Doctor Verified

रात को ही नजर आते हैं किडनी खराब होने के ये 5 लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

Night time Symptoms Of Kidney Damage : किडनी खराब होने के कुछ शुरुआती लक्षण ऐसे हैं, जो रात में आसानी से नोटिस किया जा सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
रात को ही नजर आते हैं किडनी खराब होने के ये 5 लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी


Night time Symptoms Of Kidney Damage : किडनी हमारे शरीर का एक खास अंग है। किडनी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर बीमारियों से बचाने में मदद करता है। किडनी खून को भी साफ करता है, जिससे स्किन और बाल खूबसूरत बनते हैं। लेकिन आजकल की लाइफस्टाइल, खानपान और सिगरेट- शराब का सेवन करने की वजह से लोगों कि किडनी ठीक से काम नहीं करती है। जब किडनी सही तरीके से काम नहीं करती है, तो शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इस स्थिति में किडनी के खराब होने से शुरुआती लक्षणों की पहचान करना जरूरी है।

कई बार किडनी खराब होने के लक्षण दिन के बजाय रात में ज्यादा महसूस (Night time Symptoms Of Kidney Damage) होते हैं। अगर आप इन्हें समय रहते पहचान लें, तो गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। इस लेख में दिल्ली के जनरल फिजिशियन और एमबीबीएस डॉ. सुरिंदर कुमार से जानेंगे रात में किडनी खराब के कौन-कौन से लक्षण नजर आते हैं।

इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंसी में दृष्टि धामी ने भारी डंबल्स के साथ किया वर्कआउट, डॉक्टर से जानें क्या ऐसा करना है सेफ?

Night-time-Symptoms-Of-Kidney-Damage-inside2

1. पैरों और टखनों में सूजन- Swelling in Feet and Ankles

डॉ. सुरिंदर कुमार का कहना है कि अगर रात को सोने से पहले और सुबह उठते ही आपको पैरों और टखनों में सूजन की समस्या नजर आती है, तो किडनी सही तरीके से न काम करने का लक्षण होता है। रात को सोते समय पैरों और टखनों में सूजन आने का मतलब है कि शरीर में पानी और सोडियम जमा हो रहा है।

2. बार-बार पेशाब आना- Frequent Urination at Night

रात को सोने के बाद अगर-अगर आपको बार-बार पेशाब आने की समस्या हो रही है, तो यह किडनी की खराबी का संकेत हो सकता है। डॉक्टर का कहना है कि एक हेल्दी व्यक्ति को रात में 1 से 2 बार ही पेशाब आता है। लेकिन पेशाब की संख्या इससे ज्यादा होती है, तो किडनी की बीमारी को दर्शाता है।

इसे भी पढ़ेंः ये 5 वैक्सीन फ्री नहीं लगाती सरकार लेकिन शिशु की सेहत के लिए हैं जरूरी, डॉक्टर से जानें कारण

3. रात में सांस फूलना- Shortness of Breath at Night

रात को सोते समय अगर आपको सांस फूलना, सांस लेने में कठिनाई की समस्या होती है, तो यह किडनी की बीमारी का एक लक्षण हो सकता है। किडनी ठीक से काम न करने पर शरीर में अतिरिक्त पानी जमा होने लगता है। इसकी वजह से आपको सांस फूलने की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंट महिलाओं को सोनम कपूर ने दी अनार का जूस पीने की सलाह, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे

From Aloe Vera To Cool Compress: Effective Ways To Relieve Itching Skin |  OnlyMyHealth

4. त्वचा पर खुजली और रैशेज- Itchy Skin or Rashes at Night

जिन लोगों की किडनी सही तरीके से काम नहीं करती है, उनके शरीर में विषाक्त पदार्थ ज्यादा मात्रा में जमा हो जाते हैं। विषाक्त पदार्थ ज्यादा जमा होने के कारण त्वचा पर खुजली और जलन की समस्या होती है। गंभीर मामलों में किडनी की खराबी त्वचा पर छोटे-छोटे दानों का भी कारण हो सकता है।

5. रात में थकान और नींद न आना- Fatigue and Insomnia at Night

रात को सोते समय अगर आपको ठीक से नींद नहीं आती है, शारीरिक थकान महसूस होती है, तो यह किडनी की खराबी का संकेत हो सकता है। किडनी खराब होने से शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं, जिससे नींद पर असर पड़ता है। इसकी वजह से शारीरिक थकान भी महसूस हो सकती है।

इसे भी पढ़ेंः क्या कैल्शियम की गोली खाने से वाकई किडनी की पथरी हो जाती है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

किडनी ठीक रखने के लिए क्या करना चाहिए? - What should be done to keep kidney healthy?

- किडनी की बीमारी से बचाव के लिए ज्यादा पानी पिएं, लेकिन सोने से ठीक पहले ज्यादा पानी लेने से बचें।

- समय-समय पर डॉक्टर से ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच करवाएं।

- किडनी को स्वस्थ रखने के लिए नमक और सोडियम युक्त आहार का सेवन कम मात्रा में करें।

- रात में त्वचा पर खुजली और जलन होने पर मॉइश्चराजर और नारियल तेल का इस्तेमाल करें।

- रात को सोते समय अगर आपको सांस लेने में परेशानी की समस्या ज्यादा हो रही है, तो इस विषय पर डॉक्टर से संपर्क करें और किडनी का इलाज शुरू करवाएं।

इसे भी पढ़ेंः 30 की उम्र के बाद महिलाओं को जिंक क्यों लेना चाहिए? जानें इसके फायदे

निष्कर्ष

किडनी हमारे शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण अंग है, जिसकी देखभाल करना बहुत जरूरी है। अगर आपको रात में पेशाब अधिक आना, पैरों में सूजन, सांस लेने में तकलीफ, त्वचा पर खुजली की समस्या ज्यादा महसूस हो रही है, तो इस बारे में डॉक्टर से बात करें।

Read Next

बंद नाक से परेशान हैं? इसे खोलने के लिए अपनाएं ये 5 आसान तरीके

Disclaimer