Mon Nov 2, 2026 | 12:58 AM IST

Medically Reviewed by Dr Arpit Srivastava , Consultant Nephrologist

किडनी के मरीजों को नारियल पानी क्यों नहीं पीना चाहिए? डॉक्टर से जानें

नारियल पानी में हाई पोटेशियम होता है, जो किडनी के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है, क्योंकि उनकी किडनी अतिरिक्त पोटेशियम को शरीर से बाहर निकालने में सक्षम नहीं होती है। हालांकि, इसका सेवन मरीज की बीमारी के स्तर और डॉक्टर की सलाह पर निर्भर करता है।
किडनी के मरीजों को नारियल पानी क्यों नहीं पीना चाहिए? डॉक्टर से जानेंकिडनी के मरीजों को नारियल पानी क्यों नहीं पीना चाहिए? डॉक्टर से जानें

लोग शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए कई तरह की ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। इनमें नारियल पानी एक अच्छा और नेचुरल ऑप्शन माना जाता है। इसमें बहुत से पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। कई लोग डिहाइड्रेशन से बचने के लिए इसे रोज पीते हैं, लेकिन जब किडनी से जुड़ी समस्या की बात आती है, तो लोगों को खान-पान से जुड़ी थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। किडनी शरीर में पानी और मिनरल्स का बैलेंस बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है। ऐसे में किसी भी ड्रिंक का सेवन करने से पहले यह समझना जरूरी है कि इसका शरीर पर क्या असर होगा? किडनी से जुड़ी स्थिति में लोगों को नारियल पानी के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है। आइए इस बारे में Dr. Arpit Srivastava, Consultant Nephrologist, Regency Hospital, Gorakhpur से जानें।

नारियल पानी किडनी के स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करता है?

डॉ. अर्पित के अनुसार, नारियल पानी को अक्सर इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा के कारण एक हेल्दी और नेचुरल ड्रिंक माना जाता है। हालांकि, यह हर किसी के लिए सही नहीं हो सकता है, खासकर किडनी की बीमारी वाले व्यक्तियों के लिए। नारियल पानी नेचुरल रूप से पोटेशियम से भरपूर होता है, एक ऐसा मिनरल जिसे स्वस्थ किडनी नियंत्रित करने और मूत्र के माध्यम से शरीर से बाहर निकालने में मदद करती हैं।

डॉ. अर्पित आगे कहते हैं, किडनी की कार्यक्षमता में कमी वाले रोगियों में, किडनी एक्स्ट्रा पोटेशियम को सही तरीके से बाहर निकालने में सक्षम नहीं हो सकती हैं, जिससे हाइपरकेलेमिया नामक स्थिति पैदा हो सकती है। पोटेशियम का हाई स्तर दिल की इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी को बाधित कर सकता है और गंभीर मामलों में, जीवन-घातक दिल से जुड़ी कॉम्प्लिकेशन का कारण बन सकता है।

इसे भी पढ़ें: यूरिक एसिड में नारियल पानी पीना कितना फायदेमंद है? एक्सपर्ट से जानें

why should kidney patients not drink coconut water 1why should kidney patients not drink coconut water 1

क्या कहती है स्टडी?

साल 2018 में BioMed Research International में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, नारियल पानी पीने से उन लोगों के मूत्र (यूरिन) में पोटेशियम, क्लोराइड और साइट्रेट की मात्रा बढ़ जाती है, जिन्हें पथरी (किडनी स्टोन) की समस्या नहीं है और इससे मूत्र के पीएच (pH) स्तर पर कोई असर नहीं पड़ता है।

क्या किडनी के मरीजों को नारियल पानी बिल्कुल नहीं पीना चाहिए?

डॉ. अर्पित कहते हैं, यह समझना जरूरी है कि हर किडनी के मरीज को नारियल पानी से पूरी तरह परहेज करने की जरूरत नहीं है। यह कुछ स्थितियों पर निर्भर करता है। जैसे-

  • खतरा किडनी की बीमारी के चरण (stage )
  • ब्लड में पोटेशियम के स्तर
  • मूत्र उत्पादन (पेशाब की मात्रा)
  • दवाइयों का सेवन
  • प्रिस्क्राइब्ड लिक्विड रिस्ट्रिक्शन

बिना डॉक्टर की सलाह के रोज की डाइट में नारियल पानी का सेवन नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: नजरअंदाज न करें किडनी की बीमारी के ये 10 संकेत, जानें कब जाएं डॉक्टर के पास?

डायलिसिस कराने वाले मरीजों को रखनी चाहिए सावधानी

डॉ. अर्पित का कहना है, यहां तक कि डायलिसिस पर चल रहे रोगियों को भी इसे सुरक्षित मानकर नहीं चलना चाहिए, बल्कि एक्सपर्ट से व्यक्तिगत डाइट संबंधी सलाह लेनी चाहिए।

ऐसे मरीजों के लिए नारियल पानी पीना सुरक्षित है या नहीं, इसका फैसला उनकी ब्लड रिपोर्ट, डायलिसिस के शेड्यूल, पेशाब की मात्रा और डॉक्टर द्वारा तय की गई डाइट के आधार पर किया जाना चाहिए।

सामान्य किडनी की कार्यक्षमता वाले लोगों के लिए, सीमित मात्रा में सेवन आमतौर पर सुरक्षित है।

निष्कर्ष

नारियल पानी एक नेचुरल और पोषक तत्वों से भरपूर ड्रिंक है, लेकिन किडनी के मरीजों के लिए इसका सेवन हमेशा फायदेमंद या सुरक्षित हो, यह जरूरी नहीं है। इसमें मौजूद पोटेशियम किडनी की कार्यक्षमता कम होने पर शरीर में जमा हो सकता है और गंभीर स्थिति में दिल की धड़कन को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, हर किडनी मरीज को इसे पूरी तरह बंद करने की जरूरत भी नहीं होती है। इसका सेवन मरीज की बीमारी के स्तर, ब्लड पोटेशियम, दवाइयों और फ्लूइड की जरूरत के आधार पर तय किया जाना चाहिए।

किडनी के मरीजों को नारियल पानी सहित किसी भी फूड या ड्रिंक का सेवन अपनी स्वास्थ्य स्थिति और डॉक्टरी सलाह के अनुसार करना चाहिए। किडनी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए सही डाइट और नियमित जांच कराना जरूरी है। हेल्दी किडनी के लिए स्वस्थ लाइफस्टाइल फॉलो करें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • किडनी की समस्या के क्या लक्षण हैं?

    किडनी की समस्या होने पर व्यक्ति को यूरिन से जुड़ी परेशानियां, आंखों, पैरों या टखनों के पास सूजन आने, थकान, कमजोरी, भूख न लगने, सांस फूलने, भूख न लगने, मतली, त्वचा में खुजली और रूखेपन की समस्या हो सकती है।
  • किडनी की समस्या में क्या खाएं?

    किडनी की समस्या में व्यक्ति सेब, पपीता, ओट्स, अनाज, सब्जियों और अंडे जैसे प्रोटीन के हल्के सोर्स को डाइट में शामिल करें। इसके अलावा, इस स्थिति में अधिक नमक और हाई पोटेशियम वाले फल और सब्जियों का सेवन करने से बचें। 

Read Next

→ हर बार कहीं दर्द होने पर पेनकिलर खाना कितना सही? डॉक्टर से जानें इसके नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 01, 2026 23:06 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Arpit Srivastava