सांस से जुड़ी समस्याओं से बचना है तो करें इन 5 विटामिन्स और मिनरल्स का सेवन, फेफड़े रहेंगे स्वस्थ

Vitamins And Minerals To Boost Respiratory Health: सांस से जुड़ी समस्याओं को कम करने और फेफड़ों को  हेल्दी रखने के लिए इन विटामिन्स का सेवन करें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सांस से जुड़ी समस्याओं से बचना है तो करें इन 5 विटामिन्स और मिनरल्स का सेवन, फेफड़े रहेंगे स्वस्थ


Vitamins And Minerals To Boost Respiratory Health: शरीर को हेल्दी रखने के लिए शरीर को डिटॉक्स करना जरूरी होता है।  फेफड़े, लीवर और अन्य महत्वपूर्ण अंगों को हेल्दी रखने के लिए उन्हें डिटॉक्स करना जरूरी होता है। डिटॉक्स करने से विषाक्त पदार्थ बाहर होते हैं और कई तरह की बीमारियों से बचाव होता हैं। रेस्पिरेटरी हेल्थ में लंग सबसे जरूरी और बड़ा अंग होता है। ऐसे में सांस संबंधी समस्याओं को कम करने और फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए कई तरह के मिनरल्स और विटामिन्स का सेवन किया जा सकता हैं। इन चीजों के सेवन से फेफड़े संबंधित बीमारियां कम होगी और शरीर भी स्वस्थ रहेगा। आइए जानते हैं सांस से जुड़ी समस्याओं को कम करने और फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए कौन से विटामिन्स और मिनरल्स का सेवन करना चाहिए।

 विटामिन सी

सांस से जुड़ी समस्याओं को कम करने के लिए विटामिन सी का सेवन जरूरी होता है। विटामिन सी कई चीजों में पाया जाता है जैसे संतरा, नींबू और अंगूर में। web md के अनुसार, इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ मौसमी बीमारियों का खतरा कम होता हैं। विटामिन सी संक्रमण के खतरे को कम करता है और सांस से जुड़ी समस्याओं से राहत देता है।

विटामिन डी

सांस से जुड़ी समस्याओं को कम करने और फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन डी का सेवन जरूरी होता है। विटामिन डी के सेवन वायुमार्ग में सूजन और संक्रमण से बचाव होता है। विटामिन डी के सेवन करने के लिए डाइट में पनीर, मक्खन, मशरूम और दूध का सेवन कर सकते हैं।

vitamin c foods

मैग्नीशियम

मैग्नीशियम लंग्स में हवा जाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से मसल्स को आराम मिलने के साथ फेफ़ड़े डिटॉक्स होते हैं। इसके सेवन से कई बीमारियों का खतरा कम होने के साथ सांस संबंधी समस्याएं कम होती हैं। मैग्नीशियम का सेवन करने के लिए  केल, शलजम और साग का सेवन किया जा सकता हैं।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में छाछ का सेवन करना क्यों फायदेमंद है? जानें एक्सपर्ट से

ओमेगा-3 फैटी एसिड

ओमेगा- 3 फैटी एसिड की बीमारियों से बचाव करते हैं। ओमेगा- 3 फैटी एसिड के नियमित सेवन से सूजन कम होने के साथ कई तरह की गंभीर बीमारयों से बचाव होता हैं। ओमेगा- 3 फैटी एसिड कई फूड्स में पाया जाता है जैसे अखरोट, सोयाबिन और चिया सीड्स में पाया जाता हैं।

सेलेनियम

शरीर को स्वस्थ और फेफड़ों को डिटॉक्स करने के लिए सेलेनियम का सेवन किया जा सकता है। इसके सेवन से निमोनिया का खतरा कम होने के साथ सांस से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं। सेलेनियम का सेवन करने के लिए मछली, अंडे और चीज का सेवन किया जा सकता हैं।

सांस से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए इन विटामिन्स का सेवन करें। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।

All Image Credit- Freepik

 

Read Next

गर्मियों में खाएं स्प्राउट्स और कच्चे आम का सलाद, जानें इस स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपी के फायदे

Disclaimer