-1751466229358.webp)
हमारे यहां लंबे समय से सफेद मूसली का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह एक तरह की जड़ी-बूटी है, जो कई तरह के स्वास्थ्य से संबंधित फायदे पहुंचाता है। आयुर्वेद में सफेद मूसली को खास महत्व दिया गया है। हाल के सालों में विश्व में सफेद मूसली की उपयोगीता बढ़ी है। यह इम्यूनिटी को बूस्ट करता है, स्टेमिना में सुधार करता है और तनाव के स्तर को भी कम करता है। सफेद मूसली का उपयोग टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। इस लेख में रामहंस चैरिटेबल अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहे आयुर्वेदचार्य डॉ. श्रेय शर्मा (Dr. Shrey Sharma, Ayurvedacharya, Sirsa) से हम जानेंगे कि सफेद मूसली किस तरह टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ाता है और इसका सेवन किस तरह किया जा सकता है।
टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने में सफेद मूसली के फायदे- Kya Safed Musli Se Testosterone Badhta Hai
-1751466468800.jpg)
स्टेमिना बेहतर होती हैः टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने में सफेद मूसली का बड़ा योगदान माना जा सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह स्टेमिना में सुधार करता है। स्टेमिना बढ़ने का मतलब है कि एनर्जी बूस्ट हो रही है, जिससे फिजिकल परफॉर्मेंस में सुधार होता है।
इम्यूनिटी बेहतर होती हैः ध्यान रखें कि जब आप बीमार होते हैं, तो इसकी वजह से टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम हो जाता है। ऐसे में जब आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है, तो आप बीमार कम होते हैं और संक्रमण का जोखिम भी कम हो जाता है। विशेषज्ञों की मानें, तो सफेद मूसली का सेवन करने से इम्यूनिटी बेहतर होती है।
सेक्सुअल हेल्थ में सुधारः सफेद मूसली में एफ्रेडिजिएक प्रॉपर्टी होती है। यह तत्व लिबिडो में सुधार करते हैं, स्पर्म क्वालिटी में सुधार होता है और रिप्रोडक्टिव हेल्थ भी बेहतर होता है। इसका मतलब है कि जब आप सफेद मूसली का सप्लीमेंट लेते हैं, तो इसकी वजह से टेस्टोस्टेरोन में सुधार होता है, जो सेक्सुअल हेल्थ को बेहतर बनाता है।
इसे भी पढ़ें: तेजी से वजन बढ़ाता है अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली का मिश्रण, जानें कैसे करें सेवन
टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए सफेद मूसली का सेवन कैसे करें?
- आधा चम्मच सफेद मूसली और गक गिलास दूध लें।
- सफेद मूसली को गुनगुने दूध में मिक्स करें।
- अच्छी तरह मिलाएं।
- दिन में दो बार इसका सेवन करें।
सफेद मूसली का लड्डू
- एक पैन में 8-10 चम्मच घी लें।
- एक कप गुड़ को क्रश करके घी में मिक्स करें।
- लो फ्लेम में कुछ देर इसे चलाते रहें।
- जब गुड़ के गलने पर इसमें 4-5 चम्मच सफेद मूसली लें।
- इसमें काजू, पिस्ता, बादाम आदि ड्राई फ्रूट मिक्स करें।
- कुछ देर के लिए ठंडा होने दें।
- अब इन्हें लड्डू का शेप दें।
इसे भी पढ़ें: दूध के साथ सफेद मूसली का करें सेवन, इन 5 समस्याओं से मिलेगी राहत
एक्सपर्ट की सलाह
यह सच है कि सफेद मूसली आपके स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी हो सकती है। आप चाहें, इसे किसी भी फॉर्म में अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। आप चाहें, तो सफेद मूसली का पाउडर, कैप्सूल या एक्सट्रैक्ट के रूप में लें। लेकिन, इस बात का ध्यान रखें कि इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें। क्योंकि अगर आपको पहले से किसी तरह की मेडिकल कंडीशन है, तो ऐसे में आप सफेद मूसली को डाइट का हिस्सा न बनाएं। इससे सेहत को नुकसान हो सकता है। यहां तक कि अगर आप लंबे समय से कोई दवा ले रहे हैं, तो यह भी आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है और दवाओं के प्रभाव को भी कम कर सकता है।
यह विडियो भी देखें
FAQ
सफेद मूसली कितने दिन में असर दिखाती है?
सफेद मूसली आप किस वजह से खा रहे हैं, यह बात मायने रखती है। हालांकि, सफेद मूसली में ऐसे कई तत्व होते हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं, टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ाता है और एनर्जी भी बूस्ट करता है। हालांकि, सफेद मूसली स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए कम से कम दो से तीन सप्ताह का समय लेता है। कुछ मामलों में इससे ज्यादा समय भी लग सकता है।क्या रोज मूसली खाना ठीक है?
किसी भी चीज का सेवन रोजाना किया जाना सही नहीं होता है। हालांकि, मूसली का सेवन करने से शरीर को मोनोसैचुरेटेड, पॉलीअनसेचुरेटेड और ओमेगा -3 जैसे पोषक तत्व मिलते हैं। लेकिन, आपको कितनी मात्रा में इसका सेवन करना है और कितने दिनों तक करना है, इस संबंध में एक्सपर्ट से जानकारी ले लें।सफेद मूसली खाने पर क्या परहेज करना चाहिए?
सफेद मूसली खाने पर आपको अनहेल्दी चीजें नहीं खानी चाहिए। इसमें तली हुई चीजें, स्पाइसी फूड, शराब, सिगरेट, और तंबाकू का सेवन आदि। प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीड करा रही महिलाओं को भी इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Nov 09, 2025 17:19 IST
Published By : Anurag Gupta