Fri Sep 11, 2026 | 09:17 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

सर्दियों में पेट की समस्याओं के लिए फायदेमंद है छाछ, जानें सेवन का तरीका

छाछ में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। आइए लेख में जानें इसका सेवन कैसे करें?

buttermilk benefits for stomach problems in winter in hindi: अक्सर लोग गैस, कब्ज, ब्लोटिंग और अपच जैसी पाचन से जुड़ी कई समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में पाचन को दुरुस्त रखने के लिए अक्सर लोगों को हेल्दी डाइट लेने, पर्याप्त पानी पीने, नियमित एक्सरसाइज करने और स्ट्रेस को कम करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, अच्छे पाचन और अच्छी गट हेल्थ के लिए छाछ और दही जैसे प्रोबायोटिक्स से युक्त फूड्स को खाने की सलाह दी जाती है। औषधीय गुणों से भरपूर छाछ में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से पाचन को दुरुस्त करने के साथ-साथ स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है। ऐसे में आइए जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें सर्दियों में पेट के लिए छाछ के फायदों क्या फायदे हैं? और इसका सेवन कैसे करें?

सर्दियों में अच्छे पाचन के लिए छाछ कैसे पिएं? - How to drink buttermilk for good digestion in winter?

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, छाछ में भरपूर मात्रा में प्रोबायोटिक्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं, साथ ही, इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन्स जैसे पोषक तत्व होते हैं। इनका सेवन करने से पाचन से जुड़ी कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

पाचन प्रक्रिया को बेहतर करे

छाछ में अच्छी मात्रा में प्रोबायोटिक्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसको भोजन के साथ पीने से पाचन प्रक्रिया को बेहतर करने और भोजन को आसानी से पचाने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: आंवला चूर्ण को छाछ के साथ पीने के फायदे, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

buttermilk benefits for stomach problems in winter in hindi 1

गट बैक्टीरिया को बढ़ावा दे

छाछ में भरपूर मात्रा में प्रोबायोटिक्स के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से गट में गुण बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में मदद मिलती है, जिससे पाचन प्रक्रिया में सुधार करने और पेट से जुड़ी कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

पाचन तंत्र को दुरुस्त करे

औषधीय गुणों से भरपूर छाछ का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे में भोजन के साथ छाछ का सेवन करने से अपच, गैस, एसिडिटी, ब्लोटिंग, कब्ज, पेट में भारीपन महसूस होने और भूख न लगने की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है।

वजन कम करने में सहायक

छाछ का सेवन करने से पाचन प्रक्रिया को बेहतर करने, पेट को लंबे समय तक भरा रखने और ओवरईटिंग से बचाव कर वजन कम करने में मदद मिलती है। इसको पेट के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है।

इस भी पढ़ें: रसोई की ये 6 हर्ब्स पाचन को रखती हैं दुरुस्त, जानें एक्सपर्ट से

पेट की समस्याओं से राहत के लिए छाछ का सेवन कैसे करें? - How to consume buttermilk to get relief from stomach problems?

पेट की समस्याओं से राहत और पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत के लिए छाछ का सेवन करना फायदेमंद होते हैं। इसके लिए छाछ में सेंधा नमक, भुना जीरा और काली मिर्च के चुटकीभर चूर्ण को डालकर छाछ को भोजन के साथ पिएं।

सावधानियां

बुखार होने, सर्दी-खांसी, जोड़ों में दर्द होने, एलर्जी होने, गले में खराश होने, कोई मेडिकल कंडीशन होने, शाम या रात के समय छाछ का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा, किडनी या हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति में छाछ में नमक डालकर पीने से बचना चाहिए। ध्यान रहे, छाछ का सेवन सीमित मात्रा में करें।

निष्कर्ष

छाछ में बहुत से औषधीय गुण होते हैं। इसका सेवन करने से पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त करने, वजन कम करने, गट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने और गट के स्वास्थ्य में सुधार करने, गैस, अपच, एसिडिटी, ब्लोटिंग और भूख न लगने जैसी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें और किसी भी स्वास्थ्य समस्या में इसका सेवन करने से बचें। इसके अलावा, पाचन से जुड़ी अधिक समस्या महसूस होने पर तुरंच डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • रोजाना छाछ पीने से क्या होता है?

    रोज छाछ का सेवन करने से गट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देने, पाचन को दुरुस्त करने, कब्ज से राहत देने, सूजन को कम करने, बेचैनी को कम करने, शरीर को हाइड्रेट करने, शरीर को एनर्जी देने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, एसिडिटी को कम करने, वजन कम करने, कैल्शियम की कमी को दूर करने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
  • पाचन शक्ति कमजोर होने के क्या लक्षण हैं?

    पाचन शक्ति के कमजोर होने पर व्यक्ति को ब्लोटिंग होने, कब्ज होने, दस्त होने, एसिडिटी होने, दर्द होने, गैस होने, थकान होने, भूख म लगने, वजन में बदलाव आने, जलन होने, सांसों में बदबू आने, स्किन में रैशेज होने और मतली होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • कमजोर पाचन को मजबूत कैसे करें?

    कमजोर पाचन को मजबूती देने के लिए डाइट में फाइबर से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल करें, पर्याप्त पानी पिएं, प्रोबायोटिक्स युक्त फूड्स खाएं, नियमित एक्सरसाइज करें, योग करें, स्ट्रेस कम करें, देर रात खाना खाने से बचें और अनहेल्दी फूड्स को खाने से बचें। 

Read Next

क्या चुकंदर ब्लड शुगर लेवल को कम कर सकता है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 10, 2025 19:34 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 10, 2025 19:34 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content