Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

पीरियड्स में खजूर खाने के फायदे, एक्सपर्ट से जानें

खजूर खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में पीरियड्स के दौरान खजूर खाने से महिलाओं को कई तरह की समस्याओं से राहत मिल सकती है। 

अच्छे स्वास्थ्य के लिए अक्सर लोगों को खजूर खाने की सलाह दी जाती है। खजूर में अच्छी मात्रा में अच्छी मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन बी6 और विटामिन ए जैसे पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं, खासकर पीरियड्स के दौरान। पीरियड्स में खजूर खाने से महिलाओं को कई समस्याओं से राहत मिल सकती है। ऐसे में आइए आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानें पीरियड्स में खजूर खाने के क्या फायदे हैं?

पीरियड्स में खजूर के फायदे

डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, "खजूर में अच्छी मात्रा में फाइबर, आयरन, प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और कार्बोहाइड्रेट्स जैसे बहुत से पोषक तत्व होते हैं। पीरियड्स के दौरान इसका सेवन करने से कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत देने में मदद मिल सकती है।"

खून की कमी को दूर करे

खजूर में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी को दूर करने और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: दर्द, स्पॉटिंग और मिस पीरियड्स? कब पीरियड्स के लक्षण फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं का हो सकते हैं संकेत?

सूजन या दर्द को कम कर

खजूर में अच्छी मात्रा में पोटैशियम और एंटीइंफ्लेमेटरी के गुण होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से मांसपेशियों की सूजन और दर्द को कम करने में मदद मिलती है।

benefits of eating dates during periods 1 (3)

शरीर को एनर्जी दे

पीरियड्स के दौरान अक्सर महिलाओं को थकान और कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में खजूर खाना फायदेमंद होता है, क्योंकि यह शरीर को एनर्जी देने में मदद करता है। खजूर में अच्छी मात्रा में हेल्दी फैट्स और कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जो शरीर की सुस्ती को दूर करने और एक्टिव बनाए रखने में मदद मिलती है

पाचन में सुधार करे

पीरियड्स के दौरान कई महिलाओं को कब्ज, गैस और ब्लोटिंग जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस दौरान खजूर का सेवन करने से पाचन में सुधार लाने में मदद मिल सकती है। बता दें, खजूर में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन के लिए फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें: क्या पीरियड्स के दौरान दस्त होना नॉर्मल है? डॉक्टर से जानें

शुगर क्रेविंग्स को कम करे

खजूर में नेचुरल मिठास होती है। ऐसे में खजूर को खाने से पीरियड्स के दौरान होने वाली मीठे की क्रेविंग्स को कम करने में मदद मिलती है, साथ ही इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

निष्कर्ष

पीरियड्स के दौरान खजूर का सेवन करने से शरीर में खून की कमी को दूर करने, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने, सूजन या दर्द को कम करने, शुगर क्रेविंग्स को कम करे, पाचन में सुधार करे और शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, खजूर का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। किसी भी तरह की परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • पीरियड्स के लिए कितने खजूर खाने चाहिए?

    पीरियड्स के दौरान 1 दिन में 4-5 खजूर तक को खाया जा सकता है। इनका सेवन करने से स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।
  • रोजाना खजूर खाने से क्या फायदा होता है?

    रोज खजूर का सेवन करने से शरीर को एनर्जी देने, पाचन में सुधार करने, हड्डियों को मजबूती देने, खून की कमी को दूर करने, स्किन और बालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिल सकती है। 

Read Next

PMOS एक्ने से परेशान हैं? अश्वगंधा से आंवला तक ये 5 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां आ सकती हैं काम

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 30, 2026 14:50 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • May 30, 2026 14:50 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content