Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

महिलाओं को 30 की उम्र के बाद किन पोषक तत्वों पर ध्यान देना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

महिलाओं को 30 की उम्र के बाद शरीर में होने वाले बदलावों के कारण संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेना बहुत जरूरी है। इस उम्र में कैल्शियम, विटामिन डी, आयरन, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्वों पर खास ध्यान देना चाहिए।

30 साल की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के नेचुरल बदलाव होने शुरू हो जाते हैं। इस दौरान महिलाओं में हार्मोनल बदलाव, काम में व्यस्त रहने, प्रेग्नेंसी की प्लानिंग करने, हड्डियों की सेहत और मेटाबॉलिज्म प्रभावित होना आम बाता है। इस समय सिर्फ पेट भरना ही काफी नहीं होता है, बल्कि संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेना भी बहुत जरूरी हो जाता है। इस उम्र में महिलाओं के लिए सही पोषण लेना न सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है, बल्कि आगे चलकर स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के जोखिम को भी कम करने में अहम भूमिका निभाता है। इसलिए, आइए इस लेख में दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि 30 की उम्र के बाद महिलाओं को किन पोषक तत्वों पर खास ध्यान देना चाहिए?

30 की उम्र के बाद महिलाओं के लिए जरूरी पोषक तत्व

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार 30 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में होने वाले बदलावों से निपटने के लिए कुछ पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी है, जिनमें शामिल हैं-

1. कैल्शियम

30 की उम्र के बाद हड्डियों का घनत्व धीरे-धीरे कम होने लगता है। इसलिए, कैल्शियम से भरपूर फूड्स का सेवन सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ मांसपेशियों और नसों के सामान्य काम में भी मदद करता है। दूध, दही, पनीर, रागी, तिल और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन कैल्शियम के अच्छे सोर्स माने जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं में हार्मोनल बदलाव का असर पाचन पर कैसे पड़ता है? जानें डॉक्टर से

2. विटामिन डी

उम्र बढ़ने के साथ भारतीय महिलाओं में विटामिन डी की कमी होने की समस्या काफी ज्यादा बढने लगी है। अगर शरीर में विटामिन डी की कमी हो तो कैल्शियम का पूरा फायदा मिलना भी मुश्किल हो जाता है। विटामिन डी हड्डियों को मजबूत रखने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम के लिए भी जरूरी है। सुबह की हल्की धूप, फोर्टिफाइड फूड्स, अंडे की जर्दी, फैट से भरपूर मछलियां भी विटामिन डी के अच्छे सोर्स हैं। इसके अलावा, ज्यादा कमी होने पर या जरूरत पड़ने पर आप डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट भी ले सकते हैं।

01 (7)

3. आयरन

पीरियड्स के कारण कई महिलाओं में आयरन की कमी हो सकती है। आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है, जो ऑक्सीजन को पूरे शरीर तक पहुंचाने का काम करती है। इसकी कमी से महिलाओं के शरीर में थकान, कमजोरी और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। पालक, चुकंदर, दालें, राजमा, गुड़, सोयाबीन आदि चीजों का सेवन शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने में मदद कर सकते हैं। आयरन के साथ विटामिन सी से भरपूर फूड्स खाने से इसके अवशोषण में मदद मिल सकती है।

4. प्रोटीन

एक उम्र के बाद महिलाओं की मांसपेशियों का द्रव्यमान धीरे-धीरे कम होने लगता है। पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का सेवन करने से मांसपेशियों को मजबूत बनाने और शरीर को रिपेयर करने की प्रक्रिया को भी बेहतर बनाने में मदद करती है। इसलिए, आप प्रोटीन से भरपूर पनीर, दूध, दही, दालें, चिकन, सोया और अंकुरित अनाज अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: महिलाएं कैसे जानें उनकी डाइट में फाइबर की कमी हो रही है? एक्सपर्ट से जानें ये 5 संकेत

5. ओमेगा-3 फैटी एसिड

30 की उम्र के बाद ओमेगा-3 फैटी एसिड भी महिलाओं की सेहत के लिए एक जरूरी पोषक तत्व होता है। ओमेगा-3 से भरपूर फूड्स का सेवन करने से दिल, दिमाग और आंखों की सेहत को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है। यह शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में भी मदद कर सकता है। इसलिए, आप अलसी के बीज अखरोट, चिया सीड्स आदि चीजों को शामिल कर सकते हैं।

निष्कर्ष

30 की उम्र के बाद महिलाओं के लिए पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित डाइट लेना बहुत जरूरी हो जाता है। इस उम्र में कैल्शियम, विटामिन डी, प्रोटीन, आयरन, ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स डाइट में शामिल करना बहुत जरूरी है।

Image Credit: Freepik

Read Next

देर रात स्नैक्स खाना पड़ सकता है भारी, बढ़ता है इन 5 बीमारियों का खतरा

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 30, 2026 23:29 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jun 30, 2026 23:29 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content