Fri Sep 11, 2026 | 09:03 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

सुबह खाली पेट हल्दी वाला पानी पीना किडनी को फायदा देता है या नुकसान? एक्सपर्ट से जानें

किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जो खून को साफ करने, विषैले तत्वों को बाहर निकालने और शरीर में पानी व मिनरल्स का संतुलन बनाए रखने का काम करती है। यहां जानिए, सुबह खाली पेट हल्दी वाला पानी पीना किडनी के लिए सुरक्षित है या नहीं?

सुबह उठते ही एक गिलास हल्का गुनगुना हल्दी वाला पानी पीने का चलन आजकल तेजी से बढ़ा है। कोई इसे इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी नुस्खा मानता है, तो कोई डिटॉक्स ड्रिंक कहकर दिन की शुरुआत करता है लेकिन सवाल यह है कि क्या हल्दी पानी सच में किडनी के लिए फायदेमंद है, या यह सिर्फ एक मिथ है? किडनी हमारे शरीर का एक बेहद अहम अंग है, जो खून को साफ करने, टॉक्सिन बाहर निकालने और शरीर में पानी व मिनरल्स का संतुलन बनाए रखने का काम करती है। आज की खराब लाइफस्टाइल, कम पानी पीना, ज्यादा नमक, पेन किलर दवाओं का ज्यादा सेवन और डायबिटीज, बीपी जैसी समस्याएं किडनी पर सीधा असर डालती हैं। ऐसे में लोग घरेलू उपायों की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं, जिनमें हल्दी पानी सबसे ऊपर है। इस लेख में जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानिए, सुबह खाली पेट हल्दी वाला पानी पीना किडनी के लिए सुरक्षित है या नहीं?

सुबह खाली पेट हल्दी वाला पानी पीना किडनी के लिए सुरक्षित है या नहीं? - Is turmeric water good for the kidneys

डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि सीमित मात्रा में लिया गया हल्दी पानी किडनी के लिए फायदेमंद हो सकता है, खासकर तब जब व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ हो। हल्दी के एंटीऑक्सीडेंट गुण किडनी में होने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में सहायक हो सकते हैं। इसके अलावा यह शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने की प्रक्रिया को सपोर्ट करता है, जिससे किडनी पर बोझ कम पड़ता है।

किडनी से जुड़ी कई समस्याओं की शुरुआत सूजन या इंफेक्शन से होती है। हल्दी का करक्यूमिन तत्व शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता है। डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, हल्दी पानी नियमित रूप से पीने से यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) के खतरे को कम किया जा सकता है, जो आगे चलकर किडनी इंफेक्शन का कारण बन सकता है। हालांकि यह इलाज नहीं बल्कि एक सपोर्टिव उपाय है।

इसे भी पढ़ें: आपने भी ट्राई किया हल्दी में पानी डालकर जादू दिखाने वाला ट्रेंड, तो जान लीजिए इस पानी को पीने के फायदे

Is turmeric water good for the kidneys

किन लोगों को हल्दी पानी से बचना चाहिए

डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि हर किसी के लिए हल्दी पानी फायदेमंद नहीं होता। जिन लोगों को किडनी स्टोन, क्रॉनिक किडनी डिजीज (CKD) या हाई यूरिक एसिड की समस्या है, उन्हें हल्दी पानी पीने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। हल्दी में मौजूद ऑक्सलेट तत्व कुछ मामलों में स्टोन की समस्या को बढ़ा सकता है, जिससे किडनी को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है।

हल्दी पानी पीने का सही तरीका - How to drink turmeric water daily

अगर आप हल्दी पानी को किडनी हेल्थ के लिए अपनाना चाहते हैं, तो इसकी सही मात्रा और तरीका बेहद जरूरी है। डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, एक गिलास गुनगुने पानी में चुटकी भर हल्दी पर्याप्त होती है। इसे सुबह खाली पेट या दिन में किसी भी समय लिया जा सकता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में सेवन से बचना चाहिए। बेहतर अवशोषण के लिए इसमें चुटकी भर काली मिर्च भी मिलाई जा सकती है।

इसे भी पढ़ें: हल्दी और अदरक का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जरूर करें डाइट में शामिल 

डाइटिशियन की सलाह

यह समझना जरूरी है कि हल्दी पानी कोई जादुई उपाय नहीं है। किडनी को हेल्दी रखने के लिए पर्याप्त पानी पीना, बैलेंस डाइट लेना, नमक का सीमित सेवन और नियमित जांच जरूरी है। डाइटिशियन अर्चना जैन कहती हैं कि घरेलू उपाय तभी असरदार होते हैं जब वे हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ अपनाए जाएं।

निष्कर्ष

हल्दी वाला पानी सीमित मात्रा में और सही तरीके से लिया जाए तो किडनी की सेहत को सपोर्ट कर सकता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण किडनी को नुकसान पहुंचाने वाले कारकों से बचाने में मदद करते हैं। हालांकि किडनी से जुड़ी किसी भी बीमारी में हल्दी पानी को इलाज का विकल्प न मानें। डाइटिशियन अर्चना जैन की सलाह के अनुसार, किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले अपनी सेहत और मेडिकल कंडीशन को जरूर ध्यान में रखें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • क्या रोज हल्दी पीना ठीक है?

    सीमित मात्रा में रोज हल्दी का सेवन आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार 1 चुटकी हल्दी पर्याप्त होती है। अधिक मात्रा में लेने से पेट की जलन या अन्य समस्याएं हो सकती हैं।
  • हल्दी पानी से अच्छी होती है या दूध से?

    दूध के साथ हल्दी लेने से इसका अवशोषण बेहतर होता है, जबकि हल्दी पानी डिटॉक्स और पाचन के लिए उपयोगी माना जाता है।
  • हल्दी वाला पानी कब पीना चाहिए?

    सुबह खाली पेट हल्दी पानी पीना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इस समय शरीर पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अवशोषित करता है।

Read Next

बालों के रूखेपन से हैं परेशान? खाएं ये फूड्स

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 09, 2026 11:38 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jan 09, 2026 11:38 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content