Mon Sep 28, 2026 | 12:04 PM IST

Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD)

क्या आपकी मां की उम्र भी है 50 पार? उनकी डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, रहेंगी हेल्दी

50 साल की उम्र के बाद महिलाओं को संतुलित आहार लेना चाहिए। इसमें प्रोटीन, फाइबर और कैल्शियम युक्त चीजों को प्राथमिकता देनी चाहिए। यहां हम आपको कुछ सुपरफूड्स के बारे में बता रहे हैं।
क्या आपकी मां की उम्र भी है 50 पार? उनकी डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, रहेंगी हेल्दीक्या आपकी मां की उम्र भी है 50 पार? उनकी डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, रहेंगी हेल्दी

कहते हैं कि मां ही घर की धुरी होती हैं। वह स्वस्थ हैं, तो पूरा परिवार स्वस्थ रहता है। मगर इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि जैसे-जैसे उम्र बीतती जाती है, उनकी इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है और बदलते मौसम में जल्दी बीमार पड़ जाती हैं। विशेषकर, जिन मांओं की उम्र 50 पार है, उन्हें अपनी सेहत के साथ जरा भी खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। इस लेख में Delhi स्थित Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी ऐसे 5 सुपरफूड का जिक्र कर रही हैं, जिन्हें डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। इससे इम्यूनिटी बेहतर होगी और बीमार होने का जोखिम कम होगा।

50 पार की महिलाएं अपनी डाइट में क्या शामिल करें?

super foods for mother to take after fifty years-green leafy vegetablesuper foods for mother to take after fifty years-green leafy vegetable

1. हरी पत्तेदार सब्जियां

50 साल की उम्र के बाद महिलाओं के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां काफी फायदेमंद होती हैं। ये कैल्शियम, विटामिन-के आदि का अच्छा स्रोत हैं। इससे हड्डियों को मजबूती मिलती है और समग्र स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। Neurology में प्रकाशित रिसर्च स्टडी के अनुसार, सब्जियों में मौजूद विटामिन K (Phylloquinone), ल्यूटिन, फोलेट, नाइट्रेट्स, अल्फा-टोकोफेरोल (α-Tocopherol) और केम्पफेरोल (Kaempferol) जैसे बायोएक्टिव कम्पाउंड्स होते हैं, जो कि दिमागी कमजोरी और डिमेंशिया/अल्जाइमर के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: 40 के बाद महिलाओं के शरीर में क्या बदलाव आते हैं? जानें हेल्दी रहने के लिए जरूरी डाइट और लाइफस्टाइल टिप्स

2. खाएं दालें

एक उम्र के हर महिला को अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। खासकर, 50 साल की उम्र के बाद की बात करें, तो उन्हें अपनी डाइट के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहिए। दालें उनकी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा जरूर होना चाहिए। इससे पेट से जुड़ी समस्याओं में कमी आती है और ब्लड शुगर भी संतुलित रहता है। Nutrients में प्रकाशित एक सिस्टमैटिक रिव्यू के अनुसार, दाल का सेवन करने से मेटाबोलिक हेल्थ में सुधार होता है।

3. नट्स और सीड्स

सुपर फूड की लिस्ट में नट्स और सीड्स भी शामिल हैं। इसमें अखरोट, बादाम, फ्लैक्सीड्स आदि विकल्पों को चुनें। विशेषज्ञ बताते हैं कि मुट्ठी भर नट्स या सीड्स को रात भर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। अगली सुबह इसका सेवन करें। ये मैग्नीशियम, फैट्स और प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत हैं, जो कि हार्ट हेल्थ को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। Food & Nutrition Research जर्नल में प्रकाशित एक वैज्ञानिक शोधपत्र के अनुसार, नियमित रूप से नट्स और सीड्स का सेवन करने से हृदय रोग, टाइप-2 डायबिटीज, स्ट्रोक और कुछ प्रकार के कैंसर का जोखिम भी काफी कम हो जाता है।

4. सोया युक्त चीजें

super foods for mother to take after fifty years-soya chunkssuper foods for mother to take after fifty years-soya chunks

टोफू या सोया चंक्स 50 साल की उम्र पार कर चुकी महिलाओं के लिए बहुत अच्छे विकल्प हैं। आपको यह जानकारी होगी कि 50 पार के बाद महिलाओं की हड्डियां ही कमजोर नहीं होती हैं, बल्कि मांसपेशियों की मरम्मत भी धीमी हो जाती है। ऐसे में उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन का सेवन करने से मसल्स और हड्डियों को काफी लाभ मिलता है।

