Fri Oct 9, 2026 | 05:42 PM IST

Medically Reviewed by Dr. Aravinda S N , Lead Consultant – Internal Medicine

40 की उम्र के बाद हेल्दी जोड़ों के लिए डाइट में कौन से पोषक तत्व हैं जरूरी, डॉक्टर से जानें

40 की उम्र के बाद जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए कैल्शियम, विटामिन डी, सी, के, मैग्नीशियम, ओमेगा-3 और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व जरूरी हैं। सही आहार के साथ नियमित एक्सरसाइज करें, वजन नियंत्रण और पर्याप्त नींद भी जोड़ों को मजबूत और हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।
40 की उम्र के बाद हेल्दी जोड़ों के लिए डाइट में कौन से पोषक तत्व हैं जरूरी, डॉक्टर से जानें40 की उम्र के बाद हेल्दी जोड़ों के लिए डाइट में कौन से पोषक तत्व हैं जरूरी, डॉक्टर से जानें

उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं, इसके कारण लोगों को हड्डियों और मांसपेशियों के कमजोर होने या जोड़ों से जुड़ी समस्याएं होती हैं। कई लोगों को 40 की उम्र के बाद घुटनों में दर्द, सुबह उठने पर अकड़न या सीढ़ियां चढ़ते समय परेशानी महसूस होने लगती है। ऐसे में बढ़ती उम्र के साथ लोगों को जरूरी पोषक तत्वों को डाइट में शामिल करना चाहिए। आइए इस बारे में Dr. Aravinda S N, Lead Consultant - Internal Medicine, Aster RV Hospital, Bengaluru से जानें।

40 की उम्र के बाद जोड़ों में आने वाले बदलाव

डॉ. अरविंद के अनुसार, 40 साल की उम्र के बाद जोड़ों की सेहत पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है। उम्र बढ़ने के साथ कुछ लोगों में कार्टिलेज यानी जोड़ों के बीच मौजूद चिकने टिश्यूज में बदलाव आ सकते हैं, जिसके कारण लोगों को हड्डियों से जुड़ी समस्याएं, जोड़ों में दर्द और अकड़न की समस्याएं हो सकती हैं।

जोड़ों की मजबूती के लिए जरूरी पोषक तत्व

डॉ. अरविंद बताते हैं, जोड़ों को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ कैल्शियम पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है। हड्डियों, मांसपेशियों और कार्टिलेज को सही तरीके से काम करने के लिए कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है। जैसे- कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन सी, विटामिन के, प्रोटीन, मैग्नीशियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड।

1. कैल्शियम

कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। इसके लिए दूध, दही, पनीर, रागी और कैल्शियम से भरपूर फूड्स अच्छे सोर्स हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: 30 की उम्र के बाद हड्डियों की कमजोरी से बचने के ल‍िए खाएंं ये 3 सीड्स, म‍िलेंगे ढेरोंं फायदे

2. विटामिन डी

विटामिन डी शरीर में कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है और यह हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। अंडे की जर्दी, वसायुक्त मछली और विटामिन डी से फोर्टिफाइड फूड्स इसके अच्छे सोर्स हैं।

इसके अलावा, धूप भी शरीर में विटामिन डी बनने में मदद करती है। हालांकि, इसकी जरूरत व्यक्ति की उम्र, स्वास्थ्य और अन्य परिस्थितियों पर निर्भर करती है।

essential nutrients in the diet for healthy joints after the age of 40 01essential nutrients in the diet for healthy joints after the age of 40 01

3. विटामिन सी

विटामिन सी शरीर में कोलेजन बनाने में मदद करता है। कोलेजन एक तरह का प्रोटीन है, जो कार्टिलेज, टेंडन और लिगामेंट जैसे टिश्यूज के स्ट्रक्चर का जरूरी हिस्सा है, इसलिए शरीर को पर्याप्त विटामिन सी मिलना जरूरी है। इसके लिए डाइट में आंवला, अमरूद, संतरा, नींबू, स्ट्रॉबेरी और शिमला मिर्च जैसे फूड्स को शामिल किया जा सकता है।

4. विटामिन के

विटामिन के नॉर्मल हड्डी के मेटाबॉलिज्म में अहम भूमिका निभाता है। पालक, ब्रोकली और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियों में यह पाया जाता है।

5. मैग्नीशियम

मैग्नीशियम हड्डियों के स्वास्थ्य और मांसपेशियों के आम कामकाज में सहायक है। मैग्नीशियम की कमी को दूर करने के लिए डाइट में साबुत अनाज, हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, ड्राई फ्रूट्स और सीड्स को शामिल किया जा सकता है।

