Expert

पुरुषों के लिए बहुत जरूरी होता है विटामिन-बी12, इन फूड्स को जरूर करें डाइट में शामिल

पुरुषों के लिए विटामिन बी12 बहुत जरूरी होता है। यह फर्टिलिटी में भी सुधार करता है। जानें, इसके बेस्ट सोर्स-
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुषों के लिए बहुत जरूरी होता है विटामिन-बी12, इन फूड्स को जरूर करें डाइट में शामिल


Vitamin B12 Benefits for Men's Health in Hindi: विटामिन्स और मिनरल्स कई तरह के होते हैं, शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं। इनमें विटामिन बी12 भी एक है। विटामिन बी-12 संपूर्ण शरीर के विकास के लिए बहुत जरूरी होता है। विटामिन बी12 नसों, रक्त और डीएनए को ठीक से काम करने में मदद करता है। विटामिन बी12, रेड ब्लड सेल्स और हीमोग्लोबिन के लिए भी बहुत जरूरी होता है। जब शरीर में विटामिन बी12 की कमी होती है, तो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होनी शुरू हो जाती हैं। इसलिए हर व्यक्ति को अपनी डाइट में विटामिन बी12 जरूर शामिल करना चाहिए। पुरुषों के लिए भी विटामिन बी-12 जरूर होता है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं पुरुषों के लिए विटामिन बी12 के फायदे (Purusho ke Liye Vitamin B12 ke Fayde)- 

पुरुषों के लिए विटामिन-बी12 के फायदे- Vitamin B12 Benefits for Men's Health in Hindi

1. पुरुषों की फर्टिलिटी के लिए जरूरी

आजकल खराब खान-पान और तनाव की वजह से कई पुरुषों को इनफर्टिलिटी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ पुरुषों की स्पर्म क्वालिटी खराब हो रही है, तो किसी का स्पर्म काउंट कम हो रहा है। ऐसे में पुरुषों को अपनी फर्टिलिटी इंप्रूव करने के लिए विटामिन बी12 जरूर लेना चाहिए। विटामिन बी12 प्रजनन स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है। 

2. हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

महिलाओं की तुलना में पुरुषों को हृदय रोगों का सामना ज्यादा करना पड़ता है। आपको बता दें कि हृदय रोग तब होते हैं, जब शरीर में होमोसिस्टीन नामक अमीनो एसिड बढ़ जाता है। विटामिन बी12 होमोसिस्टीन को नियंत्रित करता है। विटामिन बी12 लेने से इस अमीनो एसिड का स्तर कम होता है। इससे हृदय स्वास्थ्य बेहतर रहता है। इसलिए पुरुषों को हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए विटामिन बी12 जरूर लेना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- शरीर में विटामिन बी 12 का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए? जानें इसकी कमी के लक्षण

vitamin b12

3.  एनर्जी बढ़ाए विटामिन बी12

शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर आपको थकान और कमजोरी का अनुभव हो सकता है। विटामिन बी-12 की कमी से, लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन सही तरीके से नहीं हो पाता है। ऐसे में अगर आप भी कमजोरी या थकान महसूस कर रहे हैं, तो अपनी डाइट में विटामिन बी12 जरूर शामिल करें। विटामिन बी12 लेने से शरीर को ताकत और एनर्जी मिलती है। 

4. नसों के लिए जरूरी है विटामिन बी12

स्वस्थ रहने के लिए नसों का हेल्दी होना बहुत जरूरी होता है। विटामिन बी12, नसों को हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाता है। शरीर में विटामिन बी12 की कमी से, नसों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। विटामिन बी12 की कमी तंत्रिका तंत्र को नुकसान पहुंचा सकती है। साथ ही, इससे सुन्नता और झुनझुनी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए आपको अपनी डाइट में विटामिन बी12 को जरूर शामिल करना चाहिए। इससे नसों और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। 

5. लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करे

विटामिन बी12, लाल रक्त कोशिकाओं यानी रेड ब्लड सेल्स और हीमोग्लोबिन के उत्पादन के लिए बहुत जरूरी होता है। जब शरीर में विटामिन बी12 की कमी होती है, तो पर्याप्त मात्रा में रेड ब्लड सेल्स का निर्माण नहीं हो पाता है। इसकी वजह से एनीमिया की दिक्कत हो जाती है। शरीर में कमजोरी आने लगती है। अगर आपको भी एनीमिया है, तो अपनी डाइट में विटामिन बी12 को जरूर शामिल करें।

इसे भी पढ़ें- विटामिन बी12 की कमी से बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा, लक्षणों को न करें अनदेखा

विटामिन बी-12 के सोर्स- Vitamin B12 Sources in Hindi

  • अंडा
  • दूध
  • मछली- सैल्मन और टूना
  • रेड मीट

शरीर में विटामिन बी12 की पूर्ति के लिए इन चीजों का सेवन किया जा सकता है। अगर आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी है, तो आप डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं। 

Read Next

रोजाना पिएं चिया सीड्स और अदरक का पानी, सेहत को मिलेंगे 9 जबरदस्त फायदे

Disclaimer