Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

नारियल पानी या नींबू पानी: किडनी डिटॉक्स करने के लिए क्या है बेहतर? एक्सपर्ट से जानें

खराब खानपान और बदलती लाइफस्टाइल के कारण किडनी से जुड़ी समस्याएं काफी बढ़ने लगी हैं। ऐसे में लोग अपनी किडनी को डिटॉक्स करने के लिए नारियल पानी या नींबू पानी पीते हैं, लेकिन इन दोनों में से क्या ज्यादा फायदेमंद होता है, आइए जानते हैं?

आज के समय में खराब खानपान, कम पानी पीने, प्रोसेस्ड फूड्स और ज्यादा नमक के सेवन के कारण किडनी से जुड़ी समस्याएं अक्सर बढ़ जाती हैं। किडनी हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा है, जो न सिर्फ खून को साफ करने में मदद करता है, बल्कि टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने और शरीर में पानी और नमक के संतुलन को भी बनाए रखने का काम करता है। ऐसे में किडनी डिटॉक्स करने के लिए लोग अपनी डाइट में कई नेचुरल चीजों को शामिल करते हैं, जिसके लिए सबसे ज्यादा नारियल पानी या नींबू पानी का उपयोग किया जाता है। ऐसे में आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि किडनी को डिटॉक्स करने के लिए नारियल पानी या नींबू पानी क्या ज्यादा बेहतर है?

नारियल पानी का किडनी पर असर

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, नारियल पानी को एक नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक माना जाता है। इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और सोडियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। नारियल पानी पीने से शरीर को अच्छी तरह हाइड्रेट करने में मदद मिलती है, जिससे किडनी को टॉक्सिक्स बाहर निकालने में आसानी होती है। इससे यूरिन का फ्लो बेहतर होता है, जो किडनी की सफाई में मदद करता है। ध्यान रहे जिन लोगों को हाई पोटैशियम की समस्या होती है, उन्हें ज्यादा नारियल पानी पीने से बचना चाहिए। साथ ही किडनी से जुड़ी बीमारी होने पर नारियल का पानी पीने से पहले डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करें।

इसे भी पढ़ें: शरीर में टॉक्सिन बढ़ने पर सबसे पहले कौन-सा अंग प्रभावित होता है? डॉक्टर से जानें

नींबू पानी पीने का किडनी पर असर

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के मुताबिक नींबू पानी एक सिंपल लेकिन घरेलू उपाय माना जाता है। नींबू में विटामिन सी और साइट्रिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे पीने से किडनी स्टोन बनने से रोकने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही बेहतर पाचन में मदद करता है, जिससे शरीर में टॉक्सिन्स कम बनते हैं और किडनी पर कम दबाव पड़ता है। सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से शरीर को एक्टिव रहने में मदद मिलती है। हालांकि, नींबू पानी पीने के कुछ साइड इफेक्ट्स भी हैं, जैसे ज्यादा मात्रा में नींबू पानी पीने से एसिडिटी या दांतों के एनामेल को नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही जिन लोगों को गैस या अल्सर की समस्या है, उन्हें सावधानी रखनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Kidney Health in Winter: ठंड में कम पानी पीने से हो सकता है किडनी पर असर, डॉक्टर से बताए हेल्दी रहने के तरीके

01 (10)

किडनी डिटॉक्स करने के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि नारियल पानी और नींबू पानी दोनों ही किडनी की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, इसलिए:

  • अगर आप शरीर को हाइड्रेट रखने और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस में सुधार करना चाहते हैं तो नारियल पानी बेहतर विकल्प हो सकता है।
  • अगर आप किडनी स्टोन पर से बचाव करना और किडनी को हल्का डिटॉक्स करना चाहते हैं तो नींबू पानी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
  • नारियल पानी का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए, जबकि आप नींबू पानी का सेवन रोज कर सकते हैं।

निष्कर्ष

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए किसी एक ड्रिंक पर निर्भर रहना सही नहीं है। नारियल पानी और नींबू पानी दोनों ही नेचुरल, सुरक्षित और फायदेमंद विकल्प हैं। हालांकि, इन्हें संतुलित मात्रा में लेना चाहिए। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, नमक कम खाना और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना सबसे ज्यादा जरूरी है। इसके साथ ही अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई गंभीर समस्या है तो किसी भी डिटॉक्स ड्रिंक को डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से कंसल्ट जरूर कर लें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • किडनी साफ करने के लिए कौन सा जूस पीना चाहिए?

    किडनी साफ करने के लिए पानी के अलावा क्रैनबेरी, अनार, तरबूज, चुकंदर, नींबू और अंगूर का जूस फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं।
  • किडनी को सबसे ज्यादा नुकसान किस चीज से होता है?

    किडनी को सबसे ज्यादा नुकसान डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर से होता है, क्योंकि ये दोनों ही किडनी के छोटे-छोटे फिल्टर पर लगातार दबाव डालते हैं और उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं।
  • किडनी साफ होने में कितना समय लगता है?

    किडनी को पूरी तरह साफ करने का कोई तय समय नहीं है, क्योंकि यह समस्या पर निर्भर करता है, हल्के इंफेक्शन में कुछ हफ्ते लग सकते हैं, जबकि डायलिसिस या गंभीर स्थिति में कई हफ्ते लगते हैं। 

Read Next

बासी मुंह खाया मैंने नारियल पानी की मलाई, शरीर में महसूस किए ये बदलाव

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 09, 2026 15:56 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jan 09, 2026 15:56 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content