Doctor Verified

विटामिन्स लेने का सही तरीका और सही समय क्या है? जानें एक्सपर्ट से

कुछ लोगों को विटामिन्स का सेवन रोज करने की जरूरत होती है। लेकिन ऐसे में विटामिन्स लेने का सही तरीका और सही समय भी पता होना जरूरी है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
विटामिन्स लेने का सही तरीका और सही समय क्या है? जानें एक्सपर्ट से


Best Time To Take Vitamins Morning or Night: स्वस्थ शरीर के लिए डाइट में सभी पोषक तत्व होने जरूरी होते हैं। इसलिए नियमित रूप से बैलेंस डाइट लेने की सलाह दी जाती है। कई बार हेल्दी डाइट के जरिए भी पोषक तत्वों की कमी पूरी नहीं होती है। ऐसे में डॉक्टर दवाई या सप्लिमेंट के रूप में आवश्यक पोषण तत्व लेने की सलाह देते हैं। इसी प्रकार कुछ लोगों को रोज विटामिन्स के सप्लिमेंट लेने की जरूरत होती है, जिससे शरीर में संबंधित विटामिन की कमी पूरी की जा सके। लेकिन ज्यादातर लोग इस बात पर कंफ्यूज होते हैं कि कौन-सा विटामिन किस समय लेना चाहिए। साथ ही विटामिन्स के सप्लिमेंट लेने का सही तरीका क्या है, जिससे शरीर को नुकसान न हो। इस प्रश्न का उत्तर देते हुए फंक्शनल मेडिसिन एक्सपर्ट शिवानी बाजवा ने अपने इंटाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। आइए इस लेख के माध्यम से जानें इस बारे में। 

right way to take vitamins

पहले समझिए हर विटामिन्स सप्लिमेंट लेने का समय अलग क्यों होता है? Does It Matter What Time You Take Vitamins?

दरअसल, शरीर में सभी विटामिन्स का अपना अलग काम होता है। ऐसे में हमारी बॉडी को हर विटामिन सोखने और एनर्जी लेने में समय लगता है। वहीं हर किसी के शरीर के फंक्शन्स भी अलग होते हैं, इसलिए सभी विटामिन्स लेने का समय अलग-अलग रखा जाता है। 

किस विटामिन का सेवन कब करना चाहिए- When To Take Your Vitamins And Supplements

विटामिन बी 12

बॉडी में रेड ब्लड सेल्स बनाने के लिए विटामिन बी 12 जरूरी माना जाता है। वहीं त्वचा में पिगमेंटेशन भी इसकी कमी के कारण होती है। एक्सपर्ट के मुताबिक ब्रेकफास्ट से पहले विटामिन बी 12 लेना बेहतर हो सकता है। इससे शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है, और शरीर को विटामिन सोखने में भी मदद मिलती है। 

विटामिन-डी

अगर आप विटामिन-डी के कैप्सूल लेते हैं, तो इसका सेवन ब्रेकफास्ट में करने की कोशिश करें।  साथ ही ब्रेकफास्ट मे फैट्स जरूर लें क्योंकि यह एक फैट सॉल्युबल विटामिन है, जो शरीर में फैट्स सोखने में मदद कर सकता है। 

इसे भी पढ़े- व‍िटाम‍िन डी सप्‍लीमेंट का सेवन कब करना चाह‍िए? जानें इसे खाने का सही समय और तरीका

विटामिन-ई

विटामिन-ई का सेवन शाम या रात के दौरान करना फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा आप सोने से कुछ देर पहले इनका सेवन कर सकते हैं। पानी के साथ इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

मैग्नीशियम 

अगर आप मैग्नीशियम के सप्लिमेंट लेते हैं, तो इनका सेवन सोने से कुछ घंटे पहले करें। मैग्नीशियम बॉडी को रिलैक्स रखने में मदद करता है, साथ ही इसके सेवन से बेहतर नींद लेने में मदद मिल सकती है। 

जिंक

जिंक हमारे शरीर के लिए आवश्यक मिनरल माना जाता है, इसलिए अपनी डेली डाइट में जिंक शामिल करना जरूरी है। आप जिंक का सेवन शाम के दौरान कर सकते हैं जिससे बॉडी को जिंक सोखने में मदद मिल सके।

इसे भी पढ़े- मल्टीविटामिन की गोलियां लेने से पहले जरूर जान लें ये 6 बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान

खाने के साथ लेने वाले विटामिन्स

खाने के साथ ज्यादातर उन विटामिन्स का सेवन किया जाता है, जो फैट सॉल्युबल होते हैं। इनमें विटामिन-ए, विटामिन-डी, विटामिन-के का सेवन किया जाता है। 

 इस तरह से सभी विटामिन लेने का अपना अलग समय होता है। इस लेख में आपको सीमित जानकारी दी गई है, ज्यादा जानकारी के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें। 

 

Read Next

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए इन 3 तरीकों से करें नाशपाती का सेवन, पेट से जुड़ी समस्याएं होंगी दूर

Disclaimer