Tue Sep 15, 2026 | 06:47 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

इन 5 कारणों से रोजाना रात में खाएं खजूर, खुद एक्सपर्ट ने बताया है तरीका

अगर आपको लगातार चक्कत आते हैं या हर समय कमजोरी महसूस होती है तो आपको अपनी डाइट में खजूर को शामिल करना चाहिए। आइए, एक्सपर्ट से जानते हैं रोजाना रात मे खजूर खाने के फायदे।

खजूर एक ऐसा सुपरफूड है जिसे खाने से क्रेविंग कंट्रोल होने के साथ शरीर में आयरन की कमी से लड़ने में मदद मिलती है। दरअसल, खजूर में खास प्रकार के फ्लेवोनॉयड और कैरोटीनॉयड होते हैं जो कि इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ आपके शरीर की क्षमता बढ़ाते हैं जिससे आप मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं। इतना ही नहीं, जब आप रात में खजूर खाकर सोते हैं तो इससे न सिर्फ अच्छी नींद आती है और कब्ज की समस्या से बचाव होता है। इसके अलावा भी रात में खजूर खाने के कई फायदे हैं जिसके बारे में हम Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानते हैं।

रोजाना रात में खजूर खाने के फायदे

डाइट एक्सपर्ट अर्चना जैन कहती हैं कि रोजाना रात में खजूर खाकर सोने से सबसे पहले तो मीठा खाने की क्रेविंग कम हो जाती है। दरअसल, रात में बहुत से लोग मीठा खाना पसंद करते हैं और ये उनके शरीर में शुगर स्पाइक की वजह बन जाता है। इतना ही नहीं, इस तरह से शुगर बढ़ना ब्रेन को मैसेज देता है कि उसे शुगर पचाने के लिए काम करना है। इससे होता ये है कि ब्रेन पूरी रात सेल्स के साथ मिलकर शुगर पचाती रहती है जिससे नींद पूरी नहीं होती, मेटाबॉलिज्म गड़बड़ा जाता है और सुबह उठते ही शरीर का शुगर स्पाइक बढ़ता है। ऐसे में रात में खजूर खाने से इस क्रेविंग को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसके कई फायदे हैं जैसे-

1. आयरन की कमी में क्यों खाएं खजूर?

डाइट एक्सपर्ट अर्चना जैन कहती हैं कि रोजाना रात में खजूर खाने से शरीर में आयरन की कमी नहीं होती। दरअसल, जिन लोगों को एनीमिया की बीमारी है उनके लिए रोजाना रात में 2 खजूर खाना आयरन बढ़ाकर खून की कमी को कम करने में मदद कर सकता है। यही कारण है कि महिलाओं के लिए रोजाना रात में दो खजूर खाना फायदेमंद है। डाइट एक्सपर्ट अर्चना जैन यह भी बताती हैं कि खजूर खाना प्रेग्नेंसी में बेहद फायदेमंद है क्योंकि ये आयरन के लेवल को बैलेंस करता है। साथ ही आखिरी तिमाही में खजूर खाने से नॉर्मल डिलीवरी में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: रोजाना खजूर खाने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानें

2. कब्ज में खजूर खाना क्यों फायदेमंद है?

International Journal of Food Properties में प्रकाशित इस शोध की मानें तो खजूर खाने से कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है। दरअसल, खजूर एक नैचुरल लैक्सेटिव की तरह काम करता है और पेट साफ करने में मददगार है। खजूर में सॉर्बिटोल नाम का शुगर अल्कोहल होता है, जो बाउल मूवमेंट को बढ़ाने में मदद करता है।

3. दिल के लिए कैसे फायदेमंद है खजूर?

आपको जानकर हैरानी हो सकती है लेकिन खजूर खाने से दिल की सेहत बेहतर हो सकती है। दरअसल, खजूर में एंटीऑक्सीडेंट के रूप में फ्लेवोनोइड्स होते हैं। इतना ही नहीं, खजूर में कैरोटेनॉइड भी होते हैं। Natureportfolio नाम इस रिसर्च पेपर में बताया गया है कि कैसे फ्लेवोनोइड्स धमनियों को सूजन से बचा सकते हैं और इनके एंटी इंफ्लेमेटरी गुण दिल को कई बीमारियों से बचा सकते हैं।

1 (8)

4. शरीर में सूजन कम करने के लिए क्यों खाएं खजूर?

शरीर में सूजन कम करने में खजूर का सेवन बेहद फायदेमंद है। International Journal of Clinical and Experimental Medicine में खजूर को एंटी इंफ्लेमेटरी बताया गया है। खजूर एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। ये शरीर को हानिकारक फ्री-रेडिकल्स से बचाते हैं, जिससे शरीर में अंदरूनी सूजन में कमी आती है। खजूर इस सूजन को कम करने में बहुत असरदार है और रेगुलर इसके सेवन से आप सूजन से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।

5. पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने में कैसे मददगार है खजूर?

International Journal of Clinical and Experimental Medicine की इस स्टडी में यह भी बताया गया है कि रात में खजूर खाने से फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद मिल सकती है। खजूर के एंटीऑक्सीडेंट्स पुरुषों में प्रजनन क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही इसके फ्लेवोनाइड्स पुरुषों में स्पर्म क्वालिटी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए खजूर को कैसे खाएं, डॉक्टर से जानें सही तरीका

खजूर खाने का सही तरीका क्या है?

डाइट एक्सपर्ट अर्चना जैन कहती हैं कि खजूर खाने का सही तरीका यह है कि आप रोज 2 खजूर, 1 गिलास गर्म दूध के साथ लें। हालांकि, अगर आप रात में दूध पीना पसंद नहीं करते तो रोजाना 2 खजूर गर्म पानी के साथ ले सकते हैं।

निष्कर्ष:

अंत में डाइट एक्सपर्ट अर्चना जैन कहती हैं कि आप खजूर खाएं लेकिन संतुलित मात्रा में। ज्यादा खजूर खाने से आपके शरीर को नुकसान भी हो सकता है। अगर आप ज्यादा मात्रा में खजूर खाते हैं तो इससे शरीर का शुगर स्पाइक बढ़ सकता है और डायबिटीज की समस्या हो सकती है।

FAQ

  • क्या सुबह खजूर खाने के भी कोई फायदे हैं? 

    हां, सुबह खजूर खाने से दिन भर शरीर में एनर्जी बनी रहती है और पाचन भी बेहतर होता है। इससे आपका मेटाबॉलिज्म अच्छा काम करता है।
  • क्या डायबिटीज के मरीज रात में खजूर खा सकते हैं?

    डायबिटीज के मरीजों को खजूर का सेवन सीमित मात्रा में और डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए, क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर होती है जो कि आपकी शुगर स्पाइक बढ़ा सकती है।

Read Next

चिया सीड्स पानी में डालकर पीने से क्या होता है? ये 5 फायदे जानकर आप भी ट्राई करेंगे ये नुस्खा

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 15, 2026 17:26 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content