
Safed Musli Benefits for Men in Hindi: सफेद मूसली एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है। यह बेहद शक्तिवर्धक जड़ी-बूटी है। वैसे तो आयुर्वेद में सफेद मूसली का उपयोग कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। लेकिन, इसे यौन समस्याओं के लिए बेहद उपयोगी माना जाता है। सफेद मूसली, पौरुष स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। मार्केट में सफेद मूसली कैप्सूल और पाउडर के रूप में आसानी से मिल जाता है। पुरुष इसका सेवन, यौन समस्याओं को दूर करने के लिए कर सकते हैं। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि पुरुषों के लिए सफेद मूसली के क्या फायदे होते हैं (Safed Musli ke Fayde)?
क्या कहती है स्टडी?
रिसर्च के अनुसार सफेद मूसली टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के उत्पादन को बढ़ाता है। यह पुरुषों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। सफेद मूसली यौन उत्तेजना को बढ़ाने में असरदार होता है। इसका सेवन करने से शरीर की ताकत और ऊर्जा बढ़ती है। आयुर्वेद में सफेद मूसली को पुरुषों के लिए बेहद लाभकारी बताया गया है। यह पौरुष शक्ति को बढ़ाता है।
पुरुषों के लिए सफेद मूसली के फायदे- Purusho ke Liye Safed Musli ke Fayde
1. इरेक्टाइल डिसफंक्शन
इरेक्टाइल डिसफंक्शन को स्तभंन दोष भी कहा जाता है। यह एक ऐसी समस्या है, जिसमें संभोग के दौरान पुरुष के लिंग में सही से इरेक्शन नहीं बन पाता है। इसकी वजह से उत्तेजना की कमी हो जाती है। इस दौरान लंबे समय तक इरेक्शन बनाए रखने में भी परेशानी होती है। अगर आपको भी यह समस्या होती है, तो सफेद मूसली का सेवन फायदेमंद हो सकता है। आयुर्वेद में ईडी की समस्या में सफेद मूसली का सेवन करने की सलाह दी जा सकती है।
इसे भी पढ़ें- अश्वगंधा, शतावरी, सफेद मूसली और कौंच के बीजों का पाउडर एक साथ खाने से मिलेंगे कई फायदे, जानें सेवन का तरीका

2. शीघ्रपतन की समस्या दूर करे
आजकल पुरुषों में शीघ्रपतन की समस्या भी ज्यादा देखने को मिल रही है। यह एक यौन समस्या है, जिसमें संभोग के दौरान ऑर्गेज्म से पहले ही वीर्य निकल जाता है। आजकल पुरुषों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो सफेद मूसली का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। सफेद मूसली शीघ्रपतन की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
3. टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाए
टेस्टोस्टेरोन एक मेल हार्मोन है। हालांकि, यह महिलाओं के शरीर में भी होता है। पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन अहम भूमिका निभाती है। इस हार्मोन की कमी से कई तरह की यौन समस्याएं हो सकती हैं। टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के स्तर को बढ़ाने के लिए आप सफेद मूसली का सेवन कर सकते हैं। सफेद मूसली टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाता है और यौन समस्याओं को दूर करता है।
इसे भी पढ़ें- मूसली पाउडर खाने के हो सकते हैं कुछ नुकसान, जानें इनके बारे में

4. कामेच्छा में सुधार करे
सफेद मूसली पुरुषों में कामेच्छा को बढ़ाने में भी फायदेमंद होता है। अगर आपको कामेच्छा में कमी आती है यानी शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा नहीं होती है, तो सफेद मूसली का सेवन कर सकते हैं। सफेद मूसली खाने से कामेच्छा में सुधार होता है। इसका सेवन करने से पौरुष शक्ति बढ़ती है।
अगर आप पुरुष हैं, तो अपनी डाइट में सफेद मूसली का सेवन कर सकते हैं। सफेद मूसली खाने से पुरुषों की कई तरह की समस्याएं दूर होती हैं। यह कामेच्छा को बढ़ाने में मदद करती है। इससे टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ता है और यौन समस्याएं दूर होती हैं।
Read Next
बुखार होने पर इन 5 जड़ी-बूटियों का करें सेवन, शरीर का तापमान होगा कम और दर्द से मिलेगी राहत
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version