Doctor Verified

शरीर में विटामिन बी 12 का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए? जानें इसकी कमी के लक्षण

What Is Normal Level Of Vitamin B12: शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं, जानें इसकी नॉर्मल रेंज।
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर में विटामिन बी 12 का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए? जानें इसकी कमी के लक्षण


What Is Normal Level Of Vitamin B12: शरीर को हेल्दी रखने और ठीक ढंग से काम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। शरीर में विटामिन, मिनरल्स समेत कई पोषक तत्वों की कमी होने पर गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। विटामिन भी शरीर के लिए बहुत जरूरी पोषक तत्व है, इसकी मात्रा डाइट से पूरी होती है। शरीर में विटामिन बी12 के कमी होने पर एनीमिया, हीमोग्लोबिन की कमी समेत कई गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। विटामिन बी12 की कमी से आपके शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने, डीएनए को ठीक रखने और ब्रेन के कामकाज को ठीक रखने में दिक्कत होती है। शरीर में विटामिन बी12 की कमी के कारण आपको थकान, दिल से जुड़ी समस्याएं, पाचन तंत्र में गड़बड़ी और खून की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं शरीर में विटामिन बी12 का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए और इसकी कमी से बचने के टिप्स।

शरीर में विटामिन बी12 का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए?- What Is Normal Level Of Vitamin B12 in Hindi

विटामिन बी12 खाद्य पदार्थों से मिलने वाला एक पानी में घुलनशील विटामिन है, जिसका काम कोशिकाओं, तंत्रिका तंत्र और शरीर में रेड ब्लड सेल्स से लेकर ब्रेन को फंक्शन करने में मदद करता है। हर व्यक्ति के शरीर में उम्र, शारीरिक स्थिति और डाइट के अनुसार इसकी मात्रा अलग-अलग हो सकती है। विटामिन बी12 और फोलेट दोनों विटामिन मिलकर विटामिन बी कॉम्प्लेक्स बनाते हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वीडी त्रिपाठी कहते हैं कि, "विटामिन बी12 की कमी से पुरुष और महिला दोनों जूझते हैं। डाइट में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के कारण शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो सकती है। शरीर में विटामिन बी12 का काम रेड ब्लड सेल्स, व्हाइट ब्लड सेल्स, कोशिकाओं और ऊतकों की मरम्मत और विकास में मदद करने और डीएनए के निर्माण में मदद करना होता है।"

What Is Normal Level Of Vitamin B12

इसे भी पढ़ें: विटामिन बी12 की कमी होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, जानें इसके सोर्स

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार शरीर में विटामिन बी12 का नॉर्मल लेवल इस तरह से होना चाहिए-

आमतौर पर शरीर में विटामिन बी12 का नॉर्मल लेवल 300 pg/mL से ज्यादा है, तो इसे सामान्य माना जाता है। इसके अलावा अगर किसी वयस्क व्यक्ति के शरीर में विटामिन बी12 का लेवल 200-300 pg/mL तो इसे कम या बॉर्डरलाइन माना जाता है। वहीं 200 pg/mL से कम होना गंभीर माना जाता है। व्यक्ति की शारीरिक स्थिति और उम्र के हिसाब से इसकी रेंज अलग-अलग हो सकती है।

उम्र के हिसाब से शरीर में विटामिन बी12 का नॉर्मल रेंज इस तरह से होना चाहिए- 

  • 0 से 12 महीने के शिशु- 200-800 pg/mL
  • 1 से 17 वर्ष के बच्चे- 300-900 pg/mL
  • 18 और उससे अधिक वर्ष के व्यक्ति- 200-900 pg/mL

विटामिन बी12 की कमी के लक्षण- Vitamin B12 Deficiency Symptoms in Hindi

शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर कई गंभीर लक्षण दिखाई देते हैं। इसकी वजह से शरीर में थकान, स्किन का पीलापन जैसी कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। विटामिन बी12 की कमी के मुख्य लक्षण इस तरह से होते हैं-

  • शरीर में थकान और कमजोरी
  • कामकाज और चलने-फिरने में दिक्कत
  • त्वचा का पीला पड़ना
  • सिरदर्द और चक्कर आना
  • अवसाद और डिप्रेशन के लक्षण
  • पेट से जुड़ी परेशानियां 
  • फोकस करने में दिक्कत

शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर ऊपर बताये गए लक्षण दिखाई देते हैं। इसकी मात्रा का पता लगाने के लिए ब्लड टेस्ट किया जाता है। विटामिन बी12 की कमी पूरा करने के लिए डाइट में दूध और दूध से बनी चीजें, मछली, अंडे, बादाम, काजू, अखरोट और सोया आदि को शामिल करें। नियमित रूप से इन चीजों का सेवन करने से इसकी कमी दूर करने में मदद मिलती है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

घुटनों में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण और इलाज

Disclaimer