Doctor Verified

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए गुलकंद का सेवन कैसे करें? जानें सही मात्रा और तरीका

आज के समय में कई लोग कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं। यहां जानिए, कब्ज से छुटकारा पाने के लिए क्या करें?
  • SHARE
  • FOLLOW
कब्ज से छुटकारा पाने के लिए गुलकंद का सेवन कैसे करें? जानें सही मात्रा और तरीका

आजकल की बिजी लाइफस्टाइल और असंतुलित खान-पान के कारण कब्ज की समस्या आम हो गई है। लोग डेली लाइफ में फाइबर वाले फूड्स, पानी और फिजिकल एक्टिविटीज को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है और कब्ज की समस्या शुरू हो जाती है। कब्ज एक ऐसी स्थिति है, जिसमें व्यक्ति को मल त्याग करने में कठिनाई होती है या फिर मल सख्त हो जाता है, जिससे पेट में भारीपन और दर्द महसूस होता है। लंबे समय तक कब्ज रहना कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है। जैसे बवासीर, पेट में गैस और आंतों में सूजन जैसी दिक्कतें। खासकर, जब खानपान में ज्यादा तली-भुनी और मसालेदार चीजों का सेवन होता है, और फिजिकल एक्टिविटी की कमी होती है, तो कब्ज की समस्या और गंभीर हो जाती है। आजकल, कब्ज से राहत पाने के लिए लोग आयुर्वेदिक और प्राकृतिक उपचार का सहारा ले रहे हैं। गुलकंद का सेवन भी कब्ज से राहत दिलाने में मददगार है। इस लेख में आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानिए, कब्ज से राहत पाने के लिए गुलकंद का सेवन कैसे करें?

गुलकंद क्या है?

गुलकंद गुलाब की पंखुड़ियों से बनाया जाता है। इसका स्वाद मीठा होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करने और कब्ज जैसी समस्या से राहत दिलाने में प्रभावी होता है। आयुर्वेद के अनुसार, गुलकंद में त्रिदोष (वात, पित्त, कफ) को संतुलित करने के गुण होते हैं, इसलिए इसे पेट से संबंधित समस्याओं में फायदेमंद माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: पेल्विक फ्लोर से जुड़ी समस्याएं कम करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, कब्ज से भी मिलेगी राहत

कब्ज में गुलकंद कैसे फायदेमंद है?

डॉक्टर श्रेय ने बताया कि गुलकंद का तासीर ठंडी होती है, ऐसे में गुलकंद के सेवन से पाचन तंत्र में सूजन और गर्मी कम होती है, जिससे कब्ज में राहत मिलती है। गुलकंद में मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, साथ ही यह आंतों में ग्रीस की तरह काम करता है, जिससे मल निकलना आसान हो जाता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में ठंडक बनी रहती है, जो पेट में एसिडिटी और गैस की समस्या को भी दूर करता है।

gulkand

कब्ज के लिए गुलकंद का सेवन कैसे करें?

कब्ज की समस्या में गुलकंद का सेवन सही तरीके से करना जरूरी है। गुलकंद को आप दूध के साथ, या यूं ही सीधे खा सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, गुलकंद को सुबह खाली पेट या रात में सोने से पहले खाना कब्ज से राहत देने में असरदार होता है।

इसे भी पढ़ें: क्‍या कब्‍ज के कारण भी स‍िर दर्द होता है? एक्‍सपर्ट से समझें कारण और इलाज

  • एक चम्मच गुलकंद का सेवन सुबह खाली पेट करने से पाचन तंत्र में सुधार होता है और मल आसानी से निकलता है।
  • रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में एक चम्मच गुलकंद मिलाकर पीने से कब्ज की समस्या दूर हो सकती है और नींद अच्छी आती है।

कब्ज में गुलकंद की सही मात्रा

कब्ज में गुलकंद का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। एक दिन में 1-2 चम्मच गुलकंद का सेवन पर्याप्त होता है। अगर आप अधिक मात्रा में गुलकंद का सेवन करते हैं, तो इससे शुगर लेवल बढ़ सकता है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए, नियमित मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है।

गुलकंद किसे नहीं खाना चाहिए?

गुलकंद प्राकृतिक और सुरक्षित है, लेकिन कुछ लोगों को इसका सेवन सावधानी से करना चाहिए। डायबिटीज रोगियों को गुलकंद के सेवन से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसमें शुगर की मात्रा अधिक होती है। इसके अलावा, अगर किसी को एलर्जी से संबंधित कोई समस्या हो, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। गर्भवती महिलाएं भी अपने डॉक्टर से परामर्श करने के बाद ही गुलकंद का सेवन करें।

निष्कर्ष

गुलकंद कब्ज जैसी समस्या में एक बेहतरीन आयुर्वेदिक उपाय है। सही मात्रा और समय पर इसका सेवन करने से आप न केवल पाचन तंत्र को मजबूत कर सकते हैं, बल्कि अन्य फायदे भी मिल सकते हैं। यदि आपको कब्ज की समस्या है, तो आप गुलकंद को अपनी डाइट में शामिल कर इसके फायदे उठा सकते हैं।

All Images Credit- Freepik

 

Read Next

दूध में भीगे हलीम के बीज खाने से शरीर को मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे, इस तरह से करें सेवन

Disclaimer