What Causes Vitamin Deficiency in The Body: शरीर को ठीक ढंग से कामकाज करने के लिए पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा चाहिए होती है। इनमें से ही एक विटामिन है, इसकी कमी होने पर शरीर में कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। शरीर में विटामिन की कमी होने पर आपके आंतरिक अंगों को भी नुकसान होता है। हर व्यक्ति में विटामिन की कमी के लक्षण भले ही अलग-अलग दिखते हों, लेकिन इसकी वजह से होने वाली परेशानियां सभी लोगों में एक जैसी ही होती है। शरीर को ठीक ढंग से फंक्शन करने के लिए कई तरह के विटामिन की जरूरत होती है। विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन डी, विटामिन ई और विटामिन के विटामिंस के मुख्य टाइप होते हैं। शरीर में इनकी आपूर्ति डाइट के जरिए होती है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं शरीर में विटामिन की कमी क्यों होती है और इससे बचने के लिए किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए।
शरीर में विटामिन की कमी क्यों होती है?- Causes of Vitamin Deficiency in The Body in Hindi
शरीर में विटामिन की कमी होने पर आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में अलग-अलग तरह के विटामिन की कमी होने पर समस्याएं भी अलग-अलग हो सकती हैं। अगर शरीर में विटामिन ए की कमी होती है, तो आपको आंखों से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। विटामिन बी वजह से आपके नर्वस सिस्टम, आंखें और स्किन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। वही विटामिन सी की कमी पूरे शरीर को प्रभावित करती है।
इसे भी पढ़ें: विटामिन्स लेने का सही तरीका और सही समय क्या है? जानें एक्सपर्ट से
आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि, "शरीर में विटामिन की कमी मुख्य रूप से डाइट से जुड़ी गलत आदतों की वजह से होती है। लेकिन सिर्फ डाइट ही नहीं आपकी शारीरिक स्थिति और लाइफस्टाइल भी इसके लिए जिम्मेदार होते हैं।" खराब पोषण और शराब का सेवन स्मोकिंग और नेचुरल स्थिति के कारण आपके शरीर में विटामिन की कमी हो सकती है। शरीर में विटामिन की कमी के मुख्य कारण इस तरह से हैं-
- डाइट में पोषक तत्वों की कमी
- प्राकृतिक पोषण का अभाव
- बहुत ज्यादा शराब का सेवन
- बीमारी या रोग
- स्मोकिंग की वजह से
शरीर में विटामिन की कमी दूर करने के टिप्स- Vitamin Deficiency Prevention Tips in Hindi
शरीर में विटामिन की कमी के कारण आपका इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो जाता है। इसके अलावा शरीर की हड्डियां कमजोर हो जाती है। यही नहीं पुरुषों में विटामिन की कमी होने पर प्रजनन क्षमता भी कमजोर होती है। शरीर में विटामिन की कमी पूरा करने के लिए संतुलित डाइट का सेवन करना चाहिए। इसके लिए डाइट में ताजे फल और सब्जियों को शामिल करना चाहिए। ताजे फल और सब्जियां सभी विटामिन से भरपूर होती हैं। इसके अलावा डाइट में दूध और इससे बने प्रोडक्ट्स को भी शामिल करना चाहिए। ड्राई फ्रूट्स और नट्स का सेवन करने से भी शरीर में विटामिन की कमी होने से बचाव होता है।
इसे भी पढ़ें: विटामिन डी की कमी से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सब्जियां, हड्डियां बनेंगी मजबूत
डाइट के लिए नियमित रूप से योग और व्यायाम करने से भी शरीर में विटामिन की कमी होने से बचाव होता है। अगर आप लंबे समय से किसी बीमारी का शिकार हैं, तो डॉक्टर की सलाह लेकर सप्लीमेंट्स का सेवन करना चाहिए। लेकिन ध्यान रहे कि किसी भी विटामिन का सप्लीमेंट बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं लेना चाहिए।
(Image Courtesy: Freepik.com)