Doctor Verified

क्या विटामिन C की कमी से शरीर में दर्द होता है? डॉक्टर से जानें

कई बार शरीर में दर्द होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से एक प्रमुख कारण पोषण की कमी भी हो सकती है। यहां जानिए, क्या विटामिन C की कमी से शरीर में दर्द होता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या विटामिन C की कमी से शरीर में दर्द होता है? डॉक्टर से जानें


जब शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल्स सही मात्रा में नहीं मिलते, तो यह हड्डियों, मांसपेशियों और संपूर्ण स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है। खासकर, विटामिन C की कमी से शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जिनमें थकान, कमजोरी और दर्द शामिल हैं। विटामिन C एक जरूरी पोषक तत्व है जो शरीर में कोलेजन के प्रोडक्शन में मदद करता है। कोलेजन हमारी हड्डियों, जोड़ों, त्वचा और ब्लड वैसेल्स के स्वास्थ्य को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। इस लेख में एनआईटी फरीदाबाद में स्थित संत भगत सिंह महाराज चैरिटेबल हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ. सुधीर कुमार भारद्वाज से जानिए, क्या विटामिन C की कमी से शरीर में दर्द होता है?

क्या विटामिन C की कमी से शरीर में दर्द होता है? - Does Vitamin C Deficiency Cause Body Pain

डॉक्टर सुधीर भारद्वाज बताते हैं कि जब विटामिन C की कमी होती है, तो शरीर पर इसका नेगेटिव इफेक्ट दिखाई देता है, जिनमें से एक प्रमुख समस्या शरीर में दर्द और सूजन हो सकती है। विटामिन C की कमी से शरीर में कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, और उनमें से एक प्रमुख लक्षण शरीर के विभिन्न हिस्सों में दर्द और मांसपेशियों में ऐंठन होना है।

इसे भी पढ़ें: क्या इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन-सी और जिंक सप्लीमेंट्स लेना जरूरी है? जानें एक्सपर्ट से

इसके अलावा, विटामिन C की कमी से शरीर में इंफ्लेमेशन (सूजन) बढ़ सकती है, जो शरीर के विभिन्न अंगों और जोड़ों में दर्द और असुविधा का कारण (What happens when vitamin C is low in the body) बनती है। विटामिन C का लेवल कम होने पर, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी भी प्रभावित होती है, जिससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है और शरीर में सूजन और दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है विटामिन सी, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे

Does Vitamin C Deficiency Cause Body Pain

विटामिन C की कमी के लक्षण - What are the symptoms of low vitamin C

  • विटामिन C की कमी से शरीर के टिश्यूज में कमजोरी आती है, जिससे मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द और सूजन हो सकती है।
  • विटामिन C की कमी के कारण शरीर की मांसपेशियों में ऐंठन, कमजोरी और दर्द हो सकता है। यह विशेष रूप से तब ज्यादा महसूस होता है जब व्यक्ति ज्यादा मेहनत का काम करते हैं।
  • विटामिन C की कमी से का असर स्किन पर भी दिखता है, जिसके कारण चेहरा मुरझाया सा लगता है।
  • शरीर में विटामिन C की कमी से थकान, कमजोरी और शरीर में दर्द का अनुभव होता है।

विटामिन C की कमी को कैसे रोका जा सकता है?

विटामिन C की कमी दूर करने के लिए, आपको विटामिन C से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए। इनमें मुख्य रूप से संतरा, अंगूर, आम, अनानास और स्ट्रॉबेरी शामिल हैं। इनका सेवन शरीर में विटामिन C का लेवल बनाए रखने में मदद करता है। अगर आप बैलेंस डाइट नहीं ले पा रहे हैं, तो विटामिन C के सप्लीमेंट्स का सेवन किया जा सकता है। लेकिन, सप्लीमेंट्स का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। विटामिन C की कमी को रोकने के लिए, एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना बहुत जरूरी है।

निष्कर्ष

विटामिन C की कमी से शरीर में दर्द होना एक सामान्य लक्षण है, जो गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है। इसलिए, विटामिन C का सेवन अपनी डाइट में शामिल करना और विटामिन C की कमी को रोकना जरूरी है। इसके लिए बैलेंस डाइट और सही लाइफस्टाइल अपनाना जरूरी है। यदि आपको शरीर में दर्द और अन्य लक्षण महसूस हों, तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, ताकि सही समय पर इलाज किया जा सके और विटामिन C की कमी को दूर किया जा सके।

All Images Credit- Freepik

Read Next

क्या आपकी हड्डियां कमजोर हो रही हैं? डॉक्टर से जानें कौन से कारक हैं जिम्मेदार

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version