-1751987944396.webp)
White Musli Good For Erectile Dysfunction: आयुर्वेद में सफेद मूसली को खास महत्व दिया गया है। यह बेहतरीन जड़ी-बूटी है, जिसका इस्तेमाल हमारे यहां सदियों से हो रहा है। सफेद मूसली का सेवन अलग-अगल रूपों में किया जाता है। जैसे बाजार में इसका पाउडर मौजूद है। इसका सेवन करने से पाचन क्षमता में सुधार होता है, डिप्रेशन या एंग्जाइटी से छुटकारा पाने में भी यह मददगार साबित होता है। यहां तक कि वजन कम करने, स्किन ग्लो बढ़ाने और हेयर फॉल रोकने के लिए भी सफेमद मूसली का इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेद में यह भी माना जाता है कि सफेद मूसली की मदद से इरेक्टाइल डिस्फंक्शन में भी सुधार होता है। इस लेख में हम जानेंगे कि इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इसका सेवन किस तरह किया जाना चाहिए? इस बारे में हमने रामहंस चैरिटेबल अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहे आयुर्वेदचार्य डॉ. श्रेय शर्मा (Dr. Shrey Sharma, Ayurvedacharya, Sirsa) से बात की। (Safed Musli Benefits For Male)
क्या वाकई इरेक्टाइल डिस्फंक्शन में सफेद मूसली का सेवन किया जाना चाहिए?
-1751988267784.jpg)
सफेद मूसली वाजीकरण के रूप में काम करता है। आयुर्वेद के अनुसार, वाजीकरण यानी यौन शक्ति, प्रजनन क्षमता बढ़ाने की प्रक्रिया होती है। इसका मतलब है कि सफेद मूसली का सेवन करने से पुरुषों में स्पर्म क्वालिटी में सुधार होता है, नपुंसकता का रिस्क कम होता है और सेक्सुअल डिस्ऑर्डर की समस्या में भी कमी आती है। विशेषज्ञों की मानें, तो सफेद मूसली में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो पुरुष स्वास्थ्य में सुधार के लिए कारगर तरीके से काम करते हैं। मॉडर्न साइंस की भी मानें, तो इसमें शुक्राणुजनन यानी शुक्राणु उत्पादन की प्रक्रिया को बढ़ावा देने वाली प्रॉपर्टी होती है। सफेद मूसली का सेवन करने से पुरुषों में टेस्टेस्टेरोन का स्तर बढ़ता है, ओवर ऑल बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और जेनिटल एरिया में भी इसका प्रभव दिखता है। कुल मिलाकर आप कह सकते हैं कि इरेक्टाइल डिस्फंक्शन के मरीजों के लिए सफेद मूसली काफी फायेदमंद हो सकती है। हालांकि, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि अगर किसी को इरेक्टाइल डिस्फंक्शन है, तो उन्हें डॉक्टर से अपना ट्रीटमेंट करवाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: पुरुष अपनी डाइट में जरूर शामिल करें सफेद मूसली, सेहत को मिलेंगे ये 4 फायदे
इरेक्टाइल डिस्फंक्शन में सफेद मूसली का सेवन कैसे करें- How To Consume Safed Musli For Erectile Dysfunction
1. सामग्री
- सफेद मूसली का पाउडरः 1 चम्मच
- शहदः 1 चम्मच
- दूधः 1 गिलास
बनाने की विधि
दूध में सफेद मूसली का चूर्ण अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे पी लें। बेहतर परिणाम के लिए इसी तरह दिन में दो बार सफेद मूसली-दूध में मिक्स करके पिएं। एक्सपर्ट की सलाह पर करीब एक से दो महीने तक इस दूध का सेवन निरंतर करें।
2. सफेद मूसली कैप्सूल फॉर्म
अगर आपको इसका पाउडर दूध या पानी के साथ मिक्स करके नहीं पीना है, तो कैप्सूल का सेवन भी कर सकते हैं। सफेद मूसली के कैप्सूल के पैकेट में उसे सेवन का तरीका लिखा होता है। हालांकि, आपके लिए बेहतर होगा कि आप एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसे लें।
इसे भी पढ़ें: इन लोगों को नहीं करना चाहिए सफेद मूसली का सेवन, जानें सावधानियां
सफेद मूसली का सेवन कितना करना चाहिए
सफेद मसूली का सेवन कितना और कब किया जाना चाहिए, इस बारे में आपको एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए। ध्यान रखें कि हर व्यक्ति की जरूरत अलग-अलग होती है। आप इसका सेवन क्यों करना चाहते हैं, इसी बात यह तय होता है कि आपको कितनी मात्रा में सफेद मूसली का सेवन करना चाहिए। साथ ही आपको किसी तरह की मेडिकल कंडीशन तो नहीं है, यह बात जानना भी आवश्यक होता है। ध्यान रखें कि हर तरह की जड़ी-बूटी का सेवन करने से पहले यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि कहीं आपको इससे एलर्जी तो नहीं है।
All Image Credit: Freepik
FAQ
क्या मूसली टेस्टोस्टेरोन बढ़ाता है?
कई शोधों से इस बात की पुष्टि होती है कि सफेद मूसली में ऐसे तत्व होते हैं, जो सेक्सुअल हेल्थ में सुधार करते हैं, पुरुषों में टेस्टेस्टेरोन का स्तर बढ़ाते हैं और परफॉर्मेंस में भी सुधार करते हैं। कई पुरुष एक्सपर्ट की सलाह पर यौन शक्ति बढ़ाने के लिए इसका सेवन करते हैं।सफेद मूसली का असर कितने दिन में होता है?
आप सफेद मूसली का सेवन क्यों कर रहे हैं, इसी बात पर यह तय होता है कि यह जड़ी-बूटी कितने दिनों में असर करेगी। सफेद मूसली ओवर ऑल हेल्थ पर असर डालती है। यह ब्लड शुगर को मैनेज करने में भी मद करती है। आमतौर पर सफेद मूसली 2 से 3 सप्ताह में अपना प्रभाव दिखाती है। लेकिन, व्यक्ति की उम्र और कारण से ही यह स्पष्ट हो सकता है कि सफेद मूसली कितने दिनों में असर दिखा सकती है। कभी-कभी यह असर दिखाने में 4-6 सप्ताह का समय भी ले सकती है।सफेद मूसली, अश्वगंधा और कौंच के बीज गोखरू, शतावरी तथा शिलाजीत एक साथ लेने से क्या होता है?
ये तमाम चीजों हर्बल पूरक हैं। इनका इस्तेमाल यौन स्वास्थ्य में सुधार करने, यौन रोग और इंफर्टिलिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में किया जा सकता है। इसके अलावा, टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने, कामेच्छा में सुधार करने और हार्मोन इंबैलेंस में सुधार के लिए भी इन हर्ब्स का यूज किया जा सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Nov 05, 2025 18:15 IST
Published By : Anurag Gupta