Vitamins and Minerals for Erectile Dysfunction: इरेक्टाइल डिसफंक्शन (ED) एक सामान्य यौन समस्या है। इसमें पुरुष यौन क्रिया के दौरान इरेक्शन प्राप्त करने या बनाए रखने में असमर्थ होते हैं। यह समस्या शादी-शुदा लोगों का जीवन खराब कर सकता है। यह स्थिति स्थायी या अस्थायी हो सकती है। इसे नपुंसकता के रूप में भी जाना जाता है। यह स्थिति अस्थायी या स्थायी हो सकती है और इसे 'नपुंसकता' भी कहा जाता है। ईडी के कई कारण हो सकते हैं। इसमें शारीरिक, मानसिक और जीवनशैली से जुड़े कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। वरुण हर्बल क्लिनिक, गाजियाबाद के वरिष्ठ आयुर्वेदिक सलाहकार और सेक्सोलॉजिस्ट डॉ. दिवाकर सिंह से जानते हैं कि ईडी से पीड़ित पुरुषों को अपनी डाइट में कौन-से विटामिन्स और मिनरल्स शामिल करने चाहिए-
इरेक्टाइल डिसफंक्शन से पीड़ित पुरुष इन विटामिन्स और मिनरल्स का करें सेवन- Necessary Vitamins and Minerals for Erectile Dysfunction Suffering Men in Hindi
1. विटामिन डी
अगर आप इरेक्टाइल डिसफंक्शन से पीड़ित हैं, तो विटामिन डी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। दरअसल, जब शरीर में सेक्स हार्मोन का उत्पादन सही तरीके से नहीं होता है, इससे ईडी की समस्या हो सकती है। इस स्थिति में विटामिन डी का सेवन करना जरूरी होता है। जब शरीर में विटामिन डी की कमी होती है, तो यह यौन समस्याओं का कारण बन सकता है। ऐसे में आप विटामिन डी के लिए मशरूम, अंडे की जर्दी और सैल्मन आदि का सेवन कर सकते हैं।
2. विटामिन बी9
विटामिन बी9 या फोलेट इरेक्टाइल डिसफंक्शन से पीड़ित पुरुषों के लिए बहुत जरूरी होता है। जिन पुरुषों में फोलेट की कमी होती है, उनमें ईडी की समस्या देखने को मिल सकती है। आप विटामिन बी9 को अपनी डाइट में सप्लीमेंट या फूड्स का सेवन कर सकते हैं। आप विटामिन बी9 के लिए अपनी डाइट में एवोकाडो, अंडे, बीन्स, पालक और केल आदि को शामिल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- इरेक्टाइल डिसफंक्शन (नपुंसकता) पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य पर कैसे असर डालता है? एक्सपर्ट से जानें
3. विटामिन बी3
विटामिन बी3 या नियासिन, इरेक्टाइल डिसफंक्शन जैसी समस्या में सुधार कर सकता है। अगर किसी पुरुष में विटामिन बी3 की कमी है, तो उसे इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको विटामिन बी3 का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके लिए आप मूंगफली, मसूर की दाल, ब्राउन राइस और सरसों के बीज डाइट में शामिल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Erectile Dysfunction: क्या जायफल खाने से इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या ठीक हो सकती है? एक्सपर्ट से जानें
4. विटामिन सी
विटामिन सी शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। यह शरीर में रक्त प्रवाह को बेहतर बनाने में मदद करता है। विटामिन सी की कमी होने पर आपको इरेक्टाइल डिसफंक्शन की दिक्कत हो सकती है। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन खराब हो सकता है और यौन स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इसलिए आपको अपनी डाइट में विटामिन सी को जरूर शामिल करना चाहिए।