Expert

शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ा सकते हैं ये 5 फूड्स, डायटिशियन से जानें हेल्दी विकल्प

कई लोग शरीर में सूजन आने की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं या कुछ फूड्स को खाने के कारण हो सकता है। ऐसे में सूजन को कम करने के लिए इन फूड्स के बजाए कुछ हेल्दी ऑप्शन्स को चुना जा सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ा सकते हैं ये 5 फूड्स, डायटिशियन से जानें हेल्दी विकल्प

अक्सर लोग शरीर में सूजन आने की समस्या से परेशान रहते हैं, जो एक आम समस्या है। इसके बीमारी, चोट या इंफेक्शन जैसे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, कई बार कुछ फूड्स भी शरीर में सूजन आने की समस्या का कारण बन सकते हैं? वहीं, कुछ फूड्स शरीर की सूजन को कम करने में भी सहायक हैं। ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डायटिशियन एवं न्यूट्रिशियनिस्ट अर्चना जैन से जानें कौन से सूजन बढ़ाने वाले फूड्स को छोड़कर, इनके विकल्प के तौर पर एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुणों से भरपूर फूड्स (food swaps to reduce inflammation) को खाया जा सकता है?, जो सूजन को कम करने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हैं।

शरीर की सूजन को कम करने के लिए खानपान में करें बदलाव - Swaps Foods To Reduce Inflammation In The Body In Hindi

कुछ फूड्स की अदला-बदली करने से शरीर की सूजन को कम करने में मदद मिलती है। ऐसे में सबसे पहले ट्रांस फैट, हाई शुगर और रिफाइंड कार्ब्स को खाना कम करें। इन फूड्स से लोगों को गट में इरिटेशन की समस्या होती है, जिसके कारण शरीर में सूजन की समस्या बढ़ती है।

फ्राइड फूड न खाएं

कई लोगों को चिप्स और फ्राइज जैसे फ्राइड फूड्स खाना बहुत पसंद करते हैं। लेकिन इनको अधिक खाने से शरीर में सूजन को बढ़ा सकते हैं। बता दें, फ्राइड फूड्स में अधिक मात्रा में ट्रांस फैट्स होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। फ्राइड फूड्स के बजाए डाइट में ग्रीक योगर्ट, छाछ और दही को डाइट में लेना फायदेमंद है। इनमें भरपूर मात्रा में प्री और प्रो-बायोटिक्स के गुण पाए जाते हैं, जो गट की इरिटेशन को कम कर, सूजन को कम करने में सहायक हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: बॉडी में इंफ्लेमेशन बढ़ने की वजह बन सकती हैं ये 4 चीजें, जानें एक्सपर्ट से

healthy food swaps to reduce inflammation in body in hindi 01

फ्रूट जूस न पिएं

फ्रूट जूस में भरपूर मात्रा में फ्रुक्टोज होता है, जो शरीर में सूजन को बढ़ावा दे सकता है, साथ ही, इसके कारण लोगों को फैटी लिवर की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इसके बजाए नींबू पानी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इससे सूजन को कम करने में मदद मिलती है। बता दें, नींबू में मौजूद गुण ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है।

वेजिटेबल ऑयल न खाएं

वेजिटेबल ऑयल्स में अधिक मात्रा में ओमेगा-6 फैटी एसिड होते हैं, जो सूजन को बढ़ा सकता है। इसके बजाए डाइट में नारियल तेल, बादाम तेल, तिल के बीज का तेल या सरसों का तेल जैसे कोल्ड प्रेस ऑयल्स को शामिल किया जा सकता है। बता दें, कोल्ड प्रेस या ऑलिव ऑयल में अच्छी मात्रा में फैट्स होते हैं, जो सूजन को कम करने में सहायक होते हैं।

इसे भी पढ़ें: इम्‍यून‍िटी बढ़ाने के ल‍िए क्‍यों फायदेमंद है पपीता? डाइट‍िश‍ियन बता रही हैं कारण

रिफाइंड कार्ब्स न खाएं

बिस्कुट, व्हाइट ब्रेड और पेस्ट्री जैसे रिफाइंड कार्ब्स से युक्त फूड्स को खाने से बचना चाहिए। इनको खाने से शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने के कारण सूजन की समस्या को बढ़ावा मिल सकते हैं। इसके बजाए डाइट में फाइबर और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स से युक्त शकरकंद और क्विनोआ जैसे फूड्स को शामिल करें। इससे शरीर की सूजन को कम करने में मदद मिलती है।

कैफीन और अल्कोहल न पिएं

कैफीन और अल्कोहल का अधिक सेवन करने से शरीर में टॉक्सिन्स के जमा होने, सूजन बढ़ने और डिहाइड्रेशन यानी पानी की कमी की समस्या हो सकती है। इसके बजाए दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को निकालने और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है, साथ ही, इससे सूजन भी कम होती है।

शरीर में इंफ्लेमेशन की समस्या से बचने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। इसके अलावा, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने के लिए योग और ध्यान करें, साथ ही, इसके लिए साबुत अनाज, सीड्स, नट्स, मौसमी फल और सब्जियों को डाइट में शामिल करना फायदेमंद है।

निष्कर्ष

अक्सर अनहेल्दी खानपान के कारण लोगों को गट की इरिटेशन की समस्या होती है, जिसके कारण सूजन बढ़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इंफ्लेमेशन की समस्या से बचने के लिए कुछ अनहेल्दी फूड्स को हेल्दी फूड्स से बदल दें। इससे सूजन को कम करने के साथ-साथ स्वास्थ्य को भी हेल्दी रखने में मदद मिलती है। 

All Images Credit- Freepik

Read Next

लहसुन और अदरक एकसाथ खाना सेहत के लिए इन 5 तरीकों से है फायदेमंद, जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer