिए केवल एक फल पर निर्भर रहने के बजाय अलग-अलग फल, सब्जियां, साबुत अनाज, प्रोटीन और पर्याप्त पानी को रोजाना की डाइट में शामिल करना जरूरी है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • संतरा दिन में किस समय खाना चाहिए?

    संतरा खाने का कोई एक निश्चित समय जरूरी नहीं है। इसे व्यक्ति की दिनचर्या और बाकी भोजन के अनुसार दिन में अलग-अलग समय पर खाया जा सकता है।
  • क्या संतरा खाने के तुरंत बाद पानी पी सकते हैं?

    संतरा खाने के बाद पानी पीने पर सभी लोगों में समस्या हो, ऐसा जरूरी नहीं है। अगर आपको इससे पेट में असहजता महसूस होती है, तो थोड़ी देर का अंतर रखा जा सकता है।
  • क्या संतरा खाली पेट खाना चाहिए?

    खाली पेट संतरा खाना हर व्यक्ति के लिए जरूरी नहीं है। जिन लोगों को खट्टे फलों से पेट में जलन या असहजता होती है, वे इसे भोजन के साथ या बाद में लेना पसंद कर सकते हैं।

Read Next

→ क्या आपकी मां की उम्र भी है 50 पार? उनकी डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, रहेंगी हेल्दी

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 28, 2026 10:10 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content