सुबह की शुरुआत हम अक्सर एक कप चाय या कॉफी के साथ करते हैं, जिसे अक्सर सेहत के लिए हेल्दी नहीं माना जाता है। ऐसे में आजकल लोग सुबह की शुरुआत किसी हेल्दी ड्रिंक से करने की कोशिश करते हैं, जो नेचुरल तरीके से उनकी सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सके। हमारी किचन में मौजूद हल्दी और सोंठ जैसे मसले न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा ने बताया कि सुबह खाली पेट हल्दी और सोंठ का पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।
खाली पेट हल्दी और सोंठ पानी पीने के फायदे
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि खाली पेट सोंठ और हल्दी का पानी पीने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं, जैसे-
1. पाचन तंत्र मजबूत बनाए
हल्दी और सोंठ का पानी पीने से पेट की समस्याओं को कम करने में मदद मिलती है। खाली पेट इसे पीने से गैस, अपच और कब्ज जैसी परेशानियों से राहत दिलाता है। सोंठ पेट के पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करती है, जिससे खाना जल्दी पच जाता है।
इसे भी पढ़ें: खाली पेट कच्ची हल्दी के साथ पिएं आंवला जूस, एक्सपर्ट से जानें फायदे
2. इम्यूनिटी बढ़ाता है
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन शरीर के इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है। इसलिए, हल्दी और सोंठ का पानी नियमित रूप से पीने से सर्दी-जुकाम और मौसमी इंफेक्शन के कारण होने वाली समस्याओं के जोखिम को कम कर सकता है।
3. वजन कम करने में फायदेमंद
सुबह खाली पेट हल्की और सोंठ का पानी पीने से आपका मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जो शरीर में जमी चर्बी को कम करने में मदद करता है। यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है।

4. जोड़ों के दर्द में राहत
हल्दी और सोंठ दोनों में सूजन कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। यह गठिया और जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है। नियमित सेवन से शरीर की अकड़न भी कम होती है।
5. स्किन को हेल्दी बनाए
नियमित रूप से इस पानी को पीने से शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है, जिससे स्किन साफ और चमकदार दिखाई देता है। हल्दी स्किन से जुड़ी समस्याओं को कम करने में भी मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: प्रोटीन शेक में मिलाएं ये 3 हर्ब, एक्सरसाइज के बाद मसल रिकवरी होगी तेज
निष्कर्ष
हल्दी और सोंठ का पानी एक सिंपल लेकिन प्रभावी घरेलू उपाय होता है। अगर इसे नियमित रूप से संतुलित मात्रा में लिया जाए तो यह शरीर को हेल्दी और एनर्जेटिक बनाने में मदद करता है।
Image Credit: Freepik
FaQ
सुबह उठकर खाली पेट क्या पीना चाहिए?
सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह शरीर को डिटॉक्स करता है, मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और पाचन में सुधार करता है।
रोज सुबह हल्दी का पानी पीने से क्या होता है?
सुबह खाली पेट हल्दी वाला पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि यह शरीर को डिटॉक्स करता है, इम्यूनिटी बढ़ाता है, पाचन में सुधार करता है, सूजन कम करता है और वजन कम करने में मदद करता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 15, 2026 10:27 IST
Modified By : Katyayani Tiwari May 15, 2026 10:27 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dt Rakshita Mehra