How to Eat Pears to Get Relief from Constipation in Hindi: नाशपाती पोषक तत्वों से भरपूर होता है। नाशपाती में फाइबर, प्रोटीन और कार्ब्स होते हैं। इसके अलावा, इसमें विटामिन सी, विटामिन के, पोटैशियम और कॉपर भी होते हैं। ऐसे में इन सभी पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए आपको अपनी डाइट में नाशपाती को जरूर शामिल करना चाहिए। नाशपाती खाने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। यह पेट से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है। अगर आप नियमित रूप से नाशपाती का सेवन करेंगे, तो इससे कब्ज से छुटकारा मिलेगा। नाशपाती खाने से अपच, गैस और कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटेरजा से जानते हैं कब्ज से छुटकारा पाने के लिए नाशपाती का सेवन कैसे करें?
कब्ज से छुटकारा पाने के लिए नाशपाती का सेवन कैसे करें?- How to Eat Pears to Get Relief from Constipation in Hindi
1. खाली पेट करें नाशपाती का सेवन
कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आप रोज सुबह खाली पेट नाशपाती का सेवन कर सकते हैं। अगर आप सुबह खाली पेट नाशपाती का सेवन करेंगे, तो पेट से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी। नाशपाती खाने से अपच, गैस और कब्ज की समस्याएं दूर होती हैं। दरअसल, जब आप सुबह खाली पेट नाशपाती का सेवन करेंगे, तो शरीर इसमें मौजूद पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेता है। ऐसे में आपको पर्याप्त मात्रा में फाइबर मिलता है, जो मल त्याग को आसान बनाता है।
इसे भी पढ़ें- रोज सुबह खाली पेट खाएं नाशपाती, मिलेंगे ये 6 जबरदस्त फायदे
2. नाशपाती का जूस पिएं
कब्ज होने पर आप नाशपाती का जूस भी पी सकते हैं। इसके लिए आप नाशपाती लें। इसके बीज निकालकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब ग्राइंडर में पानी के साथ नाशपाती को ब्लेंड कर दें। एक छलनी लें और जूस को छानकर निकाल लें। अब आप रोजाना नाशपाती के जूस का सेवन कर सकते हैं। अगर आप रोजाना नाशपाती का जूस पिएंगे, तो पेट और आंतों की अच्छी तरह से सफाई होगी। नाशपाती का जूस शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- मानसून में रोज खाएं नाशपाती, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
3. फ्रूट सलाद में डालकर खाएं नाशपाती
आप नाशपाती का सेवन फ्रूट सलाद के साथ मिलाकर भी कर सकते हैं। आप इसमें पपीता, अमरूद, सेब और केला आदि के छोटे-छोटे टुकड़े काट लें। इसमें नाशपाती के भी टुकड़े मिक्स करें और रोजाना खाएं। खाना खाने से पहले फ्रूट सलाद खाना फायदेमंद होता है। ऐसे में आपको रोजाना फ्रूट सलाद का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे आपको पर्याप्त मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स मिलेंगे।