Things That Happen If You Eat Dates Everyday In Hindi: अच्छे स्वास्थ्य के लिए अक्सर लोगों को हेल्दी डाइट लेने की सलाह दी जाती है, खासकर खूजर जैसे ड्राई फ्रूट्स। खजूर में अच्छी मात्रा में आयरन, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, मैंग्नीज, कैल्शियम और विटामिन्स के गुण होते हैं। इनका सेवन करने से स्वास्थ्य में सुधार करने और कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें रोजाना खजूर खाने से क्या होता है?
रोजाना खजूर खाने से क्या होता है?
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, खजूर हेल्दी ड्राई फ्रूट्स में से एक है। इसका सेवन करने शरीर को एनर्जी देने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है। बता दें, 1 दिन में 1-2 खजूर को भिगोकर, स्मूदी में डालकर या सलाद में डालकर खाया जा सकता है।
खून की कमी होती है दूर
खजूर में अच्छी मात्रा में आयरन होता है। ऐसे में रोज खजूर खाने से शरीर में रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन को बढ़ावा देने, खून की कमी को दूर करने, कमजोरी को दूर करने, शरीर में एनर्जी बनाए रखने और स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए खजूर को कैसे खाएं, डॉक्टर से जानें सही तरीका
कब्ज से मिलती है राहत
खजूर में भरपूर मात्रा में फाइबर और लैक्सेटिव होते हैं, जो पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में खजूर का सेवन करने से बाउल मूवमेंट को बढ़ावा देने, कब्ज से राहत देने, पाचन में सुधार करने और गट में सुधार करने में मदद मिलती है।

शरीर को मिलती है एनर्जी
खजूर में मौजूद फाइबर, आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में रोज खजूर का सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनाए रखने और शरीर की कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है। इसको स्नैक्स के तौर पर भी डाइट में शामिल किया जा सकता है।
स्किन के लिए फायदेमंद
खजूर में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इनको खाने से स्किन का फ्री रेडिकल्स से बचाव करने, स्किन को हाइड्रेट रखने और स्किन की इलास्टिसिटी में सुधार करने, त्वचा में निखार लाने, ग्लोइंग और यंग बनाए रखने में मदद मिलती है।
वजन होता है कम
खजूर में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखने में सहायक होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से ओवरईटिंग से बचाव करने और वजन कम करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: Evening Snacks में वर्किंग वुमन को क्यों खाना चाहिए खजूर? खुद डॉक्टर ने बताए हैं फायदे
हार्ट को रखे हेल्दी
खजूर में भरपूर मात्रा में पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हार्ट के लिए फायदेमंद होते हैं। इनको खाने से शरीर में ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित रखने, कार्डियोवेस्कुलर हेल्थ में सुधार करने, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने, हार्ट को हेल्दी रखने और हार्ट के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।
इम्यूनिटी बूस्ट करे
खजूर में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण, विटामिन-सी और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने और शरीर का बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है। इससे सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी समस्याओं से भी बचाव होता है।
हड्डियों को मजबूती दे
खजूर को कैल्शियम का भी अच्छा सोर्स माना जाता है। ऐसे में इसका सेवन करने से हड्डियों को मजबूती देने और इनसे जुड़ी समस्याओं से भी बचाव करने में मदद मिलती है, साथ ही, इससे शरीर में गर्मी बनाए रखने में मदद मिलती है।
निष्कर्ष
रोज खजूर खाने से पाचन में सुधार करने, शरीर को एनर्जी देने, स्किन को हेल्दी रखने, खून की कमी को दूर करने, वजन कम करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, हड्डियों को मजबूती देने, हार्ट को हेल्दी रखने, ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित रखने और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। इसके अलावा, इनका सेवन सीमित मात्रा में डॉक्टर की सलाह के साथ ही करें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
1 दिन में कितने खजूर खाने चाहिए?
खजूर स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में 1 दिन में 2-4 खजूर का सेवन किया जा सकता है। इनसे शरीर को एनर्जी देने, पाचन में सुधार करने और वजन कम करने में मदद मिलती है।खजूर कब नहीं खाना चाहिए?
खजूर खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन ब्लड शुगर, किडनी की समस्या, एसिडिटी, अधिक वजन होने, पाचन से जुड़ी समस्या होने, माइग्रेन होने और किडनी पर अधिक दबाव महसूस होने पर व्यक्ति को खजूर खाने से बचना चाहिए।रोजाना 4 भीगे खजूर खाने से क्या होता है?
रोज भीगे हुए खजूर खाने से पाचन में सुधार करने, कब्ज की समस्या से राहत देने, हार्ट को हेल्दी रखने, शरीर को एनर्जी देने, एनीमिया की समस्या को दूर करने, हड्डियों को मजबूती, स्किन को हेल्दी रखने, त्वचा में निखार लाने और वजन कम करने में मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 28, 2026 13:08 IST
Modified By : Priyanka Sharma Feb 28, 2026 13:08 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain