Doctor Verified

विटामिन-B12 क्या है और यह सेहत के लिए इतना जरूरी क्यों है? डॉक्‍टर से जानें

विटामिन-बी12 एक पोषक तत्व है जो द‍िमाग, नर्वस सिस्टम और ब्लड सेल्स के लिए जरूरी है। इसकी कमी थकान, भूलने की समस्या और एनीमिया का कारण बन सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
विटामिन-B12 क्या है और यह सेहत के लिए इतना जरूरी क्यों है? डॉक्‍टर से जानें


क्या आपको अक्सर थकान, चक्कर या याददाश्त की कमजोरी महसूस होती है? हो सकता है कि इसकी वजह विटामिन-बी12 की कमी (Vitamin B12 Deficiency) हो। विटामिन-बी12, जो एक जरूरी पोषक तत्व है जो शरीर के न्यूरोलॉजिकल फंक्शन, रेड ब्लड सेल्स के निर्माण और डीएनए के लिए जरूरी होता है। यह विटामिन शरीर में खुद नहीं बनता, इसलिए इसे आहार या सप्लीमेंट्स के जरिए लेना पड़ता है। खासतौर पर शाकाहारी लोगों में इसकी ज्‍यादा कमी पाई जाती है, क्योंकि इसका मुख्य स्रोत नॉन-वेज, अंडे और डेयरी प्रोडक्ट्स होते हैं। अगर यह विटामिन पर्याप्त मात्रा में न मिले, तो शरीर में एनीमिया, थकान, हाथ-पैरों में झनझनाहट, एंग्‍जाइटी और कमजोर याददाश्त की समस्या हो सकती है। कुछ मामलों में, लंबे समय तक इसकी कमी से नर्व डैमेज भी हो सकता है। खासतौर पर बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और शाकाहारी लोग इस कमी के ज्यादा शिकार होते हैं। इसलिए, यह समझना जरूरी है कि विटामिन-बी12 क्यों जरूरी है और इसे अपनी डाइट में कैसे शामिल करें। आइए, विस्तार से जानते हैं। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की।

विटामिन-बी12 क्या है?- What is Vitamin B12

विटामिन-बी12 एक वॉटर-सॉल्यूबल विटामिन है, यानी यह पानी में घुलकर शरीर में काम करता है और अतिरिक्त मात्रा यूरिन के जरिए बाहर निकल जाती है। यह द‍िमाग, नर्वस सिस्टम और ब्लड सेल्स के सही काम के ल‍िए जरूरी होता है। शरीर इसे खुद नहीं बना सकता, इसलिए इसे भोजन या सप्लीमेंट्स से लेना जरूरी होता है।

इसे भी पढ़ें- विटामिन-B12 का सेवन रात में क्यों नहीं करना चाहिए? जानें डॉक्टर से

विटामिन-बी12 शरीर के लिए क्यों जरूरी है?- Why Vitamin B12 is Important for Body

विटामिन-बी12 एक जरूरी पोषक तत्व है, जो द‍िमाग, नर्वस सिस्टम और ब्लड सेल्स के सही काम के लिए जरूरी होता है। यह शरीर में रेड ब्लड सेल्स के निर्माण, डीएनए का न‍िर्माण और शरीर के ल‍िए एनर्जी बनाने में अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी से थकान, चक्कर, याददाश्त की कमजोरी, हाथ-पैरों में झनझनाहट और एनीमिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह कई कारणों के चलते शरीर के ल‍िए जरूरी है-

  • द‍िमाग और नर्वस सिस्टम को मजबूत करता है।
  • शरीर में एनर्जी बनाए रखता है और थकान के लक्षणों को दूर करता है।
  • एनीमिया को रोकने में मदद करता है।
  • याददाश्त और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।
  • गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद है।

विटामिन-बी12 की कमी के लक्षण- Vitamin B12 Deficiency Symptoms

vitamin-b12

अगर शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन-बी12 नहीं मिलता, तो कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जैसे-

  • लगातार थकान और कमजोरी
  • हाथ-पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन
  • याददाश्त कमजोर होना और फोकस करने में परेशानी होना
  • मूड स्विंग्स, एंग्‍जाइटी और चिड़चिड़ापन
  • भूख कम लगना और वजन घटना
  • त्वचा और आंखों का पीला पड़ना

विटामिन-बी12 के स्रोत- Vitamin-B12 Sources

अगर आप शाकाहारी हैं, तो विटामिन-बर12 की पूर्ति के लिए कुछ खास चीजें अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं-

  • डेयरी प्रोडक्ट्स: दूध, दही, पनीर और छाछ
  • फोर्टिफाइड फूड्स: बी12 से भरपूर अनाज, सोया मिल्क
  • नॉन-वेज फूड्स: अंडा, मछली, चिकन
  • सप्लीमेंट्स: अगर आहार से पर्याप्त मात्रा में विटामिन-बी12 नहीं मिल पा रहा है, तो डॉक्टर की सलाह से बी12 सप्लीमेंट्स ले सकते हैं।

विटामिन-बी12 हमारे शरीर के लिए उतना ही जरूरी है जितना ऑक्सीजन। इसकी कमी को नजरअंदाज करना गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है। अगर आप बार-बार कमजोरी, चक्कर या याददाश्त की समस्या महसूस कर रहे हैं, तो ब्लड टेस्ट करवाकर इसकी जांच जरूर करवाएं।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

क्या डायलिसिस के साथ नॉर्मल जिंदगी जी सकते हैं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version