व्रत में नारियल पानी पीना बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसे पीने से शरीर में हाइड्रेशन बना रहता है और एनर्जी की कमी नहीं होती। इसके अलावा Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangaluru बताती हैं कि व्रत में पोटेशियम और मैग्नीशियम की कमी होने से शरीर में होने वाला दर्द कम हो जाता है। सबसे बड़ा फायदा यह है कि सादे पानी की तुलना में, यह डिहाइड्रेशन से होने वाले सिरदर्द और थकान को रोकने में कहीं ज्यादा असरदार है। हालांकि, हर किसी के लिए इसे पीना फायदेमंद नहीं है। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
व्रत में कितना फायदेमंद है नारियल पानी पीना?
Ms. Edwina Raj कहती हैं कि नवरात्रि के व्रत के दौरान नारियल पानी एक ताजगी देने वाला ड्रिंक हो सकता है क्योंकि यह शरीर को तरल पदार्थ के साथ-साथ पोटेशियम जैसे नैचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स भी देता है। इसमें कुछ मात्रा में कार्बोहाइड्रेट भी होते हैं, जो थोड़ी ऊर्जा दे सकते हैं। ज्यादातर स्वस्थ लोगों के लिए, सीमित मात्रा में नारियल पानी पीना ठीक रहता है और इससे शरीर में पानी की कमी पूरी होती है। हालांकि, इसे खाने या सादे पानी का पूरी तरह से विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। व्रत के दौरान, कभी-कभी कुल मिलाकर तरल पदार्थ और भोजन का सेवन कम हो जाता है, इसलिए पूरे दिन शरीर में पानी की सही मात्रा बनाए रखने पर ध्यान देना जरूरी है।
क्या नारियल पानी लो बीपी का कारण बन सकता है?
Ms. Edwina Raj कहती हैं कि लो ब्लड प्रेशर को लेकर चिंता के मामले में कुछ बातों को समझना जरूरी है। स्वस्थ लोगों में नारियल पानी पीने से जरूरी नहीं कि ब्लड प्रेशर कम हो जाए। हालांकि, जिन लोगों को पहले से ही लो ब्लड प्रेशर की समस्या है, जो ब्लड प्रेशर कम करने वाली दवाएं ले रहे हैं उनमें नारियल पानी की वजह से बीपी और लो हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: एसिडिटी में पिएं मात्र एक गिलास नारियल पानी, एक्सपर्ट ने बताया है क्यों है फायदेमंद
नारियल पानी से लो बीपी की समस्या क्यों हो सकती है?
डॉ. एडविना राज कहती हैं कि अगर आपको पहले से ही लो बीपी की समस्या है तो नारियल पानी पीने से यह समस्या बढ़ सकती है। दरअसल, नारियल पानी का पोटेशियम शरीर से अतिरिक्त सोडियम को बाहर निकालने में मदद करता है। यह ब्लड वेसेल्क को आराम पहुंचाता है जिससे बीपी और कम हो जाता है। ऐसे में शरीर में लो बीपी की वजह से कई लक्षण महसूस होते हैं जैसे
- चक्कर आना
- सिर घूमना
- कमजोरी या धुंधला दिखाई देने जैसे लक्षण हो सकते हैं।
01 (81)
Asian Journal of Research in Cardiovascular Diseases के अनुसार नारियल पानी में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने या कम करने (Antihypertensive potential) की क्षमता होती है।
व्रत में लो बीपी का अन्य कारण
डॉ. एडविना राज कहती हैं कि व्रत में लो बीपी होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जिसमें एक कारण है डिहाइड्रेशन। दरअसल, व्रत में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) की समस्या हो सकती है। इसके अलावा व्रत के दौरान जब हम कम खाना खाते हैं तो चक्कर आना, कमजोरी या सिर घूमना जैसा महसूस हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: यूरिक एसिड में नारियल पानी पीना कितना फायदेमंद है? एक्सपर्ट से जानें
किन लोगों को व्रत में नारियल पानी नहीं पीना चाहिए?
- नारियल पानी में पोटेशियम भी काफी मात्रा में होता है, इसलिए किडनी की कुछ बीमारियों वाले लोगों या जिन्हें पोटेशियम कम लेने की सलाह दी गई है, उन्हें डॉक्टर की सलाह के बिना इसे ज्यादा मात्रा में नहीं पीना चाहिए।
- जिनकी बीपी की दवा चल रही है उन्हें भी इसे लेने से बचना चाहिए और लो बीपी के मरीजों को इससे बचना चाहिए।
- इसके अलावा डायबिटीज के मरीजों को भी नारियल पानी पीने से बचना चाहिए। इससे शुगर असंतुलित हो सकता है।
निष्कर्ष:
हालांकि, जब आप उपवास के बाद कुछ खाना शुरू करते हैं या लंबा व्रत तोड़ते हैं, तो यह बिना किसी मिलावट वाला, आरामदायक पहला ड्रिंक होता है जो शरीर में धीरे-धीरे तरल पदार्थ और पोषक तत्व पहुंचाता है। फिर भी व्रत के दौरान, नारियल पानी को बहुत ज्यादा मात्रा में पीने के बजाय, शरीर में पानी की सही मात्रा बनाए रखने के प्लान के एक हिस्से के तौर पर लिया जा सकता है। सादा पानी, सही फल, दही या व्रत में खाई जा सकने वाली दूसरी चीजें भी शरीर में पानी और जरूरी पोषक तत्व पहुंचाने में मदद कर सकती हैं।
अगर व्रत के दौरान किसी को लगातार चक्कर आना, बेहोशी, बहुत ज्यादा कमजोरी, उलझन, दिल की धड़कन बढ़ना या कोई और चिंताजनक लक्षण महसूस हों, तो उन्हें यह नहीं सोचना चाहिए कि यह सिर्फ पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) की वजह से है और व्रत जारी रखना चाहिए। ऐसे में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी हो सकता है। डायबिटीज, किडनी की बीमारी, ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोगों या जो लोग नियमित दवा ले रहे हैं, उन्हें किसी हेल्थकेयर प्रोफेशनल की सलाह से ही व्रत करने का प्लान बनाना चाहिए।
FAQ
कब नहीं पीना चाहिए नारियल पानी?
रात में या शाम के समय आपको नारियल पानी पीने से बचना चाहिए। इसके अलावा अगर आपको सर्दी-जुकाम की समस्या है तो भी इसे पीने से बचना चाहिए।सुबह उठते ही कौन सा पानी पीना चाहिए?
सुबह उठते ही आपको गुनगुना पानी या अजवाइन का पानी पीना चाहिए। इससे पेट की समस्याओं में कमी आती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 09, 2026 15:34 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Edwina Raj
