Doctor Verified

शरीर में विटामिन बी-12 के ज्यादा बढ़ने पर नजर आते हैं ये 5 संकेत, हो सकते हैं कई नुकसान

शरीर के लिए विटामिन बी-12 बेहद जरूरी है लेकिन इसका लेवल बढ़ने पर भी कई लक्षण दिखाई देते हैं। यहां जानिए विटामिन-बी12 बढ़ने पर नजर आने वाले संकेत क्या होते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर में विटामिन बी-12 के ज्यादा बढ़ने पर नजर आते हैं ये 5 संकेत, हो सकते हैं कई नुकसान


वर्तमान समय में बिगड़ी लाइफस्टाइल और खराब खानपान का बुरा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है, जिसके कारण कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो रही हैं। दरअसल, आजकल लोग इतने बिजी रहते हैं कि उनके पास खुद का ख्याल रखने का समय भी कम होता है, ऐसे में बाहर मिलने वाला तलाभुना भोजन करते हैं, जिससे शरीर को सही पोषण प्राप्त नहीं होता है। जिसके कारण हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और मोटापे जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। वहीं कई बार लोग विटामिन्स की कमी पूरी करने के लिए विटामिन्स से सप्लीमेंट्स लेना शुरू कर देते हैं, जिसके कारण शरीर में विटामिन की मात्रा ज्यादा भी हो सकती है। खासकर, विटामिन बी-12 की कमी होने पर लोग इसके सप्लीमेंट्स लेना शुरू कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर में विटामिन बी-12 का ज्यादा लेवल भी नुकसानदायक हो सकता है? इस लेख में लखनऊ के मेदांता अस्पताल की सीनियर कंसल्टेंट इंटरनल मेडिसिन डॉ. रुचिता शर्मा (Dr. Ruchita Sharma, Senior Consultant, Internal Medicine, Medanta Hospital, Lucknow) से जानिए, शरीर में विटामिन बी-12 बढ़ने पर कौन से लक्षण नजर आते हैं।

शरीर में विटामिन बी-12 बढ़ने के लक्षण

1. त्वचा पर रैशेज और खुजली

शरीर में विटामिन बी-12 का लेवल बढ़ने से त्वचा पर रैशेज, खुजली या लालिमा की समस्या हो सकती है। यह स्थिति खासतौर पर तब होती है जब शरीर इसे ठीक से प्रोसेस नहीं कर पाता है।

इसे भी पढ़ें: शरीर के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है विटामिन B-12 की ज्यादा मात्रा, जानें इससे बचाव के लिए क्या करें?

2. सिरदर्द और चक्कर आना

शरीर में विटामिन बी-12 के ज्यादा होने पर सिरदर्द और चक्कर आने की समस्या आम हो जाती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह तंत्रिका तंत्र पर असर डाल सकता है।

Vitamin B12

इसे भी पढ़ें: FB QNA: वजन बढ़ाने, विटामिन बी-12 की कमी, स्किन एलर्जी और सीने में कफ से जुड़े आपके सवाल और एक्‍सपर्ट के जवाब

3. पाचन की समस्याएं

यदि शरीर में विटामिन बी-12 का लेवल अधिक है, तो आपको पेट दर्द, डायरिया या कब्ज की शिकायत हो सकती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह पाचन तंत्र पर प्रभाव डालता है।

4. मूड स्विंग्स और एंग्जायटी

विटामिन बी-12 की अधिकता से मस्तिष्क पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, जिससे मूड स्विंग्स, तनाव और एंग्जायटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

5. मांसपेशियों में कमजोरी और थकावट

शरीर में विटामिन बी-12 का स्तर बढ़ने पर मांसपेशियों में कमजोरी और थकावट महसूस हो सकती है। यह ब्लड फ्लो और ऑक्सीजन की आपूर्ति को प्रभावित करता है। शरीर में ज्यादा विटामिन बी-12 तंत्रिका तंत्र को प्रभावित कर सकता है, जिससे झुनझुनी, सुन्नपन और नर्व डैमेज जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

यदि आपको ऐसे लक्षण महसूस होते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। डॉक्टर सही जांच कर यह पता लगाएंगे कि विटामिन बी-12 का स्तर क्यों बढ़ा है और इसे कैसे कंट्रोल किया जा सकता है।

विटामिन बी-12 बढ़ने के कारण

  • अगर आप लंबे समय से विटामिन-बी12 के सप्लीमेंट्स ले रहे हैं तो इसके सेवन से शरीर में इसका लेवल बढ़ सकता है
  • अगर आप रोजाना ज्यादा मांस, अंडा या डेयरी उत्पादों का सेवन करते हैं तो इसके कारण भी विटामिन बी-13 का लेवल बढ़ सकता है।
  • कुछ स्वास्थ्य स्थितियां भी ऐसी होती हैं, जिनके कारण शरीर में विटामिन-बी12 बढ़ सकता है।

निष्कर्ष

विटामिन बी-12 शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन इसकी अधिकता कई समस्याएं पैदा कर सकती है। यदि आपको कोई असामान्य लक्षण नजर आएं, तो समय पर जांच और इलाज बेहद जरूरी है। संतुलित आहार और डॉक्टर की सलाह से अपने शरीर को स्वस्थ रखें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

लिवर डैमेज के होते हैं ये 5 स्टेज, एक्सपर्ट से जानें किस स्टेज में कैसे लक्षण दिखते हैं

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version