Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr Smita Singh , Dietitian

30 की उम्र के बाद हड्डियों की कमजोरी से बचने के ल‍िए खाएंं ये 3 सीड्स, म‍िलेंगे ढेरोंं फायदे

30 की उम्र के बाद हड्ड‍ियों की कमजोरी से बचने के ल‍िए सफेद त‍िल, च‍िया सीड्स, फ्लैक्‍स सीड्स जैसे तीन फायदेमंद सीड्स को डाइट में शाम‍िल करें। ये डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं, त्‍वचा का ग्‍लो बढ़ाते हैं और एनर्जी बूस्‍ट करने में मदद करते हैं।

30 की उम्र के बाद शरीर में कई बदलाव धीरे-धीरे दिखाई देने लगते हैं। खासतौर पर महिलाओं में इस उम्र के बाद बोन डेंसिटी कम होने लगती है, जिससे हड्डियां कमजोर होने का खतरा बढ़ सकता है। लंबे समय तक कैल्शियम, प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्वों की कमी रहने पर जोड़ों में दर्द, कमजोरी और फ्रैक्चर जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इस समस्‍या से बचने के ल‍िए डाइट में ऐसे नेचुरल फूड्स को शामिल करना जरूरी है जो हड्डियों को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करें। इसमें सीड्स मदद कर सकते हैं। सीड्स में कैल्शियम, मैग्नीशियम, हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बोन हेल्थ को सपोर्ट कर सकते हैं। ऐसे तीन सीड्स के बारे में जानने के ल‍िए हमने Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow से बात की।

1. सफेद त‍िल

30 के बाद बोन डेंस‍िटी हर साल धीरे-धीरे कम होने लगती है ज‍िससे बचने के ल‍िए सफेद त‍िल का सेवन करें। तिल को कैल्शियम का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और जिंक भी पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। साल 2022 में Nutrients नामक जर्नल में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताबि‍क, त‍िल में मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और जिंक जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं, जो बोन हेल्थ को सपोर्ट करते हैं। ये पोषक तत्व बोन मिनरल डेंसिटी को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- क्या 40 की उम्र के बाद हड्डियों को मजबूत रखने के लिए सिर्फ वॉक काफी है? जानें डॉक्टर का जवाब

2. फ्लैक्‍स सीड्स

flax-seeds-benefits

अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर से भरपूर होते हैं। ये शरीर में सूजन कम करने और हड्डियों की हेल्थ को सपोर्ट करने में मदद कर सकते हैं। अलसी को साबुत की बजाय पीसकर खाना ज्यादा बेहतर माना जाता है क्योंकि इससे शरीर इसके पोषक तत्वों को आसानी से अब्‍जॉर्ब कर पाता है। आप इसे दही, स्मूदी या ओट्स में मिलाकर खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- क्या वाकई हड्डी टूटने के बाद विटामिन डी लेना जरूरी होता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

3. च‍िया सीड्स

chia-seeds-benefits

30 की उम्र में फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा 3, एंटीइंफ्लेमेटरी गुण चाह‍िए, तो च‍िया सीड्स का सेवन करें। चिया सीड्स में कैल्शियम और मैग्नीशियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। ये हड्डियों और मांसपेशियों दोनों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इन्हें रातभर भिगोकर सुबह स्मूदी, दूध या दही में मिलाकर खाया जा सकता है।

न‍िष्‍कर्ष:

30 की उम्र के बाद हड्डियों की कमजोरी से बचने के ल‍िए सफेद त‍िल, च‍िया सीड्स और फ्लैक्‍स सीड्स को डाइट का ह‍िस्‍सा बनाएं। इस बात का ख्‍याल रखें क‍ि जरूरत से ज्यादा सीड्स खाने से पेट फूलना, गैस या पाचन की समस्‍याएं हो सकती है।

FAQ

  • बोन डेंस‍िटी क्‍या होती है?

    बोन डेंसिटी यानी हड्डियों में मौजूद मिनरल्स, खासकर कैल्शियम की मात्रा जो हड्ड‍ियों की मजबूती को दर्शाती है। कम बोन डेंसिटी होने पर हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।
  • कैल्‍श‍ियम र‍िच फूड्स कौन से हैं?

    दूध, दही, पनीर, तिल, राजगि‍रा, चिया सीड्स और हरी पत्तेदार सब्जियां कैल्शियम के अच्छे स्रोत माने जाते हैं। इन फूड्स का नियमित और संतुलित सेवन हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद कर सकता है।

Read Next

मेनोपॉज में महिलाओं के लिए सुपरफूड क्यों है राजगिरा? एक्‍सपर्ट से जानें फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 28, 2026 18:01 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • May 28, 2026 18:01 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Smita Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content