सर्दियों में खजूर का सेवन कई लोग करते हैं। इससे शरीर को प्राकृतिक गर्माहट मिलती है और एनर्जी बूस्ट होती है। इसमें विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, मिनरल्स जैसे पोषक तत्व मौजूद हैं। इसका सेवन करने पाचन क्षमता में सुधार होता है, कब्ज की समस्या दूर होती है और स्किन से जुड़ी परेशानियों में भी कमी आती है। क्या आप जानते हैं कि खजूर पुरुषों में मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए भी जाना जाता है। इसमें मौजूद जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स हार्मोन को सपोर्ट करते हैं, टेस्टोस्टेरोन के प्रोडक्शन को बढ़ावा देते हैं। कुछ अध्ययन यह भी बताते हैं कि खजूर का सेवन करने से पुरुषों में स्पर्म क्वालिटी और काउंट में भी सुधार होता है। आइए, सर्वोदय अस्पताल में Consultant - Urology डॉ. मिथिलेश यादव से जानते हैं कि मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए खजूर का सेवन किस तरह से किया जा सकता है?
खजूर से मर्दाना ताकत कैसे बढ़ती है?
-1768470063026.jpg)
खजूर में जिंक और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो कि टेस्टोस्टेरोन को बैलेंस करने के लिए जाना जाता है। यही नहीं, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्पर्म को डैमेज होने से रोकते हैं और स्पर्म क्वालिटी में सुधार करते हैं। इस तरह खजूर का सेवन करने से इंफर्टिलिटी समस्या में कमी आती है। NCBI (National Center for Biotechnology Information) की एक रिपोर्ट यह भी बताती है कि खजूर में मौजूद मिनरल्स स्पर्म मोटिलिटी और काउंट को बढ़ाने के लिए भी जाने जाते हैं। वैसे भी हमारे यहां सालों से खजूर का इस्तेमाल सेक्शुअल स्टैमिना को बढ़ाने और लिबिडो में सुधार करने के लिए किया जा रहा है। कई अध्ययन भी इस बात का सपोर्ट करते हैं। bioRxiv (प्रीप्रिंट सर्वर फॉर बायोलॉजी) में प्रकाशित साक्ष्यों से यह साबित होता है कि खजूर अपने चिकित्सकीय गुणवत्ता और मेल फर्टिलिटी में सुधार करने के लिए उपयोग किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: रोजाना खजूर खाने से पुरुषों को मिलते हैं ये 6 बड़े फायदे , जानें कब और कैसे खाएं इसे
मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए कैसे खाएं खजूर
- पिएं स्मूदीः खजूर की स्मूदी बनाना बहुत आसान है। इसे आप केले, पीनट बटर, दूध और बर्फ मिलाकर स्मूदी तैयार कर सकते हैं।
- स्नैक में खाएंः खजूर को बादाम और कुछ ड्राई फ्रूट्स के साथ मिक्स करें। इसे आप शाम के समय खा सकते हैं।
- सलाद में लेंः आप मील के साथ सलाद खाना पसंद करते हैं, तो उसमें भी खजूर को शामिल कर सकते हैं। इसमें आप ओटमील, दही आदि के साथ खजूर मिक्स करके खाएं।
मर्दाना ताकत के लिए खजूर का सही समय क्या है?
- स्टैमिना बढ़ाने के लिएः आप एक्सरसाइज से 35-40 मिनट पहले दो से तीन खजूर खा सकते हैं। इसमें मौजूद नेचुरल शुगर से आपको इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। आप चाहें, तो पानी या दूध के साथ भी पी सकते हैं।
- वर्कआउट के बादः मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए आप वर्कआउट के 30 मिनट बाद भी खजूर का सेवन कर सकते हैं। इसे आप स्मूदी के रूप में खाएं। आप चाहें, तो प्रोटीन पाउडर या दूध के साथ भी ले सकते हैं। इससे मसल्स रिपेयर होने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए पुरुष रोज खाएं खजूर, जानें एक दिन में कितने और कैसे खाएं
निष्कर्ष
मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए खजूर का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जा सकता है। इससे पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन और स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद मिलती है। यहां तक कि जो पुरुष स्वास्थ्य में कमजोर हैं, उन्हें भी इसका सेवन करना चाहिए। अगर किसी को इससे एलर्जी है, तो इसका सेवन न करें या डॉक्टर की सलाह पर इसे अपनी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। साथ ही, इस बात का ध्यान रखें कि आप इसका स्मूदी उन्हीं चीजों की मदद से बना रहे हैं, तो आपकी स्टैमिना को सपोर्ट करते हैं। खजूर विटामिन बी, आयरन, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है। ये तनाव कम करता है, ऑक्सीजन सप्लाई को बढ़ावा देता है और एनर्जी को बूस्ट करने में मदद करता है। इसके अलावा, डायबिटीज के मरीजों को खजूर का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर की मात्रा अधिक होती है।
All Image Credit: Freepik
FAQ
मर्दाना ताकत के लिए खजूर कैसे खाना चाहिए?
मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए खजूर को आप अपनी डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं, जैसे रात को सोने पहले या सुबह खाली पेट।मर्दाना ताकत बढ़ाने का सबसे प्राचीन तरीका क्या है?
मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए प्राचीन समय से अश्वगंधा का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे स्पर्म क्वालिटी और स्पर्म काउंट बढ़ता है। साथ ही, अश्वगंधा का सेवन करने से पुरुषों को ज्यादा एनर्जी और स्ट्रेंथ मिलती है।1 महीने तक खजूर खाने से क्या होता है?
1 महीने तक लगातार खजूर खाने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है, पाचन क्षमता बेहतर होती है, हड्डियों को मजबूती मिलती है और खून की कमी भी दूर होती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 15, 2026 15:13 IST
Modified By : Meera Tagore Jan 15, 2026 15:13 IST
Modified By : Meera TagoreJan 15, 2026 15:13 IST
Modified By : Meera TagoreJan 15, 2026 15:13 IST
Published By : Meera Tagore