मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए लें ये 4 नेचुरल सप्लीमेंट्स, जल्द दिखेगा असर

How To Naturally Increase Stamina In Men: मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए नेचरुल सप्लीमेंट्स का यूज किया जा सकता है। लेकिन, कौन-कौन से वो सप्लीमेंट्स हैं, जानिए एक्सपर्ट से।
  • SHARE
  • FOLLOW
मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए लें ये 4 नेचुरल सप्लीमेंट्स, जल्द दिखेगा असर


पुरुषों के लिए बेहतर स्ट्रेंथ और स्टेमिना बहुत मायने रखती है। इससे उनकी ओवर ऑल हेल्थ का पता चलता है और यौन संबंध बनाने में उनकी परफॉर्मेंस में भी सुधार होता है। जिन पुरुषों में मर्दाना ताकत बेहतर होती है, वे यौन संबंध बनाते हुए कम थकान, कमजोरी महसूस करते हैं। लेकिन, यह भी देखने में आता है कि कामकाज का वर्कलोड या मेंटली थकान महसूस करने की वजह से उनकी मर्दाना ताकत प्रभावित होती है। सवाल है, ऐसे में पुरुष क्या कर सकते हैं? इसके लिए, हम यहां Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी की सलाह पर आपको बता रहे हैं नेचुरल सप्लीमेंट्स के बारे में। इन्हें पुरुष अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर मर्दाना ताकत को बढ़ा सकते हैं।

मर्दाना ताकत के लिए नेचुरल सप्लीमेंट्स- Natural Supplements For Stamina And Strength In Men

list of natural supplements for stamina and strength 01 (7)

अश्वगंधा

हमारे देश में अश्वगंधा का इस्तेमाल सदियों से किया जाता है। इसके इस्तेमाल से थकान दूर होती है, नींद में सुधार होता है और ओवर ऑल हेल्थ पर भी इसका पॉजिटिव असर पड़ता है। एनसीबीआई की एक रिर्पोर्ट की मानें, तो अश्वगंधा एक एडाप्टोजेनिक जड़ी बूटी है। मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है। यह टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने मे मदद करता है और ऊर्जा के स्तर में भी सुधार होता है।

इसे भी पढ़ें: मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए कैसे खाएं लहसुन, एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

शिलाजीत

दिव्या गांधी कहती हैं, "मर्दाना ताकत के लिए पुरुष शिलाजीत का भी उपयोग कर सकते हैं। इसमें कई तरह के कंपाउंड पाए जाते हैं। इसमें जिंक, मैग्नीशियम, कैल्शियम जैसे कई मिनरल्स भी होते हैं, जो पुरुषों में एनर्जी बढ़ाने का काम करते हैं। इससे मसल्स पावर में सुधार होता है, ब्रेन फंक्शन बेहतर होता है और ओवर ऑल हेल्थ पर भी अच्छा असर देखने को मिलता है। इस तरह देखा जाए, तो पुरुष शिलाजीत का उपयोग मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए कर सकते हैं।"

सफेद मूसली

यह भी एक तरह की पारंपरिक जड़ी बूटी है, जो ऊर्जा बढ़ाती है, यौन संबंध बेहतर करने के काम आती है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, सफेद मूसली सफेद रंग की होती है। दिव्या गांधी के अनुसार सफेद मूसली में पुरुष और महिला, दोनों में सेक्सुअल परफॉर्मेंस में सुधार करने के लिए जानी जाती है। असल में, यह तनाव को कम कर पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की दिक्कत को दूर करने में सहायक है। इसमें एंटी-स्ट्रेस और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे तत्व भी पाए जाते हैं, जो पुरुषों में स्पर्म क्वालिटी और क्वांटिटी के सुधार के लिए जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें: क्या लहसुन खाने से शुक्राणु बढ़ते हैं? जानें आयुर्वेदिक डॉक्टर की राय

गोक्षुर

दिव्या गांधी आगे बता रही हैं, "गोक्षुर एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी, जो शारीरिक स्ट्रेंथ और स्टेमिना बढ़ाती है, टेस्टोस्टेरोन बढ़ाती है और मांसपेशियों की रिकवरी में भी सुधार करती है। विशेषज्ञों की मानें, गोक्षुर की मदद से एनर्जी का स्तर बढ़ता है और पिनाइल टिश्यूज को स्ट्रेंथ मिलती है। इसका मतलब यह है कि मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए पुरुष गोक्षुर का भी उपयोग कर सकते हैं।"

निष्कर्ष

पुरुषों को न सिर्फ यौन संबंध में सुधार करने के लिए, बल्कि अपने रोजमर्रा के कामाज के लिए भी स्टेमिना और स्ट्रेंथ की जरूरत होती है। यहां बताई गई तमाम चीजें आयुर्वेद में खास स्थान रखती हैं। हालांकि, इन उपयोग आपको कितनी मात्रा में करना है, इस संबंध में एक्सपर्ट की सलाह लेना नहीं भूलना चाहिए।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या है वैरिकोसेले? जानें कैसे करता है ये पुरुषों की प्रजनन क्षमता को प्रभावित

Disclaimer

TAGS