5. आंवला जरूर खाएं

50 साल की उम्र के बाद महिलाओं को अपने संतुलित आहार की सूची में आंवला जैसे विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ को जरूर शामिल करना चाहिए। यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं और हार्ट हेल्थ को भी पूरा सपोर्ट करते हैं। आप आंवला को चटनी या सलाद के रूप में डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं में लगातार थकान क्यों रहती है? जानें इसके पीछे के 7 बड़े कारण

एक्सपर्ट की सलाह

स्वस्थ रहने का कोई फिक्स फॉर्मूला नहीं होता है। हालांकि, सही डाइट की मदद से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, बीमार होने का जोखिम कम होता है और हड्डियों तथा मांसपेशियों को भी सपोर्ट मिलता है। ऊपर बताई चीजों के अलावा, एक्सपर्ट कुछ विशेष चीजों को भी डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं, जैसे-

क्रम क्या लें? फायदे
1. लीन प्रोटीन करें शामिल
  • अगर आपकी मां 50 साल की उम्र पार कर चुकी हैं, तो उनकी डाइट में लीन प्रोटीन जरूर शामिल करें।
  • 50 साल की उम्र के बाद त्वचा लटकने लगती है, मसल्स को रिपेयर होने में समय लगता है।
  • मेटाबॉलिज्म भी धीमा हो जाता है, हालांकि, बढ़ती उम्र के बदलावों को रोकना संभव नहीं है।
  • लेकिन, लीन प्रोटीन की मदद से मसल लाॅस को रिपेयर करने में मदद मिलती है तथा मेटाबॉलिज्म में भी सुधार होता है।
 2. कैल्शियम युक्त चीजें खाएं
  • 50 साल की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी हो जाता है।
  • इस उम्र के बाद हड्डियां अपने आप कमजोर होने लगती हैं।
  • ऐसे में कैल्शियम को प्राथमिकता नहीं दी, तो हड्डियों में दर्द, चलने-फिरने में दिक्कतें आदि होने लगती हैं।
  • यही नहीं, इस उम्र के बाद बोन डेंसिटी प्रभावित होती है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी हो सकती है।
  • वहीं, कैल्शियम के लिए दूध, डेयरी प्रोडक्ट आदि शामिल कर सकते हैं।
 3.  शामिल करें फाइबर
  • 50 पार के बाद डाइट में फाइबर युक्त चीजों को शामिल करना न भूलें।
  • जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे पाचन क्षमता अपने आप कमजोर होती जाती है।
  • डाइट में फाइबर इनटेक कम रखने से पाचन संबंधी कई समस्याएं जैसे कब्ज आदि हो सकती हैं।
  • इनसे बचने के लिए जरूरी है कि डाइट में फाइबर युक्त चीजें जैसे बेरीज, ओट्स आदि खाएं।
  • इससे वजन संतुलन में भी मदद मिलती है।

निष्कर्ष

अगर आपकी मां की भी उम्र 50 साल से ज्यादा है, तो यहां बताई गई चीजों को उनकी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। इससे न सिर्फ उनकी सेहत में सुधार होगा, बल्कि उनके बीमार होने का जोखिम भी कम होगा। इस बात का ध्यान जरूर रखें कि 50 साल की उम्र तक आते-आते शरीर पहले की तुलना में काफी कमजोर हो जाता है। ऐसे में उनका मेटाबाॅलिज्म प्रभावित होता है, वजन संतुलित नहीं रहता है और शरीर के सभी ऑर्गन भी धीमी गति से काम करने लगते हैं। अगर इस उम्र के बाद महिलाएं अच्छी डाइट फॉलो करती हैं, तो फिट रहने में मदद मिलती है।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • 50 की उम्र के बाद हड्डियों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम के साथ कौन-सा विटामिन सबसे जरूरी है होता है?

    महिलाओं को कैल्शियम के साथ विटामिन D3 और विटामिन K2 भी लेना चाहिए। ध्यान रखें कि सिर्फ कैल्शियम लेने से हड्डियां मजबूत नहीं होतीं हैं। शरीर में कैल्शियम को अवशोषित करने के लिए विटामिन D3 और विटामिन K2 की आवश्यकता होती है।
  • मेनोपॉज के बाद महिलाओं में अचानक वजन बढ़ने का मुख्य कारण क्या है?

    50 के बाद शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर तेजी से गिर जाता है, जिससे मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और पेट के आसपास फैट जमा होने लगता है। विसरल फैट बढ़ने का यही सबसे बड़ा कारण है।

Read Next

→ घुटने में दर्द होने पर क्या खाएं और क्या न खाएं? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 28, 2026 10:03 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content