6. ओमेगा-3 फैटी एसिड

ओमेगा-3 फैटी एसिड में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये सूजन से जुड़ी जोड़ों की समस्याओं जैसे सूजन और अकड़न को कम करने में मदद कर सकते हैं, लेकिन हर व्यक्ति पर इसका एक जैसा असर नहीं होता है।

ओमेगा-3 फैटी एसिड के लिए अखरोट, अलसी के बीज, चिया सीड्स और फैटी मछलियां अच्छे सोर्स हैं।

इसे भी पढ़ें: वजन उठाने से कैसे मजबूत होती हैं हड्डियां? एक्सपर्ट से जानें बोन हेल्थ के लिए 3 वेट लि‍फ्टि‍ंग एक्सरसाइज

7. प्रोटीन

प्रोटीन मसल्स को मजबूत बनाए रखने और शरीर के टिश्यूज को रिपेयर करने में मदद करता है। जिससे फिजिकल एक्टिविटीज को बेहतर करने में भी मदद मिलती है। इसके लिए डाइट में दालें, राजमा, चना, दूध, दही, पनीर, सोया, टोफू, अंडे और मछली को शामिल किया जा सकता है।

क्या कहती है स्टडी?

साल 2012 में The Open Orthopaedics Journal में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, हड्डियों की मजबूती के लिए सिर्फ कैल्शियम और विटामिन डी ही नहीं, बल्कि मैग्नीशियम, सिलिकॉन, विटामिन के और बोरॉन जैसे पोषक तत्व भी बेहद जरूरी हैं। सही खान-पान और नियमित एक्सरसाइज से हड्डियों को स्वस्थ रखा जा सकता है। औसत आहार के लिए कुछ खास सप्लीमेंट्स मददगार हो सकते हैं, लेकिन जिंक, कॉपर जैसी मेटल्स का बहुत अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए इनका संतुलित इस्तेमाल ही सेफ है।

जोड़ों को हेल्दी रखने के लिए लाइफस्टाइल में करें जरूरी बदलाव

डॉ. अरविंद के अनुसार, बैलेंस डाइट के साथ सही लाइफस्टाइल अपनाना भी जोड़ों की सेहत के लिए जरूरी है। इसके लिए कुछ आसान बदलाव किए जा सकते हैं।

  • पैदल चलना, साइकिल चलाना और स्विमिंग जैसी कम प्रभाव वाली एक्टिविटीज नियमित रूप से करें। इनसे जोड़ों की मोबिलिटी बनाए रखने में मदद मिलती है।
  • स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने से मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने में मदद मिलती है।
  • वजन को नियंत्रित रखने की कोशिश करें।
  • लंबे समय तक एक जगह न बैठें, बीच-बीच में उठकर चलें और हल्की स्ट्रेचिंग करें।
  • पर्याप्त नींद लें, यह शरीर की रिकवरी के लिए जरूरी है।

निष्कर्ष

बढ़ती उम्र के साथ जोड़ों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए डाइट में कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन सी, विटामिन डी और विटामिन के जैसे पोषक तत्वों को शामिल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, जोड़ों को हेल्दी रखने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करने, फिजिकल एक्टिविटीज करने, पर्याप्त नींद लेने और वजन को नियंत्रित करना भी जरूरी है।

ध्यान रहे, जोड़ों से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • 40 की उम्र में कमजोरी कैसे दूर करें?

    40 की उम्र में कमजोरी को दूर करने के लिए बैलेंस डाइट लें, नियमित एक्सरसाइज करें, भरपूर नींद लें, शरीर को हाइड्रेट रखें और स्ट्रेस को मैनेज करने की कोशिश करें।
  • बढ़ती उम्र में क्या क्या खाना चाहिए?

    बढ़ती उम्र में शरीर की एनर्जी को बनाए रखने, हड्डियों को मजबूती देने और ओवरऑल स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए प्रोटीन, कैल्शियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड और अन्य पोषक तत्वों से युक्त हरी पत्तेदार सब्जियों, फलों, दालें, काले चने, पनीर, दूध, ड्राई फ्रूट्स, सीड्स और साबुत अनाज को शामिल करें। इसके अलावा, शरीर को हाइड्रेट रखें।

Read Next

→ Navratri 2026: व्रत में नारियल पानी पीना कहीं बन जाए लो बीपी का कारण, एक्सपर्ट से जानें कौन करे परहेज?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 09, 2026 16:24 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr. Aravinda S N